होलिका दहन पर रहेगा भद्रा का अशुभ साया, नोट करें शुभ मुहूर्त और पूजा का सही समय

Dharm Desk

होलिका दहन के लिए तिथि, भद्रा और शुभ मुहूर्त का विशेष महत्व होता है. इस बार, होलिका दहन पर भद्रा का साया रात 11:26तक रहेगा.

पूरा देश होली के रंगों में सराबोर होने के लिए तैयार है. रंगों का त्योहार होली नजदीक है और इसके साथ ही होलिका दहन की तैयारियां भी जोरों पर हैं. इस वर्ष, होलिका दहन 13 मार्च, गुरुवार को मनाया जाएगा और रंगों वाली होली 14 मार्च, शुक्रवार को खेली जाएगी. फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि को होलिका दहन का विधान है.

होलिका दहन: बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक
होलिका दहन का पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है. यह हर वर्ष फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है. मान्यता है कि विधि-विधान और नियमों के साथ होलिका दहन करने से सभी चिंताएं और परेशानियां उसी अग्नि में स्वाहा हो जाती हैं और परिवार में सुख-शांति का वास होता है. इस शुभ दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी के साथ चंद्र देव की भी पूजा की जाती है. ऐसा करने से मानसिक शांति मिलती है और धन-धान्य की कभी कमी नहीं होती.

होलिका दहन की तिथि और भद्रा का साया
होलिका दहन के लिए तिथि, भद्रा और शुभ मुहूर्त का विशेष महत्व होता है. इस बार, होलिका दहन पर भद्रा का साया सुबह 10 बजकर 35 मिनट से रात 11 बजकर 26 मिनट तक रहने वाला है. ज्योतिषाचार्य डॉ. उमाशंकर मिश्र के अनुसार, होलिका दहन कभी भी भद्रा काल में नहीं करना चाहिए. इसलिए, लोगों के मन में यह सवाल उठ रहा है कि पूरे दिन भद्रा का प्रभाव रहने पर होलिका दहन के लिए शुभ समय क्या होगा.

चलिए, विस्तार से जानते हैं इस बारे में:

  • फाल्गुन पूर्णिमा प्रारंभ: 13 मार्च, सुबह 10 बजकर 35 मिनट से
  • फाल्गुन पूर्णिमा समापन: 14 मार्च, दोपहर 12 बजकर 24 मिनट तक
  • होलिका दहन की तिथि: 13 मार्च (क्योंकि 13 मार्च को दिन और रात दोनों समय पूर्णिमा तिथि है)
 
भद्रा का समय:

  • भद्रा काल: 13 मार्च, सुबह 10 बजकर 35 मिनट से रात 11 बजकर 26 मिनट तक
  • भद्रा की पूंछ: शाम 6 बजकर 57 मिनट से रात 8 बजकर 14 मिनट तक
  • भद्रा का मुख: रात 8 बजकर 14 मिनट से रात 10 बजकर 22 मिनट तक

भद्रा का प्रभाव: 13 मार्च को चंद्रमा सिंह राशि में संचार करेगा, जिसके कारण भद्रा का साया मृत्यु लोक में रहेगा. शास्त्रों के अनुसार, जब भद्रा मृत्यु लोक में होती है, तब यह सबसे अधिक हानिकारक मानी जाती है. इस वर्ष, होलिका दहन पर भद्रा लगभग 12 घंटे 51 मिनट तक रहेगी.

होलिका दहन 2025: पूजा मुहूर्त
13 मार्च को होलिका दहन वाले दिन दोपहर 1 बजकर 30 मिनट से दोपहर 3 बजे तक राहुकाल का समय रहेगा, इसलिए इस अवधि में होली पूजन से बचें. शास्त्रों के अनुसार, राहुकाल में पूजन करना अशुभ माना गया है. इसलिए, होली पूजन का समय सुबह 10 बजकर 35 मिनट से दोपहर 1 बजकर 29 मिनट तक रहेगा.

होलिका दहन 2025: शुभ मुहूर्त
13 मार्च को होलिका दहन वाले दिन होलिका दहन के लिए केवल 1 घंटा 4 मिनट का समय मिलेगा. क्योंकि रात 11 बजकर 26 मिनट तक भद्रा व्याप्त रहेगी, इसलिए इससे पहले होलिका दहन नहीं किया जा सकेगा.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
11 Mar 2025 By दैनिक जागरण

होलिका दहन पर रहेगा भद्रा का अशुभ साया, नोट करें शुभ मुहूर्त और पूजा का सही समय

Dharm Desk

पूरा देश होली के रंगों में सराबोर होने के लिए तैयार है. रंगों का त्योहार होली नजदीक है और इसके साथ ही होलिका दहन की तैयारियां भी जोरों पर हैं. इस वर्ष, होलिका दहन 13 मार्च, गुरुवार को मनाया जाएगा और रंगों वाली होली 14 मार्च, शुक्रवार को खेली जाएगी. फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि को होलिका दहन का विधान है.

होलिका दहन: बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक
होलिका दहन का पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है. यह हर वर्ष फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है. मान्यता है कि विधि-विधान और नियमों के साथ होलिका दहन करने से सभी चिंताएं और परेशानियां उसी अग्नि में स्वाहा हो जाती हैं और परिवार में सुख-शांति का वास होता है. इस शुभ दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी के साथ चंद्र देव की भी पूजा की जाती है. ऐसा करने से मानसिक शांति मिलती है और धन-धान्य की कभी कमी नहीं होती.

होलिका दहन की तिथि और भद्रा का साया
होलिका दहन के लिए तिथि, भद्रा और शुभ मुहूर्त का विशेष महत्व होता है. इस बार, होलिका दहन पर भद्रा का साया सुबह 10 बजकर 35 मिनट से रात 11 बजकर 26 मिनट तक रहने वाला है. ज्योतिषाचार्य डॉ. उमाशंकर मिश्र के अनुसार, होलिका दहन कभी भी भद्रा काल में नहीं करना चाहिए. इसलिए, लोगों के मन में यह सवाल उठ रहा है कि पूरे दिन भद्रा का प्रभाव रहने पर होलिका दहन के लिए शुभ समय क्या होगा.

चलिए, विस्तार से जानते हैं इस बारे में:

  • फाल्गुन पूर्णिमा प्रारंभ: 13 मार्च, सुबह 10 बजकर 35 मिनट से
  • फाल्गुन पूर्णिमा समापन: 14 मार्च, दोपहर 12 बजकर 24 मिनट तक
  • होलिका दहन की तिथि: 13 मार्च (क्योंकि 13 मार्च को दिन और रात दोनों समय पूर्णिमा तिथि है)
 
भद्रा का समय:

  • भद्रा काल: 13 मार्च, सुबह 10 बजकर 35 मिनट से रात 11 बजकर 26 मिनट तक
  • भद्रा की पूंछ: शाम 6 बजकर 57 मिनट से रात 8 बजकर 14 मिनट तक
  • भद्रा का मुख: रात 8 बजकर 14 मिनट से रात 10 बजकर 22 मिनट तक

भद्रा का प्रभाव: 13 मार्च को चंद्रमा सिंह राशि में संचार करेगा, जिसके कारण भद्रा का साया मृत्यु लोक में रहेगा. शास्त्रों के अनुसार, जब भद्रा मृत्यु लोक में होती है, तब यह सबसे अधिक हानिकारक मानी जाती है. इस वर्ष, होलिका दहन पर भद्रा लगभग 12 घंटे 51 मिनट तक रहेगी.

होलिका दहन 2025: पूजा मुहूर्त
13 मार्च को होलिका दहन वाले दिन दोपहर 1 बजकर 30 मिनट से दोपहर 3 बजे तक राहुकाल का समय रहेगा, इसलिए इस अवधि में होली पूजन से बचें. शास्त्रों के अनुसार, राहुकाल में पूजन करना अशुभ माना गया है. इसलिए, होली पूजन का समय सुबह 10 बजकर 35 मिनट से दोपहर 1 बजकर 29 मिनट तक रहेगा.

होलिका दहन 2025: शुभ मुहूर्त
13 मार्च को होलिका दहन वाले दिन होलिका दहन के लिए केवल 1 घंटा 4 मिनट का समय मिलेगा. क्योंकि रात 11 बजकर 26 मिनट तक भद्रा व्याप्त रहेगी, इसलिए इससे पहले होलिका दहन नहीं किया जा सकेगा.

https://www.dainikjagranmpcg.com/religion/holika-dahan-will-be-on-the-inauspicious-time-of-bhadra/article-13455

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.