महाशिवरात्रि के दिन अगर कर लिए ये 7 उपाय, तो हर मनचाही ख्वाहिश हो जाएगी पूरी!

Dharm Desk

हिंदू धर्म में महाशिवरात्रि का दिन बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है, जो कि हर साल फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर पड़ता है. ऐसी मान्यता है कि महाशिवरात्रि के दिन कुछ विशेष उपाय करने से महादेव की असीम कृपा प्राप्त होती है और सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं.

महाशिवरात्रि हिंदू धर्म में एक महत्वपूर्ण त्योहार होता है, जो महादेव और माता पार्वती के विवाह क उपलक्ष्य में मनाया जाता है. इस साल महाशिवरात्रि 26 फरवरी 2025 को मनाई जाएगी, जो कि हर साल फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर पड़ती है. महाशिवरात्रि के इस पावन अवसर पर लोग विशेष पूजा-अर्चना और व्रत करके भगवान शिव की कृपा प्राप्त करते हैं. ऐसी मान्यता है कि महाशिवरात्रि के दिन कुछ विशेष उपाय करने से महादेव की असीम कृपा प्राप्त होती है और सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं.

महाशिवरात्रि पर करें ये लाभकारी उपाय

महाशिवरात्रि के दिन कुछ विशेष उपाय करने से भोलेनाथ कृपा प्राप्त होती है और जीवन की कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है. नीचे कुछ उपायों के बारे में बताया गया है:-

1. शाम को दीपक जलाना

संध्याकाल के समय यानी प्रदोष काल के समय शिव मंदिर में एक दीपक जलाना चाहिए, जो कि पूरी रात जलता रहे. मान्यता है कि ऐसा करने से धन संबंधी सारी समस्याएं दूर होती हैं और अपार धन-धान्य की प्राप्ति होती है.

2. आटे का शिवलिंग बनाना

महाशिवरात्रि के दिन आटे से 11 शिवलिंग बनाकर उनका 11 बार जल से अभिषेक करना चाहिए. इस चमत्कारी उपाय को करने से संतान प्राप्ति के योग बनते हैं और वैवाहिक जीवन में खुशहाली आती है.

3. नंदी को हरा चारा खिलाना

पौराणिक मान्यता के अनुसार नंदी बैल को भगवान शिव का वाहन माना गया है. ऐसे में महाशिवरात्रि के दिन नंदी बैल को हरा चारा खिलाएं. ऐसा करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है और सारी परेशानियां दूर होती हैं.

4. अन्न का दान करना

महाशिवरात्रि के दिन दिन गरीबों और जरूरतमंद व्यक्तियों को भोजन या अन्न का करना चाहिए. ऐसा करने से घर में कभी अन्न और धन की कमी नहीं होती है और पितरों की आत्मा को भी शांति मिलती है.

5. बेलपत्र का कारगर उपाय

भगवान शिव को बेलपत्र के पत्ते अत्यंत प्रिय माने गए हैं. महाशिरात्रि के दिन 21 बेलपत्र पर चंदन से ‘ॐ नमः शिवाय’ लिखकर शिवलिंग पर चढ़ाएं. मान्यता है कि इससे सारी इच्छाएं पूरी होती हैं और भगवान शिव की विशेष कृपा मिलती है.

6. शमी के पत्ते और चमेली के फूल

धार्मिक मान्यता है कि भगवान शिव को शमी के पत्ते बहुत प्रिय हैं. ऐसे में महाशिवरात्रि के दिन शमी वृक्ष के पत्तों को भगवान शिव की पूजा में शामिल करने से अपार धन-संपदा का आशीर्वाद मिलता है. साथ ही, महाशिवरात्रि के दिन भोलेनाथ की पूजा में चमेली के फूलों का भी इस्तेमाल करना भी फलदायी होता है.

7. रुद्राभिषेक और महामृत्युंजय मंत्र

महाशिवरात्रि के दिन रुद्राभिषेक करने का विधान माना जाता है. साथ ही, इस दिन महामृत्युंजय मंत्र का जाप करना अत्यंत फलदायी होता है. धार्मिक मान्यता है कि इस दिन इन दोनों काम को करने से सभी कष्ट दूर हो जाते हैं और भगवान शिव की कृपा बरसती है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
19 Feb 2025 By दैनिक जागरण

महाशिवरात्रि के दिन अगर कर लिए ये 7 उपाय, तो हर मनचाही ख्वाहिश हो जाएगी पूरी!

Dharm Desk

महाशिवरात्रि हिंदू धर्म में एक महत्वपूर्ण त्योहार होता है, जो महादेव और माता पार्वती के विवाह क उपलक्ष्य में मनाया जाता है. इस साल महाशिवरात्रि 26 फरवरी 2025 को मनाई जाएगी, जो कि हर साल फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर पड़ती है. महाशिवरात्रि के इस पावन अवसर पर लोग विशेष पूजा-अर्चना और व्रत करके भगवान शिव की कृपा प्राप्त करते हैं. ऐसी मान्यता है कि महाशिवरात्रि के दिन कुछ विशेष उपाय करने से महादेव की असीम कृपा प्राप्त होती है और सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं.

महाशिवरात्रि पर करें ये लाभकारी उपाय

महाशिवरात्रि के दिन कुछ विशेष उपाय करने से भोलेनाथ कृपा प्राप्त होती है और जीवन की कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है. नीचे कुछ उपायों के बारे में बताया गया है:-

1. शाम को दीपक जलाना

संध्याकाल के समय यानी प्रदोष काल के समय शिव मंदिर में एक दीपक जलाना चाहिए, जो कि पूरी रात जलता रहे. मान्यता है कि ऐसा करने से धन संबंधी सारी समस्याएं दूर होती हैं और अपार धन-धान्य की प्राप्ति होती है.

2. आटे का शिवलिंग बनाना

महाशिवरात्रि के दिन आटे से 11 शिवलिंग बनाकर उनका 11 बार जल से अभिषेक करना चाहिए. इस चमत्कारी उपाय को करने से संतान प्राप्ति के योग बनते हैं और वैवाहिक जीवन में खुशहाली आती है.

3. नंदी को हरा चारा खिलाना

पौराणिक मान्यता के अनुसार नंदी बैल को भगवान शिव का वाहन माना गया है. ऐसे में महाशिवरात्रि के दिन नंदी बैल को हरा चारा खिलाएं. ऐसा करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है और सारी परेशानियां दूर होती हैं.

4. अन्न का दान करना

महाशिवरात्रि के दिन दिन गरीबों और जरूरतमंद व्यक्तियों को भोजन या अन्न का करना चाहिए. ऐसा करने से घर में कभी अन्न और धन की कमी नहीं होती है और पितरों की आत्मा को भी शांति मिलती है.

5. बेलपत्र का कारगर उपाय

भगवान शिव को बेलपत्र के पत्ते अत्यंत प्रिय माने गए हैं. महाशिरात्रि के दिन 21 बेलपत्र पर चंदन से ‘ॐ नमः शिवाय’ लिखकर शिवलिंग पर चढ़ाएं. मान्यता है कि इससे सारी इच्छाएं पूरी होती हैं और भगवान शिव की विशेष कृपा मिलती है.

6. शमी के पत्ते और चमेली के फूल

धार्मिक मान्यता है कि भगवान शिव को शमी के पत्ते बहुत प्रिय हैं. ऐसे में महाशिवरात्रि के दिन शमी वृक्ष के पत्तों को भगवान शिव की पूजा में शामिल करने से अपार धन-संपदा का आशीर्वाद मिलता है. साथ ही, महाशिवरात्रि के दिन भोलेनाथ की पूजा में चमेली के फूलों का भी इस्तेमाल करना भी फलदायी होता है.

7. रुद्राभिषेक और महामृत्युंजय मंत्र

महाशिवरात्रि के दिन रुद्राभिषेक करने का विधान माना जाता है. साथ ही, इस दिन महामृत्युंजय मंत्र का जाप करना अत्यंत फलदायी होता है. धार्मिक मान्यता है कि इस दिन इन दोनों काम को करने से सभी कष्ट दूर हो जाते हैं और भगवान शिव की कृपा बरसती है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/religion/if-you-have-done-these-7-measures-on-the-day/article-10710

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.