महाकुंभ में नहीं कर पा रहे संगम स्नान तो करें ये काम, मिलेगा तीर्थ जैसा फल

Dharm Desk

महाकुंभ में लाखों और करोड़ों की संख्या में लोग प्रयागराज पहुंच रहे हैं। ऐसे में जो लोग किसी कारणवश महाकुंभ के दौरान नदी स्नान कर पाने में सक्षम नहीं है वे यहां बताई गई बातों पर गौर करें।

महाकुंभ मेले की भव्यता की बात चारों ओर हो रही है। कड़ाके की ठंड होने के बाद लाखों की संख्या में लोग गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के संगम में स्नान कर रहे हैं। मान्यता है कि कुंभ में नदी स्नान से मनुष्यों के सारे पाप धुल जाते हैं। महाकुंभ में बह्ममुहूर्त के स्नान को बेहद शुभ माना गया है। इस दौरान भगवान शिव, विष्णु का ध्यान व पूजन जरूर करना चाहिए। नदी स्नान के बाद नदी के जल से सूर्य और शिवलिंग को जल जरूर अर्पित करना चाहिए।

माघ मास की इस ठंड में ठंडे पानी से स्नान करने को भी एक तरह का तप माना गया है। अगर कोई व्यक्ति असहाय है या बीमार है, या अन्य किसी कारणवश महाकुंभ स्नान में शामिल नहीं हो सकता है तो उसे यहां बताए गए कुछ तरीके अपनाने चाहिए, जिससे उसको तीर्थ जैसा ही फल प्राप्त होगा। 

नदी स्नान नहीं कर पा रहे हैं तो आपको क्या करना चाहिए?

  • अगर आप इस महाकुंभ में नदी तट पर नहीं जा सकते हैं तो घर पर रखे गंगाजल को बाल्टी भर पानी मिलाकर स्नान करना चाहिए।
  • अगर मान लीजिए कि आपके पास गंगाजल उपलब्ध नहीं हैं तो सभी पवित्र नदियों का ध्यान करें और स्नान करें।
  • इसके अलावा, व्यक्ति को स्नान के दौरान 'गंगे च यमुने चैव गोदावरी सरस्वति। नर्मदे सिन्धु कावेरी जलऽस्मिन्सन्निधिं कुरु।।' मंत्र का जाप करना चाहिए।
  • इसके बाद सूर्य देव को अर्घ्य देना चाहिए और ऊँ सूर्याय नम: मंत्र का जाप करना चाहिए। साथ ही शिवलिंग पर भी जल चढ़ाएं।
  • इसके बाद व्यक्ति को घर के मंदिर में भी पूजा करनी चाहिए। पूजा के बाद आपको दान भी करना शुभदायक फल दे सकता है। ऐसे में जरूरतमंद को धन, अनाज, भोजन और कपड़ों का दान करें।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
20 Jan 2025 By दैनिक जागरण

महाकुंभ में नहीं कर पा रहे संगम स्नान तो करें ये काम, मिलेगा तीर्थ जैसा फल

Dharm Desk

महाकुंभ मेले की भव्यता की बात चारों ओर हो रही है। कड़ाके की ठंड होने के बाद लाखों की संख्या में लोग गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के संगम में स्नान कर रहे हैं। मान्यता है कि कुंभ में नदी स्नान से मनुष्यों के सारे पाप धुल जाते हैं। महाकुंभ में बह्ममुहूर्त के स्नान को बेहद शुभ माना गया है। इस दौरान भगवान शिव, विष्णु का ध्यान व पूजन जरूर करना चाहिए। नदी स्नान के बाद नदी के जल से सूर्य और शिवलिंग को जल जरूर अर्पित करना चाहिए।

माघ मास की इस ठंड में ठंडे पानी से स्नान करने को भी एक तरह का तप माना गया है। अगर कोई व्यक्ति असहाय है या बीमार है, या अन्य किसी कारणवश महाकुंभ स्नान में शामिल नहीं हो सकता है तो उसे यहां बताए गए कुछ तरीके अपनाने चाहिए, जिससे उसको तीर्थ जैसा ही फल प्राप्त होगा। 

नदी स्नान नहीं कर पा रहे हैं तो आपको क्या करना चाहिए?

  • अगर आप इस महाकुंभ में नदी तट पर नहीं जा सकते हैं तो घर पर रखे गंगाजल को बाल्टी भर पानी मिलाकर स्नान करना चाहिए।
  • अगर मान लीजिए कि आपके पास गंगाजल उपलब्ध नहीं हैं तो सभी पवित्र नदियों का ध्यान करें और स्नान करें।
  • इसके अलावा, व्यक्ति को स्नान के दौरान 'गंगे च यमुने चैव गोदावरी सरस्वति। नर्मदे सिन्धु कावेरी जलऽस्मिन्सन्निधिं कुरु।।' मंत्र का जाप करना चाहिए।
  • इसके बाद सूर्य देव को अर्घ्य देना चाहिए और ऊँ सूर्याय नम: मंत्र का जाप करना चाहिए। साथ ही शिवलिंग पर भी जल चढ़ाएं।
  • इसके बाद व्यक्ति को घर के मंदिर में भी पूजा करनी चाहिए। पूजा के बाद आपको दान भी करना शुभदायक फल दे सकता है। ऐसे में जरूरतमंद को धन, अनाज, भोजन और कपड़ों का दान करें।
https://www.dainikjagranmpcg.com/religion/if-you-are-not-able-to-take-sangam-bath-in/article-8064

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.