मंगलवार को करें लौंग नींबू के ये चमत्कारिक उपाय, हनुमानजी की रहेगी कृपा और होगी धन की वर्षा

Dharm Desk

मंगलवार को हनुमानी का व्रत करने से जीवन में मंगल ही मंगल बना रहता है. साथ ही मंगल ग्रह का अनुकूल प्रभाव भी पड़ता है. ज्योतिष शास्त्र में मंगलवार के दिन के लिए नींबू के कुछ विशेष उपाय बताए गए हैं. इन उपायों के करने से सभी तरह का तंत्र-मंत्र दूर रहता है और सुख-शांति और समृद्धि आती है. आइए जानते मंगलवार के दिन किए जाने वाले उपायों के बारे में...

मंगलवार का दिन हनुमानजी और ग्रहों के सेनापति मंगल ग्रह को समर्पित है और इस दिन सच्चे मन से हनुमानजी की पूजा अर्चना करने से सभी कष्ट दूर होते हैं और मंगल ग्रह के अशुभ प्रभाव में भी कमी आती है. ज्योतिष शास्त्र में मंगलवार के दिन का महत्व बताते हुए इस दिन करने के लिए नींबू के कुछ विशेष उपाय भी बताए गए हैं. इन उपायों के करने से सभी कष्टों से मुक्ति मिलती है और हनुमानजी के आशीर्वाद से सफलता की संभावनाएं भी बढ़ जाती हैं. आइए जानते हैं मंगलवार को किए जाने वाले नींबू के इन उपायों के बारे में…

इस उपाय से हर कार्य में मिलेगी सफलता
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मंगलवार के दिन हनुमान मंदिर में जाकर पूजा अर्चना करें. इसके बाद मंदिर में ही एक नींबू पर 4 लौंग लगा दें, फिर हनुमानजी के सामने बैठकर हनुमान चालीसा या सुंदरकांड का पाठ अवश्य करें. मंदिर से निकलकर किसी पीपल के पेड़ के नीचे लौंग लगे नींबू को रख दें. ऐसा करने से नौकरी व कारोबार की समस्याएं दूर होंगी और आपके द्वारा किए गए कार्यों में सफलता भी मिलेगी.

इस उपाय से भाग्य का मिलेगा साथ
भाग्य साथ नहीं दे रहा है तो मंगलवार के दिन एक नींबू लेकर उसको अपने सिर के उपर से सात बार वार लें और फिर उसके दो टुकड़े कर दें. बाएं हाथ पर रखे नींबू को दाईं तरफ फेंक दें और दाएं हाथ पर रखे नींबू को बाएं हाथ की तरफ फेंक दें. ऐसा करने से हर कार्य में भाग्य आपका साथ देगा और सभी तरह के तंत्र मंत्र भी आपसे दूर रहेंगे.

इस उपाय से मिलेगा रोजगार
अगर आपको नौकरी नहीं मिल रहा है तो मंगलवार का व्रत करें और हनुमानजी की पूजा करें. साथ ही एक दागरहित नींबू ले लें और उसको रात के 12 बजे से पहले जाकर उसके चार हिस्से कर दें. नींबू के चार हिस्सों को चारों दिशाओं में दूर दूर तक फेंक दें. ऐसा करने से जल्द आपको करियर संबंधित शुभ समाचार मिलेगा और आमदनी में भी वृद्धि होगी.

इस उपाय से धन संबंधित समस्या होगी दूर
धन संबंधित समस्या बार बार बनी रहती है तो इसके लिए मंगलवार का व्रत रखकर हनुमानजी की पूजा में उनको चोला अर्पित करें. साथ ही एक नींबू लेकर चौराहे पर चले जाएं और फिर उसे लेकर सिर से सात बार वार लें. इसके बाद नींबू को दो भाग में काट दें. नींबू के एक भाग को पीछे की ओर फेंक दें और दूसरे भाग को आगे की ओर फेंक दें और फिर चुपचार घर चले जाएं. ऐसा करने से हनुमानजी के आशीर्वाद से समृद्धि के द्वार खुलेंगे और धन संबंधित समस्या दूर होगी.

इस उपाय से व्यापार में होगा लाभ
अगर काफी लंबे समय से व्यापार अच्छा नहीं चल रहा है तो हर मंगलवार का व्रत करें और एक नींबू लेकर, उसको दुकान या व्यापारिक स्थल की चारों दिवारों पर स्पर्श करवा कर नींबू के चार टुकड़े काट लें. फिर नींबू के टुकड़ों को चारों दिशाओं में फेंक दें. ऐसा करने से नजर दोष और नकारात्मक ऊर्जा दूर होगी और व्यापार में लाभ होना शुरू हो जाएगा.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
11 Mar 2025 By दैनिक जागरण

मंगलवार को करें लौंग नींबू के ये चमत्कारिक उपाय, हनुमानजी की रहेगी कृपा और होगी धन की वर्षा

Dharm Desk

मंगलवार का दिन हनुमानजी और ग्रहों के सेनापति मंगल ग्रह को समर्पित है और इस दिन सच्चे मन से हनुमानजी की पूजा अर्चना करने से सभी कष्ट दूर होते हैं और मंगल ग्रह के अशुभ प्रभाव में भी कमी आती है. ज्योतिष शास्त्र में मंगलवार के दिन का महत्व बताते हुए इस दिन करने के लिए नींबू के कुछ विशेष उपाय भी बताए गए हैं. इन उपायों के करने से सभी कष्टों से मुक्ति मिलती है और हनुमानजी के आशीर्वाद से सफलता की संभावनाएं भी बढ़ जाती हैं. आइए जानते हैं मंगलवार को किए जाने वाले नींबू के इन उपायों के बारे में…

इस उपाय से हर कार्य में मिलेगी सफलता
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मंगलवार के दिन हनुमान मंदिर में जाकर पूजा अर्चना करें. इसके बाद मंदिर में ही एक नींबू पर 4 लौंग लगा दें, फिर हनुमानजी के सामने बैठकर हनुमान चालीसा या सुंदरकांड का पाठ अवश्य करें. मंदिर से निकलकर किसी पीपल के पेड़ के नीचे लौंग लगे नींबू को रख दें. ऐसा करने से नौकरी व कारोबार की समस्याएं दूर होंगी और आपके द्वारा किए गए कार्यों में सफलता भी मिलेगी.

इस उपाय से भाग्य का मिलेगा साथ
भाग्य साथ नहीं दे रहा है तो मंगलवार के दिन एक नींबू लेकर उसको अपने सिर के उपर से सात बार वार लें और फिर उसके दो टुकड़े कर दें. बाएं हाथ पर रखे नींबू को दाईं तरफ फेंक दें और दाएं हाथ पर रखे नींबू को बाएं हाथ की तरफ फेंक दें. ऐसा करने से हर कार्य में भाग्य आपका साथ देगा और सभी तरह के तंत्र मंत्र भी आपसे दूर रहेंगे.

इस उपाय से मिलेगा रोजगार
अगर आपको नौकरी नहीं मिल रहा है तो मंगलवार का व्रत करें और हनुमानजी की पूजा करें. साथ ही एक दागरहित नींबू ले लें और उसको रात के 12 बजे से पहले जाकर उसके चार हिस्से कर दें. नींबू के चार हिस्सों को चारों दिशाओं में दूर दूर तक फेंक दें. ऐसा करने से जल्द आपको करियर संबंधित शुभ समाचार मिलेगा और आमदनी में भी वृद्धि होगी.

इस उपाय से धन संबंधित समस्या होगी दूर
धन संबंधित समस्या बार बार बनी रहती है तो इसके लिए मंगलवार का व्रत रखकर हनुमानजी की पूजा में उनको चोला अर्पित करें. साथ ही एक नींबू लेकर चौराहे पर चले जाएं और फिर उसे लेकर सिर से सात बार वार लें. इसके बाद नींबू को दो भाग में काट दें. नींबू के एक भाग को पीछे की ओर फेंक दें और दूसरे भाग को आगे की ओर फेंक दें और फिर चुपचार घर चले जाएं. ऐसा करने से हनुमानजी के आशीर्वाद से समृद्धि के द्वार खुलेंगे और धन संबंधित समस्या दूर होगी.

इस उपाय से व्यापार में होगा लाभ
अगर काफी लंबे समय से व्यापार अच्छा नहीं चल रहा है तो हर मंगलवार का व्रत करें और एक नींबू लेकर, उसको दुकान या व्यापारिक स्थल की चारों दिवारों पर स्पर्श करवा कर नींबू के चार टुकड़े काट लें. फिर नींबू के टुकड़ों को चारों दिशाओं में फेंक दें. ऐसा करने से नजर दोष और नकारात्मक ऊर्जा दूर होगी और व्यापार में लाभ होना शुरू हो जाएगा.

https://www.dainikjagranmpcg.com/religion/do-these-miraculous-remedies-of-clove-lemon-on-tuesday-hanumanji/article-13477

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.