शीघ्र पाना हो राम कृपा तो करे भगवती सीता को इस दिन प्रसन्न

Dharm Desk

फाल्गुन मास कृष्ण पक्ष की अष्टमी सीता अष्टमी के नाम से विख्यात है , इस बार 20 फरवरी 2025, दिन गुरुवार को प्रातः 7 बजकर 20 मिनट के बाद अष्टमी तिथि का संचार होने के कारण भक्त सीता अष्टमी मनाकर इस दिन पूजा-अर्चना करेंगे।

भारतीय मास क्रम में फाल्गुन का माह संवत्, हिन्दु वर्ष का अंतिम महीना अर्थात् बारहवां महीना होता है। इस माह में शीत का प्रकोप कम हो जाता है। वातावरण उल्लासमय होने लगता है, खेतों में गेहूं, मटर की फसलें पक जाती हैं और प्रकृति में फाल्गुन की मस्ती व्याप्त होने लगती है जो होली तक चर्मोत्कर्ष पर पहुंच जाती है। फाल्गुन मास कृष्ण पक्ष की अष्टमी को जानकी व्रत किया जाता है। इसमें जनकसुता श्री जानकी जी का पूजन होता है। गुरूवर वशिष्ठ जी की आज्ञा से भगवान रामचन्द्र जी ने समुद्र तट की तपोमय भूमि पर बैठकर यह व्रत किया था। इसमें जौ, चावल, तिल आदि से हवन और पूए का नैवेद्य अर्पण किया जाता है। अपनी अभीष्ट सिद्धि के लिए यह व्रत किया जाता है। कुछ वैष्णव ग्रंथों के मतानुसार वैशाख शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को जानकी जयंती मनाई जाती है, किन्तु ‘निर्णयसिंधु’ के अनुसार

फाल्गुनस्य च मासस्य कृष्णाष्टम्यां महीपते। जाता दाशरथेः पत्नी तस्मिन्नहनि जानकी।।

अर्थात् फाल्गुन कृष्ण अष्टमी के दिन श्रीरामचंद्र जी की धर्मपत्नी जनक नंदिनी जानकी प्रकट हुईं थीं इसलिए इस तिथि को ‘सीताष्टमी’ के नाम से जाना गया। कहीं-कहीं पर स्त्रियां यह व्रत फाल्गुन कृष्ण पक्ष की नवमी को भी रखती हैं।
सीता अष्टमी व्रत की विधि - सीता अष्टमी के दिन एक चौकी पर लाल वस्त्र बिछाकर उस पर अक्षतों का अष्टदल कमल बनाऐं और उस पर मां लक्ष्मी तथा जानकी की मूर्ति स्थापित करके गंध, पुष्पादि से पूजन करें। फिर प्रदोषकाल के समय सामर्थ्य अनुसार जितने हो सकें, दीपक जलाऐं और ब्राह्मणों को भोजन कराऐं, तत्पश्चात स्वयं भोजन करें तथा दूसरे दिन पूजन-सामग्री आदि किसी ब्राह्मण को दान दें। सीता जी की कृपा पाने का मंत्र,

‘‘नील सरोरूह नील मनि, नील नीरधर स्याम। लाजहिं तन सोभा निरखि, कोटि-कोटि सत काम।’’

इस मंत्र के प्रयोग से देवी सीता को प्रसन्न किया जाता है और उनकी कृपा से भक्त भगवान श्रीराम से कार्य सिद्ध करा लेते हैं क्योंकि जब हम श्रीराम कहते हैं तो इसमें श्री शब्द सीता जी के लिए आता है। जिस प्रकार पार्वती शिव की शक्ति हैं, उसी प्रकार सीता प्रभु राम की शोभा और शक्ति हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
17 Feb 2025 By दैनिक जागरण

शीघ्र पाना हो राम कृपा तो करे भगवती सीता को इस दिन प्रसन्न

Dharm Desk

भारतीय मास क्रम में फाल्गुन का माह संवत्, हिन्दु वर्ष का अंतिम महीना अर्थात् बारहवां महीना होता है। इस माह में शीत का प्रकोप कम हो जाता है। वातावरण उल्लासमय होने लगता है, खेतों में गेहूं, मटर की फसलें पक जाती हैं और प्रकृति में फाल्गुन की मस्ती व्याप्त होने लगती है जो होली तक चर्मोत्कर्ष पर पहुंच जाती है। फाल्गुन मास कृष्ण पक्ष की अष्टमी को जानकी व्रत किया जाता है। इसमें जनकसुता श्री जानकी जी का पूजन होता है। गुरूवर वशिष्ठ जी की आज्ञा से भगवान रामचन्द्र जी ने समुद्र तट की तपोमय भूमि पर बैठकर यह व्रत किया था। इसमें जौ, चावल, तिल आदि से हवन और पूए का नैवेद्य अर्पण किया जाता है। अपनी अभीष्ट सिद्धि के लिए यह व्रत किया जाता है। कुछ वैष्णव ग्रंथों के मतानुसार वैशाख शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को जानकी जयंती मनाई जाती है, किन्तु ‘निर्णयसिंधु’ के अनुसार

फाल्गुनस्य च मासस्य कृष्णाष्टम्यां महीपते। जाता दाशरथेः पत्नी तस्मिन्नहनि जानकी।।

अर्थात् फाल्गुन कृष्ण अष्टमी के दिन श्रीरामचंद्र जी की धर्मपत्नी जनक नंदिनी जानकी प्रकट हुईं थीं इसलिए इस तिथि को ‘सीताष्टमी’ के नाम से जाना गया। कहीं-कहीं पर स्त्रियां यह व्रत फाल्गुन कृष्ण पक्ष की नवमी को भी रखती हैं।
सीता अष्टमी व्रत की विधि - सीता अष्टमी के दिन एक चौकी पर लाल वस्त्र बिछाकर उस पर अक्षतों का अष्टदल कमल बनाऐं और उस पर मां लक्ष्मी तथा जानकी की मूर्ति स्थापित करके गंध, पुष्पादि से पूजन करें। फिर प्रदोषकाल के समय सामर्थ्य अनुसार जितने हो सकें, दीपक जलाऐं और ब्राह्मणों को भोजन कराऐं, तत्पश्चात स्वयं भोजन करें तथा दूसरे दिन पूजन-सामग्री आदि किसी ब्राह्मण को दान दें। सीता जी की कृपा पाने का मंत्र,

‘‘नील सरोरूह नील मनि, नील नीरधर स्याम। लाजहिं तन सोभा निरखि, कोटि-कोटि सत काम।’’

इस मंत्र के प्रयोग से देवी सीता को प्रसन्न किया जाता है और उनकी कृपा से भक्त भगवान श्रीराम से कार्य सिद्ध करा लेते हैं क्योंकि जब हम श्रीराम कहते हैं तो इसमें श्री शब्द सीता जी के लिए आता है। जिस प्रकार पार्वती शिव की शक्ति हैं, उसी प्रकार सीता प्रभु राम की शोभा और शक्ति हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/religion/if-you-want-to-get-ram-soon-please-bhagwati-sita/article-10428

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.