यहां भगवान शिव को चॉकलेट और बिस्कुट का लगता है भोग, बालक रूप में होती है पूजा

Dharm Desk

वैसे तो आपने भगवान शिव के बहुत से मंदिर देखे होंगे. लेकिन भोलेनाथ का एक ऐसा भी मंदिर है जहां उनकी बालक रूप में पूजा की जाती है. यहीं नहीं उन्हें एक बालक की तरह ही टॉफी, चॉकलेट और बिस्कुट का भोग भी लगाया जाता है.

अक्सर लोग भगवान शिव के मंदिर में गाय का दूध, बेल के पत्ते, भांग आदि चढ़ाते हैं. लेकिन एक ऐसा अनोखा मंदिर भी है जहां भगवान को टॉफी, बिस्कुट, नमकीन और चॉकलेट आदि चढ़ाते हैं. लोगों की मान्यता है कि यहां भगवान को इन चीजों को भोग लगाने से सभी कष्ट दूर होते हैं. साथ ही व्यक्ति की सभी मनोकामना भी पूरी होती हैं. आइए जानते हैं कहां है यह मंदिर और इससे जुड़ी मान्यताओं के बारे में.

कहां है ये मंदिर?

भोलेनाथ का यह अनोखा मंदिर शिव की नगरी कहे जाने वाले शहर वाराणसी में हैं. काशी को मंदिरों का शहर कहा जाता है. वैसे तो इस शहर के कण-कण में भगवान शिव विराजमान है. इसके अलावा भी यहां कई देवी-देवताओं के मंदिर हैं. जिसमें से एक कमच्छा में स्थित बटुक भैरव का मंदिर है. बटुक भैरव को भगवान शिव का बाल रूप माना जाता है.

ये भी पढ़ें- कब से शुरू होगा खरमास? इस दौरान भूलकर भी न करें ये काम, झेलने पड़ेंगे ढेरों नुकसान!

लगता है चॉकलेट और बिस्कुट का भोग

इस मंदिर में भगवान बटुक भैरव की पूजा की जाती है. जिसमे बटुक का अर्थ होता है बालक. काशी के बटुक भैरव की आयु 5 वर्ष बताई जाती है. लोग जिस तरह एक बालक को प्यार दुलार करते हैं उसी तरह वहां आने वाले भक्त बटुक भैरव को टॉफी, चॉकलेट और बिस्कुट आदि का भोग लगाते हैं. मान्यता है कि ऐसा करने से व्यक्ति की सभी इच्छाएं पूरी होती हैं.

दूर होते हैं कष्ट

मान्यता यह भी है कि भगवान बटुक भैरव के दर्शन से हर तरह के शारीरिक और मानसिक कष्ट दूर हो जाते हैं. इसके अलावा कुंडली में राहु केतु के कष्टों से भी मुक्ति मिल जाती है. सिर्फ यही नहीं ऊपरी बाधा से जुड़ी परेशानियां भी इनके दर्शन से दूर होती है.

इन चीजों का भी लगता है भोग

बटुक भैरव मंदिर में जहां पूरे दिन भगवान को बिस्कुट नमकीन, चॉकलेट और लड्डू आदि का भोग लगता है. वहीं शाम को महाआरती के बाद उन्हें भैरव रूप में मटन करी,चिकन करी, मछली करी और आमलेट के साथ मदिरा का भी भोग लगाया जाता है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
24 Nov 2024 By दैनिक जागरण

यहां भगवान शिव को चॉकलेट और बिस्कुट का लगता है भोग, बालक रूप में होती है पूजा

Dharm Desk

अक्सर लोग भगवान शिव के मंदिर में गाय का दूध, बेल के पत्ते, भांग आदि चढ़ाते हैं. लेकिन एक ऐसा अनोखा मंदिर भी है जहां भगवान को टॉफी, बिस्कुट, नमकीन और चॉकलेट आदि चढ़ाते हैं. लोगों की मान्यता है कि यहां भगवान को इन चीजों को भोग लगाने से सभी कष्ट दूर होते हैं. साथ ही व्यक्ति की सभी मनोकामना भी पूरी होती हैं. आइए जानते हैं कहां है यह मंदिर और इससे जुड़ी मान्यताओं के बारे में.

कहां है ये मंदिर?

भोलेनाथ का यह अनोखा मंदिर शिव की नगरी कहे जाने वाले शहर वाराणसी में हैं. काशी को मंदिरों का शहर कहा जाता है. वैसे तो इस शहर के कण-कण में भगवान शिव विराजमान है. इसके अलावा भी यहां कई देवी-देवताओं के मंदिर हैं. जिसमें से एक कमच्छा में स्थित बटुक भैरव का मंदिर है. बटुक भैरव को भगवान शिव का बाल रूप माना जाता है.

ये भी पढ़ें- कब से शुरू होगा खरमास? इस दौरान भूलकर भी न करें ये काम, झेलने पड़ेंगे ढेरों नुकसान!

लगता है चॉकलेट और बिस्कुट का भोग

इस मंदिर में भगवान बटुक भैरव की पूजा की जाती है. जिसमे बटुक का अर्थ होता है बालक. काशी के बटुक भैरव की आयु 5 वर्ष बताई जाती है. लोग जिस तरह एक बालक को प्यार दुलार करते हैं उसी तरह वहां आने वाले भक्त बटुक भैरव को टॉफी, चॉकलेट और बिस्कुट आदि का भोग लगाते हैं. मान्यता है कि ऐसा करने से व्यक्ति की सभी इच्छाएं पूरी होती हैं.

दूर होते हैं कष्ट

मान्यता यह भी है कि भगवान बटुक भैरव के दर्शन से हर तरह के शारीरिक और मानसिक कष्ट दूर हो जाते हैं. इसके अलावा कुंडली में राहु केतु के कष्टों से भी मुक्ति मिल जाती है. सिर्फ यही नहीं ऊपरी बाधा से जुड़ी परेशानियां भी इनके दर्शन से दूर होती है.

इन चीजों का भी लगता है भोग

बटुक भैरव मंदिर में जहां पूरे दिन भगवान को बिस्कुट नमकीन, चॉकलेट और लड्डू आदि का भोग लगता है. वहीं शाम को महाआरती के बाद उन्हें भैरव रूप में मटन करी,चिकन करी, मछली करी और आमलेट के साथ मदिरा का भी भोग लगाया जाता है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/religion/here-lord-shiva-is-offered-chocolates-and-biscuits-and-is/article-4088

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.