महाकुंभ 2025 में नहीं जा पा रहे तो चिंता की बात नहीं, घर पर कीजिए उपाय और पाइये स्नान का पुण्य

Dharm Desk

महाकुंभ 2025, 13 जनवरी से 26 फरवरी तक प्रयागराज में आयोजित होगा. जो श्रद्धालु मेले में नहीं जा सकते, वे घर बैठे करें ये उपाय.

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक बार फिर आस्था का सैलाब उमड़ने वाला है, जब संगम तट पर 13 जनवरी, 2025 से महाकुंभ का भव्य आयोजन शुरू होगा. बड़े-बड़े तंबू, नागा साधुओं का रेला, चिलम सुलगाते बाबा, और जटाएं लहराते संतों का दृश्य जल्द ही देखने को मिलेगा. हर तरफ पुलिस की चाक-चौबंद व्यवस्था होगी. यह एक ऐसा अद्वितीय धार्मिक उत्सव है, जहां देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु संगम में स्नान करने के लिए पहुंचते हैं.

लेकिन, कई लोगों के मन में यह सवाल उठता है कि यदि महाकुंभ में शामिल होना संभव न हो, तो क्या पुण्य अर्जित किया जा सकता है? क्या घर में रहकर कुछ उपाय करके कुंभ स्नान के फल को प्राप्त किया जा सकता है? इन सवालों के जवाब विंध्याचल मन्दिर के पुरोहित अनुपम महाराज ने दिए.

45 दिनों तक चलेगा महाकुंभ
अनुपम महाराज के अनुसार, महाकुंभ की शुरुआत पौष पूर्णिमा स्नान के साथ 13 जनवरी, 2025 को होगी और 26 फरवरी, 2025 को महाशिवरात्रि के अंतिम स्नान के साथ इसका समापन होगा. इस प्रकार यह महान पर्व 45 दिनों तक चलेगा. उन्होंने कहा कि अगर आप महाकुंभ में शामिल नहीं हो पा रहे हैं, तो चिंता करने की कोई बात नहीं है. कुछ सरल उपायों को अपनाकर घर बैठे भी आप कुंभ स्नान का लाभ प्राप्त कर सकते हैं.

AFP
संगम के पास सेल्फी लेता एक साधु 

घर पर ही करें पुण्य अर्जित: अनुपम महाराज ने कुछ ऐसे उपाय बताए हैं, जिन्हें अपनाकर घर पर भी महाकुंभ के पुण्य को प्राप्त किया जा सकता है

  • पवित्र नदियों में स्नान: यदि आप प्रयागराज नहीं जा पा रहे हैं तो, प्रयास करें कि किसी पवित्र नदी में स्नान करें. यदि यह भी संभव न हो तो, आप अपने घर के पास के किसी स्वच्छ सरोवर या तालाब में भी महाकुंभ स्नान वाले दिन स्नान कर सकते हैं.
  • नहाने के पानी में गंगाजल मिलाएं: यदि आप कुंभ में जाने में असमर्थ हैं, तो नहाते समय अपने पानी में गंगाजल मिलाएं. यदि गंगाजल उपलब्ध न हो, तो आप यमुना या गोदावरी नदी का जल भी मिला सकते हैं.
  • इस मंत्र का करें जाप: घर पर स्नान करते समय, इस मंत्र का जाप करें: "गंगे च यमुने चैव गोदावरि सरस्वति. नर्मदे सिंधु कावेरी जलेस्मिन् सन्निधिं कुरू" मान्यता है कि ऐसा करने से महाकुंभ जैसा फल प्राप्त होता है.

कुंभ स्नान का महत्व: अनुपम महाराज ने बताया कि, कुंभ स्नान सिर्फ एक स्नान नहीं है, बल्कि यह एक आध्यात्मिक प्रक्रिया है. यह वह समय होता है, जब ब्रह्मांडीय ऊर्जा चरम पर होती है, और पवित्र नदियों में स्नान करने से इन ऊर्जाओं का लाभ मिलता है. माना जाता है कि इस समय किए गए धार्मिक कार्यों का फल कई गुना बढ़ जाता है.

आगामी महाकुंभ 2025 के लिए प्रयागराज नगर निगम द्वारा बनाई गई रंगोली का एक हिस्सा

  • आत्मिक शुद्धि: अनुपम महाराज के अनुसार, कुंभ स्नान से व्यक्ति के शरीर और मन की शुद्धि होती है. यह नकारात्मक ऊर्जा को दूर करता है और सकारात्मकता को बढ़ावा देता है.
  • पाप नाश: कुंभ स्नान को पापों के प्रायश्चित का एक तरीका माना जाता है. मान्यता है कि इस स्नान से जन्मों के पाप धुल जाते हैं और व्यक्ति का हृदय निर्मल हो जाता है.
  • मोक्ष प्राप्ति: कुंभ स्नान मोक्ष की प्राप्ति का मार्ग भी माना जाता है. यह एक ऐसा अवसर है, जब भक्त ईश्वर के करीब आ सकता है और अपनी आत्मा को मुक्ति दिला सकता है.

अस्वीकरण: इस लेख में निहित जानकारी ज्योतिषी/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित की गई हैं. पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
04 Jan 2025 By दैनिक जागरण

महाकुंभ 2025 में नहीं जा पा रहे तो चिंता की बात नहीं, घर पर कीजिए उपाय और पाइये स्नान का पुण्य

Dharm Desk

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक बार फिर आस्था का सैलाब उमड़ने वाला है, जब संगम तट पर 13 जनवरी, 2025 से महाकुंभ का भव्य आयोजन शुरू होगा. बड़े-बड़े तंबू, नागा साधुओं का रेला, चिलम सुलगाते बाबा, और जटाएं लहराते संतों का दृश्य जल्द ही देखने को मिलेगा. हर तरफ पुलिस की चाक-चौबंद व्यवस्था होगी. यह एक ऐसा अद्वितीय धार्मिक उत्सव है, जहां देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु संगम में स्नान करने के लिए पहुंचते हैं.

लेकिन, कई लोगों के मन में यह सवाल उठता है कि यदि महाकुंभ में शामिल होना संभव न हो, तो क्या पुण्य अर्जित किया जा सकता है? क्या घर में रहकर कुछ उपाय करके कुंभ स्नान के फल को प्राप्त किया जा सकता है? इन सवालों के जवाब विंध्याचल मन्दिर के पुरोहित अनुपम महाराज ने दिए.

45 दिनों तक चलेगा महाकुंभ
अनुपम महाराज के अनुसार, महाकुंभ की शुरुआत पौष पूर्णिमा स्नान के साथ 13 जनवरी, 2025 को होगी और 26 फरवरी, 2025 को महाशिवरात्रि के अंतिम स्नान के साथ इसका समापन होगा. इस प्रकार यह महान पर्व 45 दिनों तक चलेगा. उन्होंने कहा कि अगर आप महाकुंभ में शामिल नहीं हो पा रहे हैं, तो चिंता करने की कोई बात नहीं है. कुछ सरल उपायों को अपनाकर घर बैठे भी आप कुंभ स्नान का लाभ प्राप्त कर सकते हैं.

AFP
संगम के पास सेल्फी लेता एक साधु 

घर पर ही करें पुण्य अर्जित: अनुपम महाराज ने कुछ ऐसे उपाय बताए हैं, जिन्हें अपनाकर घर पर भी महाकुंभ के पुण्य को प्राप्त किया जा सकता है

  • पवित्र नदियों में स्नान: यदि आप प्रयागराज नहीं जा पा रहे हैं तो, प्रयास करें कि किसी पवित्र नदी में स्नान करें. यदि यह भी संभव न हो तो, आप अपने घर के पास के किसी स्वच्छ सरोवर या तालाब में भी महाकुंभ स्नान वाले दिन स्नान कर सकते हैं.
  • नहाने के पानी में गंगाजल मिलाएं: यदि आप कुंभ में जाने में असमर्थ हैं, तो नहाते समय अपने पानी में गंगाजल मिलाएं. यदि गंगाजल उपलब्ध न हो, तो आप यमुना या गोदावरी नदी का जल भी मिला सकते हैं.
  • इस मंत्र का करें जाप: घर पर स्नान करते समय, इस मंत्र का जाप करें: "गंगे च यमुने चैव गोदावरि सरस्वति. नर्मदे सिंधु कावेरी जलेस्मिन् सन्निधिं कुरू" मान्यता है कि ऐसा करने से महाकुंभ जैसा फल प्राप्त होता है.

कुंभ स्नान का महत्व: अनुपम महाराज ने बताया कि, कुंभ स्नान सिर्फ एक स्नान नहीं है, बल्कि यह एक आध्यात्मिक प्रक्रिया है. यह वह समय होता है, जब ब्रह्मांडीय ऊर्जा चरम पर होती है, और पवित्र नदियों में स्नान करने से इन ऊर्जाओं का लाभ मिलता है. माना जाता है कि इस समय किए गए धार्मिक कार्यों का फल कई गुना बढ़ जाता है.

आगामी महाकुंभ 2025 के लिए प्रयागराज नगर निगम द्वारा बनाई गई रंगोली का एक हिस्सा
आगामी महाकुंभ 2025 के लिए प्रयागराज नगर निगम द्वारा बनाई गई रंगोली का एक हिस्सा 
 
  • आत्मिक शुद्धि: अनुपम महाराज के अनुसार, कुंभ स्नान से व्यक्ति के शरीर और मन की शुद्धि होती है. यह नकारात्मक ऊर्जा को दूर करता है और सकारात्मकता को बढ़ावा देता है.
  • पाप नाश: कुंभ स्नान को पापों के प्रायश्चित का एक तरीका माना जाता है. मान्यता है कि इस स्नान से जन्मों के पाप धुल जाते हैं और व्यक्ति का हृदय निर्मल हो जाता है.
  • मोक्ष प्राप्ति: कुंभ स्नान मोक्ष की प्राप्ति का मार्ग भी माना जाता है. यह एक ऐसा अवसर है, जब भक्त ईश्वर के करीब आ सकता है और अपनी आत्मा को मुक्ति दिला सकता है.

अस्वीकरण: इस लेख में निहित जानकारी ज्योतिषी/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित की गई हैं. पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें.

https://www.dainikjagranmpcg.com/religion/if-you-are-not-able-to-go-to-maha-kumbh/article-6951

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.