29 मार्च को बनने वाला अमावस्या योग इन राशियों के लिए नकारात्मक, ये उपाय दिलाएंगे लाभ

Dharm Desk

सूर्य और चंद्रमा 29 मई को मीन राशि में एक साथ होंगे। जिससे अमावस्या योग का निर्माण होगा। इस दौरान क्या उपाय आपको करने चाहिए और किन राशियों के लिए यह योग चुनौतीपूर्ण रह सकता है, आइए जानते हैं।

ज्योतिष शास्त्र में माना जाता है कि सूर्य और चंद्रमा एक दूसरे से जितने दूर होंगे, जातक को उतने ही शुभ फल मिलेंगे। चंद्रमा सूर्य से जितना दूर होगा, उतना ही शक्तिशाली होगा। जब भी कुंडली में ये दोनों ग्रह युति बनाते हैं, तो इसे अमावस्या योग कहते हैं। यह योग जातकों के लिए अच्छा नहीं माना जाता है, क्योंकि चंद्रमा तभी शुभ फल देता है, जब वह सूर्य से दूर होता है। लेकिन जैसे-जैसे वह सूर्य के करीब आने लगता है, वह अपनी शीतलता खोने लगता है और जातक के लिए अशुभ स्थितियां पैदा करता है। अमावस्या योग के कारण जातक को चंद्रमा के शुभ फल नहीं मिल पाते हैं। जबकि जब कुंडली में ये दोनों ग्रह दृष्टि संबंध यानी प्रतियुति बनाते हैं, तो जातक को शुभ फल मिलते हैं। इस स्थिति में दोनों ग्रह एक दूसरे से दूर रहते हैं।

अमावस्या का महत्व

अमावस्या का दिन पापों से मुक्ति पाने का अवसर माना जाता है। अमावस्या पर विशेष रूप से तर्पण, पिंडदान और दान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है। यह दिन अपने पूर्वजों को श्रद्धांजलि देने का दिन है। इस दिन पूर्वजों का श्राद्ध कर्म श्रद्धापूर्वक किया जाता है। अमावस्या की रात्रि साधना, ध्यान और तंत्र-मंत्र साधना के लिए उपयुक्त मानी जाती है। इसे आत्मा की शुद्धि का दिन भी माना जाता है।

सूर्य चंद्रमा का अमावस्या योग का ज्योतिषीय प्रभाव

जब सूर्य और चंद्रमा एक साथ होते हैं, तो यह ऊर्जा का मिश्रित प्रभाव पैदा करता है। इस समय मानसिक स्थिरता, आंतरिक शांति और समृद्धि प्राप्त होती है। इस दिन सूर्य और चंद्रमा की किसी विशेष राशि में उपस्थिति व्यक्ति के व्यक्तित्व, स्वास्थ्य और जीवन की दिशा को प्रभावित कर सकती है। उदाहरण के लिए, यदि यह योग किसी व्यक्ति की जन्म राशि से प्रतिकूल स्थिति में बनता है, तो यह मानसिक तनाव और भावनात्मक असंतुलन पैदा कर सकता है।

अमावस्या योग इन 3 राशियों के लिए चुनौतीपूर्ण- सूर्य और चंद्रमा का अमावस्या योग मीन राशि के लिए सबसे प्रतिकूल साबित हो सकता है, क्योंकि इसी राशि में अमावस्या योग बनेगा। इसके अलावा कर्क और सिंह राशि के जातकों को भी इस दिन सावधान रहना होगा। 29 मार्च के दिन अगर ये तीनों राशियां योग-ध्यान करती हैं, यथासंभव दान करती हैं तो अच्चे प्रभाव इनको प्राप्त हो सकते हैं। 

ज्योतिष शास्त्र में माना जाता है कि अमावस्या पर सूर्य और चंद्रमा की युति नकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न कर सकती है, लेकिन अगर सही तरीके से पूजा, साधना और ध्यान किया जाए तो इस समय का सकारात्मक प्रभाव भी प्राप्त किया जा सकता है।अमावस्या के दिन कुछ व्यक्तियों को मानसिक और भावनात्मक अस्थिरता का अनुभव हो सकता है। यह समय आत्मनिरीक्षण और आत्मविश्लेषण के लिए उपयुक्त है, ताकि व्यक्ति भय और चिंताओं को पहचान सके और उनसे मुक्त हो सके। यह दिन चंद्रमा की ऊर्जा को महसूस करने और उससे जुड़ने का एक अच्छा अवसर है। अमावस्या की रात को चंद्रमा और सूर्य की शक्ति के दर्शन एक विशेष संतुलन बनाते हैं, जो व्यक्ति को मानसिक और शारीरिक रूप से सशक्त बना सकता है।

अमावस्या योग के बुरे प्रभावों से बचने के लिए करें ये उपाय

  • अमावस्या के दिन व्रत रखने से मन की शुद्धता और आत्मा को शांति मिलती है।
  • यदि संभव हो तो इस दिन पितरों का तर्पण और श्राद्ध करें, जिससे परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है।
  • इस दिन गरीबों को दान देना और जल चढ़ाना शुभ होता है।
  • इस दिन प्रार्थना और ध्यान करने से मानसिक शांति और आध्यात्मिक संतुलन मिलता है।
  • इस दिन मौन व्रत धारण करने से आपको आंतरिक शक्ति का अनुभव होता है और अच्छे परिणाम आपको प्राप्त होते हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
27 Mar 2025 By दैनिक जागरण

29 मार्च को बनने वाला अमावस्या योग इन राशियों के लिए नकारात्मक, ये उपाय दिलाएंगे लाभ

Dharm Desk

ज्योतिष शास्त्र में माना जाता है कि सूर्य और चंद्रमा एक दूसरे से जितने दूर होंगे, जातक को उतने ही शुभ फल मिलेंगे। चंद्रमा सूर्य से जितना दूर होगा, उतना ही शक्तिशाली होगा। जब भी कुंडली में ये दोनों ग्रह युति बनाते हैं, तो इसे अमावस्या योग कहते हैं। यह योग जातकों के लिए अच्छा नहीं माना जाता है, क्योंकि चंद्रमा तभी शुभ फल देता है, जब वह सूर्य से दूर होता है। लेकिन जैसे-जैसे वह सूर्य के करीब आने लगता है, वह अपनी शीतलता खोने लगता है और जातक के लिए अशुभ स्थितियां पैदा करता है। अमावस्या योग के कारण जातक को चंद्रमा के शुभ फल नहीं मिल पाते हैं। जबकि जब कुंडली में ये दोनों ग्रह दृष्टि संबंध यानी प्रतियुति बनाते हैं, तो जातक को शुभ फल मिलते हैं। इस स्थिति में दोनों ग्रह एक दूसरे से दूर रहते हैं।

अमावस्या का महत्व

अमावस्या का दिन पापों से मुक्ति पाने का अवसर माना जाता है। अमावस्या पर विशेष रूप से तर्पण, पिंडदान और दान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है। यह दिन अपने पूर्वजों को श्रद्धांजलि देने का दिन है। इस दिन पूर्वजों का श्राद्ध कर्म श्रद्धापूर्वक किया जाता है। अमावस्या की रात्रि साधना, ध्यान और तंत्र-मंत्र साधना के लिए उपयुक्त मानी जाती है। इसे आत्मा की शुद्धि का दिन भी माना जाता है।

सूर्य चंद्रमा का अमावस्या योग का ज्योतिषीय प्रभाव

जब सूर्य और चंद्रमा एक साथ होते हैं, तो यह ऊर्जा का मिश्रित प्रभाव पैदा करता है। इस समय मानसिक स्थिरता, आंतरिक शांति और समृद्धि प्राप्त होती है। इस दिन सूर्य और चंद्रमा की किसी विशेष राशि में उपस्थिति व्यक्ति के व्यक्तित्व, स्वास्थ्य और जीवन की दिशा को प्रभावित कर सकती है। उदाहरण के लिए, यदि यह योग किसी व्यक्ति की जन्म राशि से प्रतिकूल स्थिति में बनता है, तो यह मानसिक तनाव और भावनात्मक असंतुलन पैदा कर सकता है।

अमावस्या योग इन 3 राशियों के लिए चुनौतीपूर्ण- सूर्य और चंद्रमा का अमावस्या योग मीन राशि के लिए सबसे प्रतिकूल साबित हो सकता है, क्योंकि इसी राशि में अमावस्या योग बनेगा। इसके अलावा कर्क और सिंह राशि के जातकों को भी इस दिन सावधान रहना होगा। 29 मार्च के दिन अगर ये तीनों राशियां योग-ध्यान करती हैं, यथासंभव दान करती हैं तो अच्चे प्रभाव इनको प्राप्त हो सकते हैं। 

ज्योतिष शास्त्र में माना जाता है कि अमावस्या पर सूर्य और चंद्रमा की युति नकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न कर सकती है, लेकिन अगर सही तरीके से पूजा, साधना और ध्यान किया जाए तो इस समय का सकारात्मक प्रभाव भी प्राप्त किया जा सकता है।अमावस्या के दिन कुछ व्यक्तियों को मानसिक और भावनात्मक अस्थिरता का अनुभव हो सकता है। यह समय आत्मनिरीक्षण और आत्मविश्लेषण के लिए उपयुक्त है, ताकि व्यक्ति भय और चिंताओं को पहचान सके और उनसे मुक्त हो सके। यह दिन चंद्रमा की ऊर्जा को महसूस करने और उससे जुड़ने का एक अच्छा अवसर है। अमावस्या की रात को चंद्रमा और सूर्य की शक्ति के दर्शन एक विशेष संतुलन बनाते हैं, जो व्यक्ति को मानसिक और शारीरिक रूप से सशक्त बना सकता है।

अमावस्या योग के बुरे प्रभावों से बचने के लिए करें ये उपाय

  • अमावस्या के दिन व्रत रखने से मन की शुद्धता और आत्मा को शांति मिलती है।
  • यदि संभव हो तो इस दिन पितरों का तर्पण और श्राद्ध करें, जिससे परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है।
  • इस दिन गरीबों को दान देना और जल चढ़ाना शुभ होता है।
  • इस दिन प्रार्थना और ध्यान करने से मानसिक शांति और आध्यात्मिक संतुलन मिलता है।
  • इस दिन मौन व्रत धारण करने से आपको आंतरिक शक्ति का अनुभव होता है और अच्छे परिणाम आपको प्राप्त होते हैं।
https://www.dainikjagranmpcg.com/religion/amavasya-yoga-to-be-made-on-march-29-will-benefit/article-15572

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.