मकर संक्रांति के बाद सावधान रहें ये 3 राशियां, सूर्य की स्थिति के चलते बढ़ सकती हैं परेशानियां

Dharm Desk

सूर्य ग्रह 14 जनवरी को मकर राशि में गोचर कर जाएंगे। सूर्य का यह गोचर किन राशियों के लिए चुनौतीपूर्ण रह सकता है, आइए जानते हैं।

सूर्य ग्रह 14 जनवरी को मकर राशि में गोचर करेंगे। सूर्य के मकर राशि में जाते ही मकर संक्रांति का पावन त्योहार मनाया जाता है। हालांकि, सूर्य के राशि परिवर्तन करने से सभी राशियों के जीवन में अच्छे बुरे प्रभाव भी देखने को मिलते हैं। सूर्य का मकर राशि में जाना यूं तो सभी राशियों पर असर डालेगा, लेकिन कुछ राशियों के जीवन में इस दौरान चुनौतियां आ सकती हैं। ये राशियां कौन-कौन सी हैं और क्या उपाय करने से ये सूर्य के बुरे असर को कम कर सकते हैं, आइए जानते हैं।

कर्क राशि 

सूर्य का गोचर आपके साझेदारी के सातवें भाव में होगा। इस भाव से आपके वैवाहिक जीवन का भी पता चलता है। सूर्य एक गर्म ग्रह है इसलिए सप्तम भाव में इसकी स्थिति आपके वैवाहिक जीवन में उतार-चढ़ाव ला सकती है। आपको फरवरी के मध्य माह तक जीवनसाथी के साथ बातचीत सोच समझकर करनी चाहिए। वहीं प्रेम संबंधों को लेकर भी इस राशि वालों को सतर्क रहना होगा। अगर आप जीवनसाथी के साथ अच्छा व्यवहार रखेंगे तो शुभ फलों की प्राप्ति भी आपको हो सकती है। इस राशि के उन जातकों को बेहद सतर्क रहने की आवश्यकता है जो साझेदारी में कारोबार करते हैं। बड़ी रकम का लेन-देन विश्वासपात्र लोगों की उपस्थिति में करें। उपाय के तौर पर कर्क राशि वालों को सूर्य देव को जल का अर्घ्य देना चाहिए। 

सिंह राशि 
सूर्य ग्रह का गोचर आपके शत्रु भाव में होगा। इस भाव में सूर्य के होने से शत्रु पक्ष सक्रिय हो सकता है, कार्यक्षेत्र में लोग आपके खिलाफ साजिश कर सकते हैं, इसलिए सतर्क रहें। किसी करीबी मित्र से नोकझोंक हो सकती है, जिसके कारण आपको मानसिक परेशानी का भी सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान माता के पक्ष के लोगों के साथ भी उचित व्यवहार आपको करना होगा। मेहनत के अनुसार फल न मिलने से इस राशि के कुछ जातक खिन्न हो सकते हैं। उपाय के तौर पर सिंह राशि के जातकों को आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करना चाहिए। 

कुंभ राशि
सूर्य ग्रह का गोचर आपके हानि भाव में होगा। इस भाव में सूर्य के होने से आपके खर्च अचानक से बढ़ सकते हैं। घर के किसी सदस्य की खराब तबीयत भी आर्थिक तंगी की वजह बन सकती है। जीवनसाथी इस दौरान दूरियां बढ़ने की भी आशंका है। इस राशि के लोगों को निवेश भी बेहद सोच-समझकर करना होगा, जल्दबाजी में किए गए कार्य से आपको नुकसान हो सकता है। अपनी सेहत को भी ख्याल रखें और बाहर का तला-भुना भोजन न करें। उपाय के तौर पर कुंभ राशि के जातकों को नारियल का दान इस अवधि में करना चाहिए। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। dainikjagranmpcg.com एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
12 Jan 2025 By दैनिक जागरण

मकर संक्रांति के बाद सावधान रहें ये 3 राशियां, सूर्य की स्थिति के चलते बढ़ सकती हैं परेशानियां

Dharm Desk

सूर्य ग्रह 14 जनवरी को मकर राशि में गोचर करेंगे। सूर्य के मकर राशि में जाते ही मकर संक्रांति का पावन त्योहार मनाया जाता है। हालांकि, सूर्य के राशि परिवर्तन करने से सभी राशियों के जीवन में अच्छे बुरे प्रभाव भी देखने को मिलते हैं। सूर्य का मकर राशि में जाना यूं तो सभी राशियों पर असर डालेगा, लेकिन कुछ राशियों के जीवन में इस दौरान चुनौतियां आ सकती हैं। ये राशियां कौन-कौन सी हैं और क्या उपाय करने से ये सूर्य के बुरे असर को कम कर सकते हैं, आइए जानते हैं।

कर्क राशि 

सूर्य का गोचर आपके साझेदारी के सातवें भाव में होगा। इस भाव से आपके वैवाहिक जीवन का भी पता चलता है। सूर्य एक गर्म ग्रह है इसलिए सप्तम भाव में इसकी स्थिति आपके वैवाहिक जीवन में उतार-चढ़ाव ला सकती है। आपको फरवरी के मध्य माह तक जीवनसाथी के साथ बातचीत सोच समझकर करनी चाहिए। वहीं प्रेम संबंधों को लेकर भी इस राशि वालों को सतर्क रहना होगा। अगर आप जीवनसाथी के साथ अच्छा व्यवहार रखेंगे तो शुभ फलों की प्राप्ति भी आपको हो सकती है। इस राशि के उन जातकों को बेहद सतर्क रहने की आवश्यकता है जो साझेदारी में कारोबार करते हैं। बड़ी रकम का लेन-देन विश्वासपात्र लोगों की उपस्थिति में करें। उपाय के तौर पर कर्क राशि वालों को सूर्य देव को जल का अर्घ्य देना चाहिए। 

सिंह राशि 
सूर्य ग्रह का गोचर आपके शत्रु भाव में होगा। इस भाव में सूर्य के होने से शत्रु पक्ष सक्रिय हो सकता है, कार्यक्षेत्र में लोग आपके खिलाफ साजिश कर सकते हैं, इसलिए सतर्क रहें। किसी करीबी मित्र से नोकझोंक हो सकती है, जिसके कारण आपको मानसिक परेशानी का भी सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान माता के पक्ष के लोगों के साथ भी उचित व्यवहार आपको करना होगा। मेहनत के अनुसार फल न मिलने से इस राशि के कुछ जातक खिन्न हो सकते हैं। उपाय के तौर पर सिंह राशि के जातकों को आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करना चाहिए। 

कुंभ राशि
सूर्य ग्रह का गोचर आपके हानि भाव में होगा। इस भाव में सूर्य के होने से आपके खर्च अचानक से बढ़ सकते हैं। घर के किसी सदस्य की खराब तबीयत भी आर्थिक तंगी की वजह बन सकती है। जीवनसाथी इस दौरान दूरियां बढ़ने की भी आशंका है। इस राशि के लोगों को निवेश भी बेहद सोच-समझकर करना होगा, जल्दबाजी में किए गए कार्य से आपको नुकसान हो सकता है। अपनी सेहत को भी ख्याल रखें और बाहर का तला-भुना भोजन न करें। उपाय के तौर पर कुंभ राशि के जातकों को नारियल का दान इस अवधि में करना चाहिए। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। dainikjagranmpcg.com एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

https://www.dainikjagranmpcg.com/religion/be-careful-after-makar-sankranti-these-3-zodiac-signs-may/article-7513

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.