विनायक चतुर्थी के दिन जरूर करें ये विशेष उपाय, विघ्नहर्ता गणपति जी दूर करेंगे सभी संकट

Dharm Desk

विनायक चतुर्थी के दिन भगवान गणेश की पूजा करने से सभी संकट दूर होते हैं। साथ ही भक्तों की हर मुराद पूरी होती है। वहीं अगर आपके जीवन में कई परेशानियां बनी हुई हैं तो विनायक चतुर्थी के दिन इन उपायों को जरूर करें।

आज कार्तिक शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि और मंगलवार का दिन है। चतुर्थी तिथि आज रात 12 बजकर 17 मिनट तक रहेगी। आज विनायक चतुर्थी का व्रत किया जाएगा। इस दिन भगवान गणेश की पूजा की जाती है। विनायक चतुर्थी के दिन गणेश जी की उपासना शीघ्र फलदायी मानी गई है। आज के दिन गणेश जी के निमित्त व्रत करने से व्यक्ति की समस्त इच्छाओं की पूर्ति होती है। साथ ही हर तरह के संकटों से छुटकारा मिलता है, ज्ञान की प्राप्ति होती है और धन-संपत्ति में भी बढ़ोतरी होती है। इसके साथ ही आज के दिन इन विशेष उपायों को करने से सभी समस्याओं का समाधान निकल जाता है। तो आइए आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं विनायक चतुर्थी के दिन किए जाने वाले खास उपायों के बारे में।

1. अगर बिजनेस में बहुत कोशिशों के बाद भी आपको मनचाहा लाभ नहीं मिल पा रहा है तो आज के दिन आपको एक दूर्वा की गांठ लेकर, उस पर 11 बार मौली या कलावा लपेटना चाहिए और श्री गणेश भगवान को चढ़ाना चाहिए। आज के दिन ऐसा करने से आपको बिजनेस में मनचाहा लाभ मिलेगा।

2. अगर आप खेल के क्षेत्र से जुड़े हैं और जीवन में खूब आगे बढ़ना चाहते हैं तो आज के दिन आपको श्री गणेश भगवान के शक्तिविनायक गणपति मंत्र का एक माला यानि 108 बार जप करना चाहिए। मंत्र इस प्रकार है-'ऊँ ह्रीं ग्रीं ह्रीं' आपको बता दूं कि श्री गणेश भगवान के मंत्र जप के लिए लाल चंदन की माला सर्वश्रेष्ठ बतायी गई है। लाल चंदन की माला न होने पर आप मूंगा, श्वेत चंदन, स्फटिक या रुद्राक्ष की माला पर भी जप कर सकते हैं। आज के दिन इनमें से किसी भी एक माला पर श्री गणेश भगवान के शक्तिविनायक मंत्र का जप करने से आप खेल के क्षेत्र में खूब आगे बढ़ेंगे।

3. अगर आप अपने दांपत्य रिश्ते की डोर को मजबूत बनाये रखना चाहते हैं तो आज के दिन आपको एक डिब्बी में थोड़ासा सिंदूर लेकर, उसमें एक रुपये का सिक्का रखकर श्री गणेश भगवान के चरणों में रखना चाहिए और अपने रिश्ते के लिए भगवान से प्रार्थना करनी चाहिए। आज के दिन ऐसा करने से आपके दांपत्य रिश्ते की डोर मजबूत बनी रहेगी।

4. अगर आपके मन में कोई ऐसी निगेटिव बात बैठ गई है, जिसके बारे में आप हमेशा सोचते रहते हैं, तो ऐसी स्थिति से छुटकारा पाने के लिए आज के दिन आपको एक पान के पत्ते पर दो सुपारी और दो लौंग के जोड़े रखकर, उसे कलावे से बांधकर श्री गणेश भगवान को अर्पित करना चाहिए। आज के दिन ऐसा करने से आपको किसी भी तरह की निगेटिव स्थिति से जल्द ही छुटकारा मिलेगा।

5. अगर आपके जीवन में आर्थिक रूप से अस्थिरता बनी हुई है तो आज के दिन आपको 8 मुखी रुद्राक्ष की धूपदीप आदि से पूजा करके गले में धारण करना चाहिए। आज के दिन ऐसा करने से आपको जल्द ही आर्थिक अस्थिरता से छुटकारा मिलेगा और आपकी स्थिति धीरे-धीरे करके ठीक होने लगेगी।

6. अगर आप बहुत दिनों से अधूरी पड़ी अपनी कोई दिली इच्छा पूरी करना चाहते हैं तो आज के दिन आपको मिट्टी के दो दीपक लेने चाहिए और उनमें से एक दीपक में घी डालकर सफेद खड़ी बत्ती लगानी चाहिए और दूसरे दीपक में तिल का तेल डालकर लाल पड़ी हुई बत्ती लगानी चाहिए। अब घी के दीपक को जलाकर गणेश भगवान की प्रतिमा के दाहिने हाथ की तरफ रखना चाहिए और तेल के दीपक को प्रतिमा के बायीं तरफ रखना चाहिए। आपको बता दें कि घी का दीपक देवताओं के लिए होता है, जबकि तेल का दीपक साधक की कामनाओं के लिए होता है।

7. अगर आपकी संतान के जीवन में किसी प्रकार की परेशानी चल रही है तो आज के दिन आपको श्री गणेश भगवान के आगे प्रणाम करके संकटनाशन गणेश स्तोत्र का पाठ करना चाहिए। आज के दिन ऐसा करने से आपकी संतान को हर तरह की परेशानी से छुटकारा मिलेगा।

8. अगर आप अपनी स्मरण शक्ति मजबूत करना चाहते हैं तो आज के दिन गणेश पूजा के समय आपको अपने दाहिने हाथ की अनामिका उंगली, यानि तीसरी उंगली से श्री गणेश भगवान को केसर का तिलक लगाना चाहिए और उसके बाद स्वयं भी अपने मस्तक पर केसर का तिलक लगाना चाहिए, लेकिन यहां ध्यान रहे कि स्वयं को तिलक लगाते समय मध्यमा उंगली का उपयोग करें, क्योंकि मनुष्यों के लिए मध्यमा उंगली से, जबकि भगवान के लिए अनामिका उंगली से तिलक लगाने की बात कही गई है।

9. अगर ऑफिस में कुछ लोग आपकी तरक्की को देखकर जलते हैं या आपकी पीठ पीछे बुराई करते हैं, तो ऐसी स्थिति से बचने के लिए आज के दिन आपको श्री गणेश भगवान के इस मंत्र का 108 बार जप करना चाहिए। मंत्र इस प्रकार है 'ऊँ गं गणपत्ये नमः।' गणेश जी के मंत्र का जप करते समय आपको इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए कि अगर आप दिन के समय जप कर रहे हैं, तो पूर्व दिशा की ओर मुख करके जप करें, वहीं शाम के समय जप के लिए उत्तर दिशा की ओर मुख करना चाहिए।

10. अगर आप अपने परिवार की एकता को बनाये रखना चाहते हैं, तो आज के दिन आपको अपने परिवार के सदस्यों की संख्या के आधार पर, सबके नाम का एक एक गुड़हल या कोई लाल फूल लेना चाहिए और सबको एक साथ गणेश भगवान को अर्पित करना चाहिए और उनके चरण छूकर आशीर्वाद लेना चाहिए। आज के दिन ऐसा करने से आपके परिवार की एकता बनी रहेगी।

11. अगर आप जॉब चेंज करने के बारे में सोच रहे हैं, लेकिन आपको कोई अच्छी जॉब नहीं मिल पा रही है तो आज के दिन आपको श्री गणेश भगवान को 11 बेसन के लड्डू चढ़ाने चाहिए और चरण छूकर भगवान का आशीर्वाद लेना चाहिए। आज के दिन ऐसा करने से आपको जल्द ही कोई अच्छी जॉब मिलेगी।

12. अगर आप अपनी स्मरण शक्ति को मजबूत करना चाहते हैं तो आज के दिन साबुत हल्दी को घिसकर एक कटोरी में उसका पेस्ट बना लें और उससे भगवान को तिलक लगाएं। फिर भगवान को तिलक करने के बाद उसी कटोरी में से हल्दी लेकर अपने माथे पर भी तिलक लगाएं। आज के दिन ऐसा करने से आपकी स्मरण शक्ति मजबूत होगी।vi

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
05 Nov 2024 By दैनिक जागरण

https://www.dainikjagranmpcg.com/religion/do-these-special-measures-on-the-day-of-vinayak-chaturthi/article-2780

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.