छठ महापर्व: खरना आज, ये है पूजा का शुभ मुहूर्त, विधि और महत्व

Dharm Desk

छठ महापर्व की शुरुआत हो चुकी है और आज खरना किया जाएगा. छठ पूजा व्रत में खरना का विशेष महत्व होता है. इस दिन शाम को पूजा कर महिलाएं बखीर और गेहूं के आटे से बनी रोटी खाकर व्रत तोड़ती हैं. आइए जानते हैं खरना पूजा का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि के बारे में.

छठ महापर्व की रौनक सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में देखने को मिलती है. यह व्रत कार्तिक माह की शुक्ल पक्ष के षष्ठी को मनाये जाने वाले इस हिंदू पर्व में भगवान सूर्य और छठी मैया की विधि-पूर्वक पूजा होती है. 6 नवंबर 2024 को छठ का दूसरा दिन है. आज पूरे दिन व्रत करने के बाद शाम को विधि- विधान से पूजा करने के बाद बखीर और गेहूं के आटे से बनी रोटी खाकर व्रत तोड़ती हैं.

खरना पूजा मुहूर्त

पंचांग के अनुसार छठ के दूसरे दिन सूर्योदय सुबह 6 बजकर 37 मिनट पर होगा वहीं सूर्यास्त शाम 5 बजकर 30 मिनट पर होगा. इससे पहले सूर्य को अर्घ्य देकर खरना की पूजा करना शुभ माना जाता है. इसके अलावा खरना के दिन सुकर्मा योग सुबह 10 बजकर 59 मिनट तक तत्पश्चात धृति योग रहेगा.

खरना पूजा विधि

छठ के दूसरे दिन खरना करने के लिए व्रती पूजा स्थल की अच्छी तरह साफ सफाई कर लें. उसके बाद स्नान आदि कर साफ वस्त्र धारण करें. फिर शाम के समय सूर्यास्त से ठीक पहले भगवान सूर्य को अर्घ्य दें. शाम के समय छठ मैया की पूजा के लिए मिट्टी के चूल्हे पर चावल, गुड़ और दूध का प्रयोग करके खीर बनाएं. सबसे पहले छठ माता को भोग लगाएं. अंत में व्रत करने वालों को प्रसाद अवश्य ग्रहण करना चाहिए.

खरना के नियम

छठ महाव्रत के दौरान साफ-सफाई का खास ध्यान रखा जाता है. इसलिए प्रसाद को पवित्रता और शुद्धता के साथ ही तैयार करें. मिट्टी के चूल्हे पर पीतल के बर्तन में गुड़ की खीर तैयार की जाती है. इस दिन व्रत करने वाले लोग बिस्तर पर नहीं सोएं. जमीन पर चटाई बिछाकर सोए. इसके अलावा सूर्य को अर्घ्य दिए बिना किसी भी चीज का सेवन न करें.

खरना का महत्व

छठ महापर्व के दूसरे दिन खरना किया जाता है. मान्यता के अनुसार खरना का अर्थ पवित्रता होता है. खरना छठ पूजा के सबसे महत्वपूर्ण दिनों में एक है. यह व्रत शारीरिक और मानसिक शुद्धि के लिए किया जाता है. खरना करने के बाद ही 36 घंटे के निर्जला उपवास शुरू होता है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
06 Nov 2024 By दैनिक जागरण

छठ महापर्व: खरना आज, ये है पूजा का शुभ मुहूर्त, विधि और महत्व

Dharm Desk

छठ महापर्व की रौनक सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में देखने को मिलती है. यह व्रत कार्तिक माह की शुक्ल पक्ष के षष्ठी को मनाये जाने वाले इस हिंदू पर्व में भगवान सूर्य और छठी मैया की विधि-पूर्वक पूजा होती है. 6 नवंबर 2024 को छठ का दूसरा दिन है. आज पूरे दिन व्रत करने के बाद शाम को विधि- विधान से पूजा करने के बाद बखीर और गेहूं के आटे से बनी रोटी खाकर व्रत तोड़ती हैं.

खरना पूजा मुहूर्त

पंचांग के अनुसार छठ के दूसरे दिन सूर्योदय सुबह 6 बजकर 37 मिनट पर होगा वहीं सूर्यास्त शाम 5 बजकर 30 मिनट पर होगा. इससे पहले सूर्य को अर्घ्य देकर खरना की पूजा करना शुभ माना जाता है. इसके अलावा खरना के दिन सुकर्मा योग सुबह 10 बजकर 59 मिनट तक तत्पश्चात धृति योग रहेगा.

खरना पूजा विधि

छठ के दूसरे दिन खरना करने के लिए व्रती पूजा स्थल की अच्छी तरह साफ सफाई कर लें. उसके बाद स्नान आदि कर साफ वस्त्र धारण करें. फिर शाम के समय सूर्यास्त से ठीक पहले भगवान सूर्य को अर्घ्य दें. शाम के समय छठ मैया की पूजा के लिए मिट्टी के चूल्हे पर चावल, गुड़ और दूध का प्रयोग करके खीर बनाएं. सबसे पहले छठ माता को भोग लगाएं. अंत में व्रत करने वालों को प्रसाद अवश्य ग्रहण करना चाहिए.

खरना के नियम

छठ महाव्रत के दौरान साफ-सफाई का खास ध्यान रखा जाता है. इसलिए प्रसाद को पवित्रता और शुद्धता के साथ ही तैयार करें. मिट्टी के चूल्हे पर पीतल के बर्तन में गुड़ की खीर तैयार की जाती है. इस दिन व्रत करने वाले लोग बिस्तर पर नहीं सोएं. जमीन पर चटाई बिछाकर सोए. इसके अलावा सूर्य को अर्घ्य दिए बिना किसी भी चीज का सेवन न करें.

खरना का महत्व

छठ महापर्व के दूसरे दिन खरना किया जाता है. मान्यता के अनुसार खरना का अर्थ पवित्रता होता है. खरना छठ पूजा के सबसे महत्वपूर्ण दिनों में एक है. यह व्रत शारीरिक और मानसिक शुद्धि के लिए किया जाता है. खरना करने के बाद ही 36 घंटे के निर्जला उपवास शुरू होता है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/religion/chhath-mahaparva-kharna-today-is-the-auspicious-time-of-worship/article-2881

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.