रविवार के करें ये खास उपाय, सूर्य देव की कृपा से दूर होगी जीवन की सभी बाधाएं

Dharm Desk

रविवार का दिन भगवान सूर्य देव को समर्पित है। इस दिन सूर्य देव की आराधना करने से निरोगी शरीर और स्वस्थ जीवन का आशीर्वाद मिलता है। रविवार के दिन प्रात:काल में उठकर स्नान आदि करने के बाद सूर्य देव के जल जरूर अर्पित करना चाहिए। भगवान भास्कर को अर्घ्य देने के लिए तांबे के लोटे का ही इस्तेमाल करें। जल चढ़ाते समय सूर्य मंत्रों का जाप करें। ऐसा करने से सभी मनोकामनाओं की शीघ्र पूर्ति होती है। इसके अलावा रविवार के दिन इन खास उपायों को करने से समस्त परेशानियों का समाधान निकल जाता है। 

अगर आप किसी भी तरह की आंख संबंधी परेशानी से बचे रहना चाहते हैं, तो रविवार के दिन आप स्नान आदि के बाद आपको सूर्य देव को प्रणाम करके आदित्य हृदय स्रोत का पाठ करना चाहिए।

अगर आप एक डॉक्टर हैं या सर्जन हैं, तो अपने काम की बेहतरी सुनिश्चित करने के लिए रविवार के दिन आपको सूत का धागा लेकर बेल के पेड़ पर सात बार लपेटना चाहिए और उसके बाद हाथ जोड़कर प्रणाम करना चाहिए।

अगर आप अपनी धन-दौलत में बढ़ोतरी करना चाहते हैं, तो रविवार के दिन आपको बेल के पेड़ के पास जाकर नमस्कार करना चाहिए और उसकी जड़ में जल चढ़ाना चाहिए।

अगर आपके जीवन में किसी प्रकार की परेशानी चल रही है, तो रविवार के दिन एक सफेद चंदन की गोली लेकर अपने पास रखनी चाहिए और उसे अगले 27 दिनों तक अपने पास ही रखना चाहिए। अगर आप चाहें तो उस चंदन की गोली को धागे में पिरोकर गले में भी पहन सकते हैं।

अगर आप अपने लवमेट के साथ अपने रिश्ते को और मजबूत करना चाहते हैं या अपनी जिंदगी में प्यार की बयार को बनाये रखना चाहते हैं तो रविवार के दिन आपको चित्रा नक्षत्र के दौरान चित्रा नक्षत्र के स्वामी मंगल के इस मंत्र का 11 बार जप करना चाहिए। मंत्र इस प्रकार है- ॐ क्रां क्रीं क्रौं स: भौमाय नम:।

अगर आप चाहते हैं कि आप जिस भी काम से यात्रा पर जा रहे हैं, आपको उसमें लाभ मिले, तो यात्रा पर जाने से पहले आपको थोड़ा-सा पानी अवश्य पीकर जाना चाहिए। साथ ही अगर संभव हो तो पानी पीने से पहले कुछ मीठा भी खाना चाहिए।

अगर अच्छे काम के बावजूद आपको कार्यस्थल पर उचित मान-सम्मान नहीं मिल पा रहा है और किसी को आपके काम की कद्र नहीं है, तो रविवार के दिन आपको सूर्य देव को जल अर्पित करना चाहिए और 24 बार गायत्री मंत्र का पाठ करना चाहिए। गायत्री मंत्र इस प्रकार है-ॐ भूर्भुव स्वः तत् सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो नः प्रचोदयात्॥

अगर आप करियर में अपनी तरक्की को लेकर परेशान रहते हैं कि भविष्य में आपके साथ क्या होगा, क्या नहीं होगा, तो इसके लिए रविवार के दिन आपको सूर्य देव को प्रणाम करके उनके इस मंत्र का 108 बार जप करना चाहिए। मंत्र इस प्रकार है- ॐ ह्रां ह्रीं ह्रौं स: सूर्याय नम:। इस प्रकार मंत्र जप करने के बाद फिर से सूर्य भगवान को प्रणाम करें।

अगर आप अपने बच्चों में कॉन्फिडेंस लेवल बढ़ाना चाहते हैं, तो रविवार के दिन आपको अपने बच्चों के हाथ से मंदिर में गुड़ का दान करवाना चाहिए और इस मंत्र का 108 बार जप करना चाहिए। मंत्र इस प्रकार है- ऊँ घृणिः सूर्याय नमः। मंत्र जप के समय अगर आपके बच्चे भी साथ में हों, तो और भी अच्छा है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
16 Mar 2025 By दैनिक जागरण

रविवार के करें ये खास उपाय, सूर्य देव की कृपा से दूर होगी जीवन की सभी बाधाएं

Dharm Desk

रविवार का दिन भगवान सूर्य देव को समर्पित है। इस दिन सूर्य देव की आराधना करने से निरोगी शरीर और स्वस्थ जीवन का आशीर्वाद मिलता है। रविवार के दिन प्रात:काल में उठकर स्नान आदि करने के बाद सूर्य देव के जल जरूर अर्पित करना चाहिए। भगवान भास्कर को अर्घ्य देने के लिए तांबे के लोटे का ही इस्तेमाल करें। जल चढ़ाते समय सूर्य मंत्रों का जाप करें। ऐसा करने से सभी मनोकामनाओं की शीघ्र पूर्ति होती है। इसके अलावा रविवार के दिन इन खास उपायों को करने से समस्त परेशानियों का समाधान निकल जाता है। 

अगर आप किसी भी तरह की आंख संबंधी परेशानी से बचे रहना चाहते हैं, तो रविवार के दिन आप स्नान आदि के बाद आपको सूर्य देव को प्रणाम करके आदित्य हृदय स्रोत का पाठ करना चाहिए।

अगर आप एक डॉक्टर हैं या सर्जन हैं, तो अपने काम की बेहतरी सुनिश्चित करने के लिए रविवार के दिन आपको सूत का धागा लेकर बेल के पेड़ पर सात बार लपेटना चाहिए और उसके बाद हाथ जोड़कर प्रणाम करना चाहिए।

अगर आप अपनी धन-दौलत में बढ़ोतरी करना चाहते हैं, तो रविवार के दिन आपको बेल के पेड़ के पास जाकर नमस्कार करना चाहिए और उसकी जड़ में जल चढ़ाना चाहिए।

अगर आपके जीवन में किसी प्रकार की परेशानी चल रही है, तो रविवार के दिन एक सफेद चंदन की गोली लेकर अपने पास रखनी चाहिए और उसे अगले 27 दिनों तक अपने पास ही रखना चाहिए। अगर आप चाहें तो उस चंदन की गोली को धागे में पिरोकर गले में भी पहन सकते हैं।

अगर आप अपने लवमेट के साथ अपने रिश्ते को और मजबूत करना चाहते हैं या अपनी जिंदगी में प्यार की बयार को बनाये रखना चाहते हैं तो रविवार के दिन आपको चित्रा नक्षत्र के दौरान चित्रा नक्षत्र के स्वामी मंगल के इस मंत्र का 11 बार जप करना चाहिए। मंत्र इस प्रकार है- ॐ क्रां क्रीं क्रौं स: भौमाय नम:।

अगर आप चाहते हैं कि आप जिस भी काम से यात्रा पर जा रहे हैं, आपको उसमें लाभ मिले, तो यात्रा पर जाने से पहले आपको थोड़ा-सा पानी अवश्य पीकर जाना चाहिए। साथ ही अगर संभव हो तो पानी पीने से पहले कुछ मीठा भी खाना चाहिए।

अगर अच्छे काम के बावजूद आपको कार्यस्थल पर उचित मान-सम्मान नहीं मिल पा रहा है और किसी को आपके काम की कद्र नहीं है, तो रविवार के दिन आपको सूर्य देव को जल अर्पित करना चाहिए और 24 बार गायत्री मंत्र का पाठ करना चाहिए। गायत्री मंत्र इस प्रकार है-ॐ भूर्भुव स्वः तत् सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो नः प्रचोदयात्॥

अगर आप करियर में अपनी तरक्की को लेकर परेशान रहते हैं कि भविष्य में आपके साथ क्या होगा, क्या नहीं होगा, तो इसके लिए रविवार के दिन आपको सूर्य देव को प्रणाम करके उनके इस मंत्र का 108 बार जप करना चाहिए। मंत्र इस प्रकार है- ॐ ह्रां ह्रीं ह्रौं स: सूर्याय नम:। इस प्रकार मंत्र जप करने के बाद फिर से सूर्य भगवान को प्रणाम करें।

अगर आप अपने बच्चों में कॉन्फिडेंस लेवल बढ़ाना चाहते हैं, तो रविवार के दिन आपको अपने बच्चों के हाथ से मंदिर में गुड़ का दान करवाना चाहिए और इस मंत्र का 108 बार जप करना चाहिए। मंत्र इस प्रकार है- ऊँ घृणिः सूर्याय नमः। मंत्र जप के समय अगर आपके बच्चे भी साथ में हों, तो और भी अच्छा है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/religion/do-these-special-remedy-on-sunday-with-the-grace-of/article-14104

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.