वृंदावन से इन चीजों को लाने की गलती बिल्कुल भी न करें, प्रेमानंद जी महाराज से जाने कारण

Dharm Desk

प्रेमानंद जी महाराज से जानिए कि वृंदावन से क्या चीजें लानी चाहिए और क्या चीजें नहीं क्योंकि वृंदावन से ये चीजें लाने से व्यक्ति पाप का भागी बन जाता है।

यूं तो पूरे बृज के कण-कण में कान्हा जी बसे हुए हैं लेकिन वृंदावन वह स्थान है जहां यशोदा नंदन साक्षात विराजमान हैं। वृंदावन का बांके बिहारी मंदिर वो पावन स्थान है जहां आपको भगवान कृष्ण के होने की अनुभूति होगी। इस मंदिर से लोगों की आस्था इतनी गहरी जुड़ी है कि यहां हर रोज भक्तों का तांता लगा रहता है। बिहारी जी की एक झलक पाने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ती है। बांके बिहारी मंदिर से हर भक्त अपनी झोली भरकर लौटता है यहां से कृष्ण-कन्हैया किसी भी भक्त को खाली हाथ नहीं लौटाते हैं। लेकिन वृंदावन की पावन धरती पर हर किसी को आने का सौभाग्य प्राप्त नहीं हो पाता है। यहां आने के लिए भक्तों को कठिन तप, इंतजार और कृष्ण प्रेम में डूबना पड़ता है उसके बाद ही उसे यहां आने का मौका मिल पाता है।

धार्मिक मान्यता है कि वृंदावन में भगवान कृष्ण के शरण में आने के लिए बड़े-बड़े महात्मा मुनि और ऋषियों ने भी घोर तप किया है उसके बाद ही उन्हें यहां स्थान मिल पाया है। वृंदावन में मौजूद पशु-पक्षी, घास-पौधा, कीड़ा, चींटी आदि चीजें अपने तप और भक्ति के कारण यहां बसे हुए हैं। ऐसे में प्रेमानंद जी महाराज कहते हैं कि वृंदावन से लोगों को तुलसी, घास, पेड़-पौधे, मिट्टी आदि चीजें कभी भी घर नहीं लानी चाहिए। प्रेमानंद जी महाराज के मुताबिक, इन सब चीजों को वृंदावन से दूसरे स्थान पर ले जाना किसी अपराध से कम नहीं होता है। वृंदावन से गिरीराज जी को भी कभी घर नहीं लाना चाहिए यह भी पाप समान माना गया है। 

प्रेमानंद जी महाराज कहते हैं कि अगर लोगों को वृंदावन धाम से कुछ ले जाना है तो उन्हें यहां से चंदन, रंग, पंचामृत और कान्हा जी के कपड़े ले जा सकते हैं। लेकिन वृक्ष, लता, जीव, तुलसी आदि चीजें ले जाने की भूल कभी नहीं करनी चाहिए, क्योंकि ये सब चीजें अपने तप के कारण ही वृंदावन में हैं और लोग इन्हें यहां से दूर कर के बहुत बड़ा अपराध कर देते हैं। लोग अनजाने में इन्हें बांके बिहारी जी अलग कर देते हैं जिनके पास रहने के लिए उन्होंने सालों तप और इंतजार किया था। 

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
09 Dec 2024 By दैनिक जागरण

वृंदावन से इन चीजों को लाने की गलती बिल्कुल भी न करें, प्रेमानंद जी महाराज से जाने कारण

Dharm Desk

यूं तो पूरे बृज के कण-कण में कान्हा जी बसे हुए हैं लेकिन वृंदावन वह स्थान है जहां यशोदा नंदन साक्षात विराजमान हैं। वृंदावन का बांके बिहारी मंदिर वो पावन स्थान है जहां आपको भगवान कृष्ण के होने की अनुभूति होगी। इस मंदिर से लोगों की आस्था इतनी गहरी जुड़ी है कि यहां हर रोज भक्तों का तांता लगा रहता है। बिहारी जी की एक झलक पाने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ती है। बांके बिहारी मंदिर से हर भक्त अपनी झोली भरकर लौटता है यहां से कृष्ण-कन्हैया किसी भी भक्त को खाली हाथ नहीं लौटाते हैं। लेकिन वृंदावन की पावन धरती पर हर किसी को आने का सौभाग्य प्राप्त नहीं हो पाता है। यहां आने के लिए भक्तों को कठिन तप, इंतजार और कृष्ण प्रेम में डूबना पड़ता है उसके बाद ही उसे यहां आने का मौका मिल पाता है।

धार्मिक मान्यता है कि वृंदावन में भगवान कृष्ण के शरण में आने के लिए बड़े-बड़े महात्मा मुनि और ऋषियों ने भी घोर तप किया है उसके बाद ही उन्हें यहां स्थान मिल पाया है। वृंदावन में मौजूद पशु-पक्षी, घास-पौधा, कीड़ा, चींटी आदि चीजें अपने तप और भक्ति के कारण यहां बसे हुए हैं। ऐसे में प्रेमानंद जी महाराज कहते हैं कि वृंदावन से लोगों को तुलसी, घास, पेड़-पौधे, मिट्टी आदि चीजें कभी भी घर नहीं लानी चाहिए। प्रेमानंद जी महाराज के मुताबिक, इन सब चीजों को वृंदावन से दूसरे स्थान पर ले जाना किसी अपराध से कम नहीं होता है। वृंदावन से गिरीराज जी को भी कभी घर नहीं लाना चाहिए यह भी पाप समान माना गया है। 

प्रेमानंद जी महाराज कहते हैं कि अगर लोगों को वृंदावन धाम से कुछ ले जाना है तो उन्हें यहां से चंदन, रंग, पंचामृत और कान्हा जी के कपड़े ले जा सकते हैं। लेकिन वृक्ष, लता, जीव, तुलसी आदि चीजें ले जाने की भूल कभी नहीं करनी चाहिए, क्योंकि ये सब चीजें अपने तप के कारण ही वृंदावन में हैं और लोग इन्हें यहां से दूर कर के बहुत बड़ा अपराध कर देते हैं। लोग अनजाने में इन्हें बांके बिहारी जी अलग कर देते हैं जिनके पास रहने के लिए उन्होंने सालों तप और इंतजार किया था। 

https://www.dainikjagranmpcg.com/religion/do-not-make-the-mistake-of-bringing-these-things-from/article-5022

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.