धनतेरस पर गाड़ी खरीदने का शुभ मुहूर्त, इस बार दो दिन कर पाएंगे खरीदारी, जानें कब गाड़ी खरीदना रहेगा शुभ

Dharm Desk

धनतेरस पर खरीदारी करने की परंपरा कई वर्षों से चली आ रही है। मान्यता है कि इस दिन खरीदारी करने से उसका 13 गुना अधिक फल मिलता है। ऐसे में यदि आप भी धनतेरस पर गाड़ी खरीदने के लिए जा रहे हैं तो आपको शुभ मुहूर्त में ही गाड़ी खरीदनी चाहिए। आइए जानते हैं धनतेरस पर गाड़ी खरीदने का शुभ मुहूर्त कब से कब तक रहेगा।

धनतेरस पर यदि आप नई कार खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आपको नई कार की खरीदारी शुभ मुहूर्त में ही करनी चाहिए। मान्यता है कि धनतेरस के दिन शुभ मुहूर्त में जो भी खरीदारी की जाती है उसका तेरह गुना फल व्यक्ति को मिलता है। दरअसल, धनतेरस को धन और समृद्धि का प्रतीक माना गया है। इसलिए धनतेरस के दिन किसी भी चीज की खरीदारी शुभ मुहूर्त में ही करें। आइये जानते हैं धनतेरस पर गाड़ी की खरीदारी करने के लिए शुभ मुहूर्त का समय कब से कब तक रहेगा।

आगे बढ़ने से पहले बता दें कि शुभ मुहूर्त में कोई भी काम करने के लिए इसलिए जोर दिया जाता है क्योंकि,इस दौरान लगभग सभी ग्रह शुभ स्थिति में रहते हैं। इस बार धनतेरस पर खरीदारी करने के लिए आपको दो दिन का समय मिलेगा। दरअसल, इस बार 29 अक्टूबर को सुबह 10 बजकर 32 मिनट से त्रयोदशी तिथि आरंभ 30 अक्टूबर को 1 बजकर 16 मिनट तक। धनतेरस का पर्व त्रयोदशी तिथि में ही मनाने का विधान हैं। इस बार धनतेरस का पर्व 29 अक्टूबर को मनाया जाएगा। लेकिन, जो लोग कार की खरीदारी करना चाहते हैं उनके पास 2 दिन का समय रहने वाला है।

धनतेरस कार खरीदने के लिए 29 अक्टूबर का शुभ मुहूर्त

  • पंचांग के अनुसार, धनतेरस पर कार खरीदने के लिए 29 अक्टूबर मंगलवार के दिन चार शुभ मुहूर्त हैं
  • चल चौघड़िया 9 बजकर 32 मिनट से 10 बजकर 58 मिनट तक का समय शुभ है। लेकिन, आप 10 बजे के बाद ही खरीदारी करें तो वह आपके लिए सर्वश्रेष्ठ रहेगा।
  • शुभ चौघड़िया दोपहर में 3 बजकर 17 मिनट से 4 बजकर 43 मिनट तक
  • लाभ चौघड़िया 10 बजकर 58 मिनट से 12 बजकर 24 मिनट तक।
  • इसके अलावा आप शाम के समय 7 बजकर 43 मिनट से 9 बजकर 17 मिनट तक भी कार या किसी भी अन्य वाहन की खरीदारी कर सकते हैं।

धनतेरस कार खरीदना का शुभ मुहूर्त 30 अक्टूबर

इस बार त्रयोदशी तिथि दो दिन होने के कारण 30 अक्टूबर को भी कुछ समय के लिए आप धनतेरस की खरीदारी भी कर सकते हैं। त्रयोदशी तिथि 29 नवंबर को प्रदोष काल में हैं इसलिए पूजा पाठ उसी दिन किया जाएगा। जबकि अगले दिन यानी 30 अक्टूबर को सुबह 1 बजकर 16 मिनट तक रहेगी। इसलिए आप इस दिन भी कार या किसी भी वाहन की खरीदारी कर सकते हैं।

  • शुभ चौघड़िया सुबह 6 बजकर 31 मिनट से 7 बजकर 54 मिनट तक।
  • अमृत चौघड़िया 7 बजकर 54 मिनट से 9 बजकर 18 मिनट तक।

यह दोनों मुहूर्त 30 अक्टूबर को खरीदारी के लिए सर्वोत्तम रहेगा। इसके अलावा आप 1 बजकर 16 मिनट तक कभी भी खरीदारी कर सकते हैं। वैसे तो धनतेरस के दिन आप किसी भी समय खरीदारी कर सकते हैं लेकिन, शुभ मुहूर्त में की गई खरीदारी से सुख समृद्धि और सकारात्मकता का वास होता है।

धनतेरस पर नया वाहन खरीदने के बाद करें ये काम

धनतेरस वाले दिन वाहन की खरीदारी करने के बाद उसकी विधिवत पूजा अर्चना करें। इस दौरान पूजा करते समय अपना मुख उत्तर या पूर्व दिशा की तरफ रखें। साथ ही अपने घर परिवार में सभी बड़े लोगों से आशीर्वाद लें और मंदिर में जाकर भगवान को मिठाई अर्पित करें।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
25 Oct 2024 By दैनिक जागरण

धनतेरस पर गाड़ी खरीदने का शुभ मुहूर्त, इस बार दो दिन कर पाएंगे खरीदारी, जानें कब गाड़ी खरीदना रहेगा शुभ

Dharm Desk

धनतेरस पर यदि आप नई कार खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आपको नई कार की खरीदारी शुभ मुहूर्त में ही करनी चाहिए। मान्यता है कि धनतेरस के दिन शुभ मुहूर्त में जो भी खरीदारी की जाती है उसका तेरह गुना फल व्यक्ति को मिलता है। दरअसल, धनतेरस को धन और समृद्धि का प्रतीक माना गया है। इसलिए धनतेरस के दिन किसी भी चीज की खरीदारी शुभ मुहूर्त में ही करें। आइये जानते हैं धनतेरस पर गाड़ी की खरीदारी करने के लिए शुभ मुहूर्त का समय कब से कब तक रहेगा।

आगे बढ़ने से पहले बता दें कि शुभ मुहूर्त में कोई भी काम करने के लिए इसलिए जोर दिया जाता है क्योंकि,इस दौरान लगभग सभी ग्रह शुभ स्थिति में रहते हैं। इस बार धनतेरस पर खरीदारी करने के लिए आपको दो दिन का समय मिलेगा। दरअसल, इस बार 29 अक्टूबर को सुबह 10 बजकर 32 मिनट से त्रयोदशी तिथि आरंभ 30 अक्टूबर को 1 बजकर 16 मिनट तक। धनतेरस का पर्व त्रयोदशी तिथि में ही मनाने का विधान हैं। इस बार धनतेरस का पर्व 29 अक्टूबर को मनाया जाएगा। लेकिन, जो लोग कार की खरीदारी करना चाहते हैं उनके पास 2 दिन का समय रहने वाला है।

धनतेरस कार खरीदने के लिए 29 अक्टूबर का शुभ मुहूर्त

  • पंचांग के अनुसार, धनतेरस पर कार खरीदने के लिए 29 अक्टूबर मंगलवार के दिन चार शुभ मुहूर्त हैं
  • चल चौघड़िया 9 बजकर 32 मिनट से 10 बजकर 58 मिनट तक का समय शुभ है। लेकिन, आप 10 बजे के बाद ही खरीदारी करें तो वह आपके लिए सर्वश्रेष्ठ रहेगा।
  • शुभ चौघड़िया दोपहर में 3 बजकर 17 मिनट से 4 बजकर 43 मिनट तक
  • लाभ चौघड़िया 10 बजकर 58 मिनट से 12 बजकर 24 मिनट तक।
  • इसके अलावा आप शाम के समय 7 बजकर 43 मिनट से 9 बजकर 17 मिनट तक भी कार या किसी भी अन्य वाहन की खरीदारी कर सकते हैं।

धनतेरस कार खरीदना का शुभ मुहूर्त 30 अक्टूबर

इस बार त्रयोदशी तिथि दो दिन होने के कारण 30 अक्टूबर को भी कुछ समय के लिए आप धनतेरस की खरीदारी भी कर सकते हैं। त्रयोदशी तिथि 29 नवंबर को प्रदोष काल में हैं इसलिए पूजा पाठ उसी दिन किया जाएगा। जबकि अगले दिन यानी 30 अक्टूबर को सुबह 1 बजकर 16 मिनट तक रहेगी। इसलिए आप इस दिन भी कार या किसी भी वाहन की खरीदारी कर सकते हैं।

  • शुभ चौघड़िया सुबह 6 बजकर 31 मिनट से 7 बजकर 54 मिनट तक।
  • अमृत चौघड़िया 7 बजकर 54 मिनट से 9 बजकर 18 मिनट तक।

यह दोनों मुहूर्त 30 अक्टूबर को खरीदारी के लिए सर्वोत्तम रहेगा। इसके अलावा आप 1 बजकर 16 मिनट तक कभी भी खरीदारी कर सकते हैं। वैसे तो धनतेरस के दिन आप किसी भी समय खरीदारी कर सकते हैं लेकिन, शुभ मुहूर्त में की गई खरीदारी से सुख समृद्धि और सकारात्मकता का वास होता है।

धनतेरस पर नया वाहन खरीदने के बाद करें ये काम

धनतेरस वाले दिन वाहन की खरीदारी करने के बाद उसकी विधिवत पूजा अर्चना करें। इस दौरान पूजा करते समय अपना मुख उत्तर या पूर्व दिशा की तरफ रखें। साथ ही अपने घर परिवार में सभी बड़े लोगों से आशीर्वाद लें और मंदिर में जाकर भगवान को मिठाई अर्पित करें।

https://www.dainikjagranmpcg.com/religion/auspicious-time-to-buy-a-car-on-dhanteras-this-time/article-1971

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.