दूर करें अपना कन्‍फ्यूजन, दिवाली 2024 कब है जानें सही डेट

Dharm Desk

दिवाली का उत्‍सव शुरू होने में अब एक सप्‍ताह से भी कम का समय बचा है और दिवाली की डेट को लेकर लोगों में अब भी कन्‍फ्यूजन की स्थिति बनी हुई है। हर जगह इस बात की चर्चा हो रही है कि दीपावली 31 अक्‍टूबर को मनाई जाएगी या फिर 1 नवंबर को मनाई जाएगी। आइए आज हम दूर करते हैं, आपका कन्‍फ्यूजन और बताते हैं कब दीपावली मनाना सबसे सही होगा। जानें दीपावली की सही डेट और शुभ मुहूर्त।

diwali-2024दिवाली इस साल कब मनाई जाएगी, इस बात को लेकर हर कोई अभी तक कन्‍फ्यूज है। अभी तक लोग यह फैसला नहीं कर पाए हैं कि दिवाली 31 अक्‍टूबर को मनाई जाएगी या फिर 1 नवंबर को। अगर आप अपने घर से दूर रहते हैं और दिवाली मनाने के लिए अपने प्रियजनों के पास सही वक्‍त से पहुंचना चाहते हैं तो आइए हम आपका कन्‍फ्यूजन दूर करके आपको दीपावली की सही डेट बताते हैं। आइए जानते हैं कब मनाई जाएगी दीपावली।

दिवाली 2024 कब है
दीपावली का त्‍योहार सबसे पहले रावण को हराकर भगवान राम के अयोध्‍या लौटने पर मनाया गया था। उस दिन कार्तिक मास की अमावस्‍या थी और अपने प्रभु श्रीराम के अयोध्‍या लौटने की खुशी में नगरवासियों ने घी के दीपक जलाकर खुशियां मनाई थीं। इस साल कार्तिक मास की अमावस्‍या 31 अक्‍टूबर को दोपहर में 3 बजकर 52 मिनट पर शुरू होगी और अगले दिन यानी कि 1 नवंबर की शाम को 6 बजे तक रहेगी। इसलिए अमावस्‍या तिथि दोनों दिन विद्यमान रहेगी। चूंकि दीपावली मां लक्ष्‍मी और काली की पूजा प्रदोष काल के बाद की जाती है इसलिए दीपावली की पूजा 31 अक्‍टूबर को की जाएगी और इसी दिन घर में दीपक जलाए जाएंगे। जो लोग दीपावली पर काली पूजा भी करते हैं वे भी 31 अक्‍टूबर को ही अपने घर में दीपावली मनाएंगे और इसी दिन मां काली की पूजा करेंगे। इसके अलावा जो लोग अमावस्‍या तिथि को दान, स्‍नान और अन्‍य पूजापाठ करते हैं उनको 1 नवंबर को ये कार्य करने चाहिए। जहां तक बात है दीपावली मनाने की तो यह त्‍योहार 31 अक्‍टूबर को ही मनाना तर्कसंगत होगा। इसके अलावा वैदेही, ऋषिकेश और विश्‍वविद्यालय पंचांग के अनुसार दीपावली का पर्व 31 अक्‍टूबर को सर्वसम्‍म्‍मत रूप से मनाया जाना चाहिए।

धनतेरस, छोटी दिवाली, गोवर्द्धन और भाई दूज कब है दिवाली का उत्‍सव धनतेरस के दिन से ही आरंभ हो जाता है और इस साल धनतेरस 29 अक्‍टूबर को मनाई जाएगी। इस दिन सोने चांदी की खरीदारी के अलावा घर में झाड़ू खरीदकर लाना भी बहुत शुभ माना जाता है। इसके अगले दिन 30 अक्‍टूबर को छोटी दीपावली मनाई जाएगी। फिर 31 अक्‍टूबर को बड़ी दीपावली मनाई जाएगी। इसके बाद 2 नवंबर को गोवर्द्धन पूजा होगी और उसके अगले दिन 3 नवंबर को भाई दूज मनाई जाएगी।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
26 Oct 2024 By दैनिक जागरण

दूर करें अपना कन्‍फ्यूजन, दिवाली 2024 कब है जानें सही डेट

Dharm Desk

diwali-2024दिवाली इस साल कब मनाई जाएगी, इस बात को लेकर हर कोई अभी तक कन्‍फ्यूज है। अभी तक लोग यह फैसला नहीं कर पाए हैं कि दिवाली 31 अक्‍टूबर को मनाई जाएगी या फिर 1 नवंबर को। अगर आप अपने घर से दूर रहते हैं और दिवाली मनाने के लिए अपने प्रियजनों के पास सही वक्‍त से पहुंचना चाहते हैं तो आइए हम आपका कन्‍फ्यूजन दूर करके आपको दीपावली की सही डेट बताते हैं। आइए जानते हैं कब मनाई जाएगी दीपावली।

दिवाली 2024 कब है
दीपावली का त्‍योहार सबसे पहले रावण को हराकर भगवान राम के अयोध्‍या लौटने पर मनाया गया था। उस दिन कार्तिक मास की अमावस्‍या थी और अपने प्रभु श्रीराम के अयोध्‍या लौटने की खुशी में नगरवासियों ने घी के दीपक जलाकर खुशियां मनाई थीं। इस साल कार्तिक मास की अमावस्‍या 31 अक्‍टूबर को दोपहर में 3 बजकर 52 मिनट पर शुरू होगी और अगले दिन यानी कि 1 नवंबर की शाम को 6 बजे तक रहेगी। इसलिए अमावस्‍या तिथि दोनों दिन विद्यमान रहेगी। चूंकि दीपावली मां लक्ष्‍मी और काली की पूजा प्रदोष काल के बाद की जाती है इसलिए दीपावली की पूजा 31 अक्‍टूबर को की जाएगी और इसी दिन घर में दीपक जलाए जाएंगे। जो लोग दीपावली पर काली पूजा भी करते हैं वे भी 31 अक्‍टूबर को ही अपने घर में दीपावली मनाएंगे और इसी दिन मां काली की पूजा करेंगे। इसके अलावा जो लोग अमावस्‍या तिथि को दान, स्‍नान और अन्‍य पूजापाठ करते हैं उनको 1 नवंबर को ये कार्य करने चाहिए। जहां तक बात है दीपावली मनाने की तो यह त्‍योहार 31 अक्‍टूबर को ही मनाना तर्कसंगत होगा। इसके अलावा वैदेही, ऋषिकेश और विश्‍वविद्यालय पंचांग के अनुसार दीपावली का पर्व 31 अक्‍टूबर को सर्वसम्‍म्‍मत रूप से मनाया जाना चाहिए।

धनतेरस, छोटी दिवाली, गोवर्द्धन और भाई दूज कब है दिवाली का उत्‍सव धनतेरस के दिन से ही आरंभ हो जाता है और इस साल धनतेरस 29 अक्‍टूबर को मनाई जाएगी। इस दिन सोने चांदी की खरीदारी के अलावा घर में झाड़ू खरीदकर लाना भी बहुत शुभ माना जाता है। इसके अगले दिन 30 अक्‍टूबर को छोटी दीपावली मनाई जाएगी। फिर 31 अक्‍टूबर को बड़ी दीपावली मनाई जाएगी। इसके बाद 2 नवंबर को गोवर्द्धन पूजा होगी और उसके अगले दिन 3 नवंबर को भाई दूज मनाई जाएगी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/religion/clear-your-confusion-when-is-diwali-2024-know-the-exact/article-2052

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.