अगर पहली बार रखने जा रही हैं छठ का व्रत, तो इन बातों का जरूर रखें ध्यान

Dharm Desk

छठ का व्रत सबसे कठिन माना जाता है। इस व्रत में महिलाएं कड़े नियम का पालन करते हुए पूरे 36 घंटे का निर्जला उपवास रखती हैं। तो अगर आप पहली बार छठ का व्रत करने जा रही हैं तो इन बातों का विशेष रूप से ध्यान रखें।

नवंबर को नहाय खाय के साथ महापर्व छठ का आरंभ हो रहा है। छठ का व्रत काफी कठिन माना जाता है, इसलिए इसे महापर्व कहा जाता है। इसमें महिलाएं पूरे 36 घंटे तक का निर्जला व्रत करती हैं। छठ पूजा के पहले दिन नहाय खाय होता है जिसमें महिलाएं सात्विक आहार ग्रहण करती हैं। दूसरे दिन खरना होता है। इस दिन गुड़ की खीर बनाई जाती है। फिर छठ के तीसरे दिन डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है, जिसे संध्या अर्घ्य के नाम से जाना जाता है। वहीं छठ पूजा के आखिरी दिन उषा अर्घ्य दिया जाता है। इस दिन उगते सूर्य को अर्घ्य देकर छठ व्रत का पारण किया जाता है। छठ पूजा में कई ऐसी बातें हैं जिसका ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है। तो अगर आप पहली बार छठ का व्रत करने जा रही हैं तो इन बातों को जरूर ख्याल रखें वरना आपका व्रत खंडित हो सकता है।

पहली बार छठ का व्रत करने वाली महिलाएं इन नियमों का करें पालन

1. साफ-सफाई

छठ पूजा में पवित्रता का बहुत ही ध्यान रखना होता है। ऐसे में घर, आंगन, मंदिर और किचन समेत हर जगह को साफ-सुथरा रखें। वहीं छठ पूजा के दौरान रोजाना स्नान आदि के बाद साफ कपड़े पहनें। पूजा पाठ की सामग्री बनाने में भी पवित्रता का ध्यान रखें। 

2. छठ पूजा सामग्री

छठ पूजा में इस्तेमाल होने वाली सभी चीजें जैसे फल, मिठाइयां, दूध, धूप-दीप, फूल, सूप, डाला आदि चीजें पहले से एकत्रित कर लें। छठ पूजा में उपयोग होने वाली सभी चीजें नई और शुद्ध होना अनिवार्य होता है। 

3.  छठ का प्रसाद चूल्हे पर बनाएं

छठ का प्रसाद ठेकुआ नए मिट्टी के चूल्हे पर ही बनाना चाहिए। लेकिन अगर ऐसा संभव नहीं है नए चूल्हे या स्टोव का इस्तेमाल कर सकते हैं। वरना गैस चूल्हा को अच्छे से धोकर और शुद्ध कर के उसपर प्रसाद तैयार कर सकते हैं। 

4.  प्रसाद के लिए इन बर्तनों का न करें इस्तेमाल

छठ पूजा का प्रसाद नए और शुद्ध बर्तन में ही बनाना चाहिए। प्रसाद के लिए उन बर्तनों का इस्तेमाल न करें जिसमें तामसिक चीजें पकाई या खाई गई हो। वहीं छठ पूजा में स्टिल और शीशे के बर्तन का इस्तेमाल भी नहीं किया जाता है। इसकी जगह पीतल का बर्तन का उपयोग सबसे उत्तम माना जाता है। छठ पूजा के लिए बांस से बने सूप और टोकरी का ही इस्तेमाल करें।

5. जमीन पर सोएं

छठ का व्रत करने वाली महिलाओं को जमीन पर ही सोना पड़ता है। तो अगर आपने छठ का व्रत रखा है तो इस बात का ध्यान रखें और जमीन पर सोएं। 

6. तामसिक चीजें से दूरी बनाकर रखें

महापर्व छठ के दौरान तामसिक चीजों से दूरी बनाकर रखें। परिवार के अन्य लोग भी छठ पर्व के दौरान प्याज, लहसुन, मांस-मदिरा से दूर रहे। इन सब चीजों की वजह से छठ पूजा की पवित्रता भंग होती है। ऐसे में छठ के समय इन चीजों का सेवन न करें।

7. व्रत का पारण कब करें

छठ व्रत का पारण उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद ही किया जाता है। उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद छठ का प्रसाद सभी में वितरित करें फिर उसके बाद खुद भी ग्रहण करें। 

छठ पूजा 2024 कैलेंडर

  1. नहाय खाय- 5 नवंबर 2024
  2. खरना- 6 नवंबर 2024
  3. संध्या अर्घ्य- 7 नवंबर 2024
  4. उषा अर्घ्य, पारण- 8 नवंबर 2024

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। । Dainik jagran  एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।) 

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
05 Nov 2024 By दैनिक जागरण

अगर पहली बार रखने जा रही हैं छठ का व्रत, तो इन बातों का जरूर रखें ध्यान

Dharm Desk

नवंबर को नहाय खाय के साथ महापर्व छठ का आरंभ हो रहा है। छठ का व्रत काफी कठिन माना जाता है, इसलिए इसे महापर्व कहा जाता है। इसमें महिलाएं पूरे 36 घंटे तक का निर्जला व्रत करती हैं। छठ पूजा के पहले दिन नहाय खाय होता है जिसमें महिलाएं सात्विक आहार ग्रहण करती हैं। दूसरे दिन खरना होता है। इस दिन गुड़ की खीर बनाई जाती है। फिर छठ के तीसरे दिन डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है, जिसे संध्या अर्घ्य के नाम से जाना जाता है। वहीं छठ पूजा के आखिरी दिन उषा अर्घ्य दिया जाता है। इस दिन उगते सूर्य को अर्घ्य देकर छठ व्रत का पारण किया जाता है। छठ पूजा में कई ऐसी बातें हैं जिसका ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है। तो अगर आप पहली बार छठ का व्रत करने जा रही हैं तो इन बातों को जरूर ख्याल रखें वरना आपका व्रत खंडित हो सकता है।

पहली बार छठ का व्रत करने वाली महिलाएं इन नियमों का करें पालन

1. साफ-सफाई

छठ पूजा में पवित्रता का बहुत ही ध्यान रखना होता है। ऐसे में घर, आंगन, मंदिर और किचन समेत हर जगह को साफ-सुथरा रखें। वहीं छठ पूजा के दौरान रोजाना स्नान आदि के बाद साफ कपड़े पहनें। पूजा पाठ की सामग्री बनाने में भी पवित्रता का ध्यान रखें। 

2. छठ पूजा सामग्री

छठ पूजा में इस्तेमाल होने वाली सभी चीजें जैसे फल, मिठाइयां, दूध, धूप-दीप, फूल, सूप, डाला आदि चीजें पहले से एकत्रित कर लें। छठ पूजा में उपयोग होने वाली सभी चीजें नई और शुद्ध होना अनिवार्य होता है। 

3.  छठ का प्रसाद चूल्हे पर बनाएं

छठ का प्रसाद ठेकुआ नए मिट्टी के चूल्हे पर ही बनाना चाहिए। लेकिन अगर ऐसा संभव नहीं है नए चूल्हे या स्टोव का इस्तेमाल कर सकते हैं। वरना गैस चूल्हा को अच्छे से धोकर और शुद्ध कर के उसपर प्रसाद तैयार कर सकते हैं। 

4.  प्रसाद के लिए इन बर्तनों का न करें इस्तेमाल

छठ पूजा का प्रसाद नए और शुद्ध बर्तन में ही बनाना चाहिए। प्रसाद के लिए उन बर्तनों का इस्तेमाल न करें जिसमें तामसिक चीजें पकाई या खाई गई हो। वहीं छठ पूजा में स्टिल और शीशे के बर्तन का इस्तेमाल भी नहीं किया जाता है। इसकी जगह पीतल का बर्तन का उपयोग सबसे उत्तम माना जाता है। छठ पूजा के लिए बांस से बने सूप और टोकरी का ही इस्तेमाल करें।

5. जमीन पर सोएं

छठ का व्रत करने वाली महिलाओं को जमीन पर ही सोना पड़ता है। तो अगर आपने छठ का व्रत रखा है तो इस बात का ध्यान रखें और जमीन पर सोएं। 

6. तामसिक चीजें से दूरी बनाकर रखें

महापर्व छठ के दौरान तामसिक चीजों से दूरी बनाकर रखें। परिवार के अन्य लोग भी छठ पर्व के दौरान प्याज, लहसुन, मांस-मदिरा से दूर रहे। इन सब चीजों की वजह से छठ पूजा की पवित्रता भंग होती है। ऐसे में छठ के समय इन चीजों का सेवन न करें।

7. व्रत का पारण कब करें

छठ व्रत का पारण उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद ही किया जाता है। उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद छठ का प्रसाद सभी में वितरित करें फिर उसके बाद खुद भी ग्रहण करें। 

छठ पूजा 2024 कैलेंडर

  1. नहाय खाय- 5 नवंबर 2024
  2. खरना- 6 नवंबर 2024
  3. संध्या अर्घ्य- 7 नवंबर 2024
  4. उषा अर्घ्य, पारण- 8 नवंबर 2024

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। । Dainik jagran  एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।) 

https://www.dainikjagranmpcg.com/religion/if-you-are-going-to-observe-chhath-fast-for-the/article-2782

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.