14 दिसंबर भस्म आरती: त्रिनेत्र श्रृंगार में दिव्य रूप में दर्शन दिए बाबा महाकाल

Ujjain, MP

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में रविवार, 14 दिसंबर 2025 को पौष माह के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि पर अल सुबह भस्म आरती भव्य और दिव्य वातावरण में संपन्न हुई। तड़के करीब 4 बजे मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोले गए, जिसके बाद गर्भगृह में विराजमान भगवान महाकाल का विशेष विधि-विधान से पूजन और श्रृंगार किया गया।

कपाट खुलते ही पुजारियों ने सबसे पहले गर्भगृह में स्थापित समस्त देवी-देवताओं का पूजन किया। इसके पश्चात भगवान महाकाल का जलाभिषेक किया गया। इसके बाद दूध, दही, घी, शहद और फलों के रस से बने पंचामृत से महादेव का अभिषेक संपन्न हुआ। मंत्रोच्चार और वैदिक विधि के बीच वातावरण पूरी तरह शिवमय हो उठा।

भस्म अर्पण से पूर्व विधि-विधान

भस्म अर्पण से पहले प्रथम घंटाल बजाकर हरिओम मंत्र के साथ भगवान को जल अर्पित किया गया। ध्यान और मंत्रोच्चार के पश्चात कपूर आरती हुई। इसके बाद ज्योतिर्लिंग को वस्त्र से ढांककर परंपरागत विधि से भस्म रमाई गई, जो महाकाल की विशिष्ट पहचान मानी जाती है।

त्रिनेत्र श्रृंगार में सजे बाबा महाकाल

भस्म आरती के उपरांत भगवान महाकाल का अलौकिक श्रृंगार किया गया। इस दौरान शेषनाग का रजत मुकुट, रजत की मुंडमाल, रुद्राक्ष की माला और सुगंधित पुष्पों की मालाएं अर्पित की गईं। त्रिनेत्र श्रृंगार में सजे महाकाल का यह रूप श्रद्धालुओं को भावविभोर कर गया।

 

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
14 Dec 2025 By दैनिक जागरण

14 दिसंबर भस्म आरती: त्रिनेत्र श्रृंगार में दिव्य रूप में दर्शन दिए बाबा महाकाल

Ujjain, MP

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में रविवार, 14 दिसंबर 2025 को पौष माह के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि पर अल सुबह भस्म आरती भव्य और दिव्य वातावरण में संपन्न हुई। तड़के करीब 4 बजे मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोले गए, जिसके बाद गर्भगृह में विराजमान भगवान महाकाल का विशेष विधि-विधान से पूजन और श्रृंगार किया गया।

कपाट खुलते ही पुजारियों ने सबसे पहले गर्भगृह में स्थापित समस्त देवी-देवताओं का पूजन किया। इसके पश्चात भगवान महाकाल का जलाभिषेक किया गया। इसके बाद दूध, दही, घी, शहद और फलों के रस से बने पंचामृत से महादेव का अभिषेक संपन्न हुआ। मंत्रोच्चार और वैदिक विधि के बीच वातावरण पूरी तरह शिवमय हो उठा।

भस्म अर्पण से पूर्व विधि-विधान

भस्म अर्पण से पहले प्रथम घंटाल बजाकर हरिओम मंत्र के साथ भगवान को जल अर्पित किया गया। ध्यान और मंत्रोच्चार के पश्चात कपूर आरती हुई। इसके बाद ज्योतिर्लिंग को वस्त्र से ढांककर परंपरागत विधि से भस्म रमाई गई, जो महाकाल की विशिष्ट पहचान मानी जाती है।

त्रिनेत्र श्रृंगार में सजे बाबा महाकाल

भस्म आरती के उपरांत भगवान महाकाल का अलौकिक श्रृंगार किया गया। इस दौरान शेषनाग का रजत मुकुट, रजत की मुंडमाल, रुद्राक्ष की माला और सुगंधित पुष्पों की मालाएं अर्पित की गईं। त्रिनेत्र श्रृंगार में सजे महाकाल का यह रूप श्रद्धालुओं को भावविभोर कर गया।

 

https://www.dainikjagranmpcg.com/religion/baba-mahakal-appeared-in-divine-form-on-14th-december-in/article-39913

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.