5 नवंबर से छठ महापर्व का आरंभ, जानें छठ पर्व की खुबियां और प्रसाद की विशेष महिमा

Dharm Desk

छठ पूजा एक ऐसा महापर्व है, अपने आप में विश्वास, श्रद्धा और प्रकृति के प्रति विशेष आभार का प्रतीक माना जाता है। छठ पूजा के दौरान भगवान सूर्य और छठी मैया की पूजा अर्चना की जाती है। लोग घाटों पर पहुंचते हैं और यह ऐसा पर्व है, जिसमें सूर्य अस्ते होते हुए सूर्यदेव को अर्घ्य देते हैं।

कार्तिक मास की षष्ठी तिथि से छठ पर्व की शुरुआत हो जाती है और इस बार यह शुभ तिथि 5 नवंबर को है। छठ पर्व का पहला दिन नहाय खाय के साथ शुरू होता है, दूसरे दिन खरना, तीसरे दिन संघ्या अर्घ्य और चौथे दिन उगते सूर्य को अर्घ्य देते समापन हो जाता है। चार दिन तक चलने वाले इस पर्व में 36 घंटों तक निर्जला व्रत रखा जाता है, जो बेहद कठिन होता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, सूर्यदेव और छठी मैया की पूजा अर्चना और अर्घ्य देने से सुख-शांति, समृद्धि, संतान सुख और आरोग्य की प्राप्ति होती है।

छठ पर्व का महत्व
छठ पूजा को डाला छठ के नाम से भी जाना जाता है। यह चार दिनों तक चलने वाला त्योहार है, जो मुख्य रूप से बिहार, झारखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश में मनाया जाता है। हालांकि आज के दौरा में यह देश और दुनिया भर में मनाया जाने वाला पर्व बन गया है। छठ पूजा के दिन घाटों पर विशेष रौनक देखते बनती है। बहुत सारे लोग पवित्र नदियों के तट पर, घर पर भी इस पर्व को मनाते हैं। छठ पूजा दिवाली के बाद कार्तिक मास के छठे दिन से शुरू होती है। यह सूर्यदेव को समर्पित एक पवित्र पर्व है, जिसमें उनकी विशेष आराधना की जाती है। इस दौरान भक्त अपने प्रियजनों की समृद्धि, खुशी और दीर्घायु के लिए प्रार्थना करते हैं।
छठ में तैयार किया जाता है पारंपरिक भोजन
छठ उत्सव की शुरुआत नहाय खाय से होती है, जब भक्त पवित्र जल में डुबकी लगाने के बाद पारंपरिक भोजन तैयार करते हैं, उसके बाद दूसरे दिन खरना होता है। आखिर दो दिनों में लोग सूर्यदेव को अर्घ्य या प्रार्थना अर्पित करते हैं। छठ पूजा से जुड़े सामान की खरीदारी नहाय खाय वाले दिन होती है। इस बार बाजार में रौनक देखते ही बनती है। छठ पर्व के दौरान बाजार में काफी रौनक देखने को मिलती है। छठ गीत भी चार दिवसीय त्योहार से जुड़े अनुष्ठानों का एक अभिन्न अंग है। ये गीत पृथ्वी पर जीवन को बनाए रखने के लिए सूर्यदेव को धन्यवाद देते हैं।

छठ प्रसाद की है विशेष महिमा
  • छठ का प्रसाद बहुत ही देख रेख में तैयार किया जाता है।
  • छठ के प्रसाद में गुड़ की खीर और ठेकुआ (आटा, दूध और घी से बनाया जाता है) जैसे मीठे व्यंजन शामिल होते हैं।
  • प्रसाद के रूप में मीठा नींबू, गन्न और केला अवश्य चढ़ाया जाता है।
  • छठ पूजा के दौरान तैयार किए जाने वाला भोजन नमक और प्याज के बिना ही पकाया जाता है।

  • छठ पूजा का पहला दिन, 5 नवंबर 2024- नहाय खाय
  • छठ पूजा का दूसरा दिन, 6 नवंबर 2024- खरना
  • छठ पूजा का तीसरा दिन, 7 नवंबर 2024-संध्या अर्घ्य
  • छठ पूजा का चौथा दिन, 8 नवंबर 2024- उषा अर्घ्य
 
 
 

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
04 Nov 2024 By दैनिक जागरण

5 नवंबर से छठ महापर्व का आरंभ, जानें छठ पर्व की खुबियां और प्रसाद की विशेष महिमा

Dharm Desk

कार्तिक मास की षष्ठी तिथि से छठ पर्व की शुरुआत हो जाती है और इस बार यह शुभ तिथि 5 नवंबर को है। छठ पर्व का पहला दिन नहाय खाय के साथ शुरू होता है, दूसरे दिन खरना, तीसरे दिन संघ्या अर्घ्य और चौथे दिन उगते सूर्य को अर्घ्य देते समापन हो जाता है। चार दिन तक चलने वाले इस पर्व में 36 घंटों तक निर्जला व्रत रखा जाता है, जो बेहद कठिन होता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, सूर्यदेव और छठी मैया की पूजा अर्चना और अर्घ्य देने से सुख-शांति, समृद्धि, संतान सुख और आरोग्य की प्राप्ति होती है।

छठ पर्व का महत्व
छठ पूजा को डाला छठ के नाम से भी जाना जाता है। यह चार दिनों तक चलने वाला त्योहार है, जो मुख्य रूप से बिहार, झारखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश में मनाया जाता है। हालांकि आज के दौरा में यह देश और दुनिया भर में मनाया जाने वाला पर्व बन गया है। छठ पूजा के दिन घाटों पर विशेष रौनक देखते बनती है। बहुत सारे लोग पवित्र नदियों के तट पर, घर पर भी इस पर्व को मनाते हैं। छठ पूजा दिवाली के बाद कार्तिक मास के छठे दिन से शुरू होती है। यह सूर्यदेव को समर्पित एक पवित्र पर्व है, जिसमें उनकी विशेष आराधना की जाती है। इस दौरान भक्त अपने प्रियजनों की समृद्धि, खुशी और दीर्घायु के लिए प्रार्थना करते हैं।
छठ में तैयार किया जाता है पारंपरिक भोजन
छठ उत्सव की शुरुआत नहाय खाय से होती है, जब भक्त पवित्र जल में डुबकी लगाने के बाद पारंपरिक भोजन तैयार करते हैं, उसके बाद दूसरे दिन खरना होता है। आखिर दो दिनों में लोग सूर्यदेव को अर्घ्य या प्रार्थना अर्पित करते हैं। छठ पूजा से जुड़े सामान की खरीदारी नहाय खाय वाले दिन होती है। इस बार बाजार में रौनक देखते ही बनती है। छठ पर्व के दौरान बाजार में काफी रौनक देखने को मिलती है। छठ गीत भी चार दिवसीय त्योहार से जुड़े अनुष्ठानों का एक अभिन्न अंग है। ये गीत पृथ्वी पर जीवन को बनाए रखने के लिए सूर्यदेव को धन्यवाद देते हैं।

छठ प्रसाद की है विशेष महिमा
  • छठ का प्रसाद बहुत ही देख रेख में तैयार किया जाता है।
  • छठ के प्रसाद में गुड़ की खीर और ठेकुआ (आटा, दूध और घी से बनाया जाता है) जैसे मीठे व्यंजन शामिल होते हैं।
  • प्रसाद के रूप में मीठा नींबू, गन्न और केला अवश्य चढ़ाया जाता है।
  • छठ पूजा के दौरान तैयार किए जाने वाला भोजन नमक और प्याज के बिना ही पकाया जाता है।

  • छठ पूजा का पहला दिन, 5 नवंबर 2024- नहाय खाय
  • छठ पूजा का दूसरा दिन, 6 नवंबर 2024- खरना
  • छठ पूजा का तीसरा दिन, 7 नवंबर 2024-संध्या अर्घ्य
  • छठ पूजा का चौथा दिन, 8 नवंबर 2024- उषा अर्घ्य
 
 
 
https://www.dainikjagranmpcg.com/religion/chhath-festival-starts-from-5th-november-know-the-features-of/article-2666

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.