पितृ दोष से मुक्ति पाना चाहते हैं, तो प्रदोष व्रत के दिन आजमा लें ये 5 उपाय!

Dharm Desk

प्रदोष व्रत भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा का एक विशेष दिन माना जाता है. यह व्रत हर महीने के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को रखा जाता है. धार्मिक मान्यता है कि पितृ दोष से मुक्ति पाने के लिए प्रदोष व्रत बहुत लाभदायक होता है. आइए आपको बताते हैं प्रदोष व्रत के दिन पितृ दोष दूर करने के कुछ उपाय.

हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत का विशेष महत्व माना जाता है, जो कि हर माह के शुक्ल पक्ष और कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि के दिन रखा जाता है. प्रदोष व्रत को लेकर मान्यता है कि जो भी व्यक्ति पितृ दोष से पीड़ित है, उस व्यक्ति को जरूर यह व्रत रखना चाहिए. पितृ दोष लगने की वजह से व्यक्ति को जीवन में कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता है. ऐसे में अगर आप भी पितृ दोष को सामना कर रहे हैं और इससे छुटकारा पाना चाहते हैं, तो आप प्रदोष व्रत के दिन कुछ उपाय कर सकते हैं. इन उपायों को करने से पितृ दोष से छुटकारा मिलता है और शिवजी की कृपा भी प्राप्त होती है.

प्रदोष व्रत के दिन करें ये उपाय

पितृ तर्पण – प्रदोष व्रत के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ कपड़े पहनें. इसके बाद किसी पवित्र नदी या घर पर ही बाल्टी में जल भरकर उसमें तिल, कुश, अक्षत, काले चने और जौ मिलाकर पितरों का तर्पण करना चाहिए. पितरों का तर्पण करते समय मंत्रों का भी जाप करें.

गाय को भोजन खिलाएं – प्रदोष व्रत के दिन गाय को हरा चारा, रोटी या गुड़ खिलाना बहुत ही शुभ माना गया है. ऐसे में इस दिन गाय को ये चीजें जरूर खिलानी चाहिए. मान्यता है कि ऐसा करने से पितृ प्रसन्न होते हैं और उनका आशीर्वाद भी प्राप्त होता है.

शिव मंदिर के दर्शन करें – प्रदोष व्रत के दिन शिव के मंदिर में शिवजी के दर्शन करने जाएं उनकी पूजा करें. प्रदोष व्रत के दिन शिवलिंग पर जल, दूध, घी, शहद और बेलपत्र अर्पित करें. तिल का दीपक जलाएं और धूप लगाएं. भगवान शिव की आरती करें.

गरीबों को दान करें – प्रदोष व्रत के दिन दान करना बहुत ही पुण्यदायी माना जाता है. अपनी इच्छानुसार प्रदोष व्रत के दिन गरीबों, ब्राह्मणों या किसी भी जरूरतमंदों को दान कर सकते हैं. आप दान में अनाज, वस्त्र, फल और मिठाई आदि दे सकते हैं.

व्रत का पालन करें – प्रदोष व्रत के दिन निर्जला व्रत रखना सबसे उत्तम माना जाता है. अगर आप निर्जला व्रत नहीं रख सकते हैं, तो आप फलाहार कर सकते हैं. प्रदोष व्रत के दौरान नमक, मसालेदार भोजन और लहसुन-प्याज नहीं खाना चाहिए.

इन उपायों के अलावा करें यह काम

पितृ दोष से छुटकारा पाने के लिए प्रदोष व्रत के दिन शिवलिंग पर काले तिल अर्पित करने चाहिए. धार्मिक मान्यता है कि प्रदोष व्रत के दिन शिवलिंग पर काले तिल अर्पित करने से जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की प्राप्ति होती है. साथ ही, पितर प्रसन्न होते हैं, जिससे जीवन में आ रही बाधाएं दूर हो जाती हैं.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
09 Feb 2025 By दैनिक जागरण

पितृ दोष से मुक्ति पाना चाहते हैं, तो प्रदोष व्रत के दिन आजमा लें ये 5 उपाय!

Dharm Desk

हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत का विशेष महत्व माना जाता है, जो कि हर माह के शुक्ल पक्ष और कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि के दिन रखा जाता है. प्रदोष व्रत को लेकर मान्यता है कि जो भी व्यक्ति पितृ दोष से पीड़ित है, उस व्यक्ति को जरूर यह व्रत रखना चाहिए. पितृ दोष लगने की वजह से व्यक्ति को जीवन में कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता है. ऐसे में अगर आप भी पितृ दोष को सामना कर रहे हैं और इससे छुटकारा पाना चाहते हैं, तो आप प्रदोष व्रत के दिन कुछ उपाय कर सकते हैं. इन उपायों को करने से पितृ दोष से छुटकारा मिलता है और शिवजी की कृपा भी प्राप्त होती है.

प्रदोष व्रत के दिन करें ये उपाय

पितृ तर्पण – प्रदोष व्रत के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ कपड़े पहनें. इसके बाद किसी पवित्र नदी या घर पर ही बाल्टी में जल भरकर उसमें तिल, कुश, अक्षत, काले चने और जौ मिलाकर पितरों का तर्पण करना चाहिए. पितरों का तर्पण करते समय मंत्रों का भी जाप करें.

गाय को भोजन खिलाएं – प्रदोष व्रत के दिन गाय को हरा चारा, रोटी या गुड़ खिलाना बहुत ही शुभ माना गया है. ऐसे में इस दिन गाय को ये चीजें जरूर खिलानी चाहिए. मान्यता है कि ऐसा करने से पितृ प्रसन्न होते हैं और उनका आशीर्वाद भी प्राप्त होता है.

शिव मंदिर के दर्शन करें – प्रदोष व्रत के दिन शिव के मंदिर में शिवजी के दर्शन करने जाएं उनकी पूजा करें. प्रदोष व्रत के दिन शिवलिंग पर जल, दूध, घी, शहद और बेलपत्र अर्पित करें. तिल का दीपक जलाएं और धूप लगाएं. भगवान शिव की आरती करें.

गरीबों को दान करें – प्रदोष व्रत के दिन दान करना बहुत ही पुण्यदायी माना जाता है. अपनी इच्छानुसार प्रदोष व्रत के दिन गरीबों, ब्राह्मणों या किसी भी जरूरतमंदों को दान कर सकते हैं. आप दान में अनाज, वस्त्र, फल और मिठाई आदि दे सकते हैं.

व्रत का पालन करें – प्रदोष व्रत के दिन निर्जला व्रत रखना सबसे उत्तम माना जाता है. अगर आप निर्जला व्रत नहीं रख सकते हैं, तो आप फलाहार कर सकते हैं. प्रदोष व्रत के दौरान नमक, मसालेदार भोजन और लहसुन-प्याज नहीं खाना चाहिए.

इन उपायों के अलावा करें यह काम

पितृ दोष से छुटकारा पाने के लिए प्रदोष व्रत के दिन शिवलिंग पर काले तिल अर्पित करने चाहिए. धार्मिक मान्यता है कि प्रदोष व्रत के दिन शिवलिंग पर काले तिल अर्पित करने से जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की प्राप्ति होती है. साथ ही, पितर प्रसन्न होते हैं, जिससे जीवन में आ रही बाधाएं दूर हो जाती हैं.

https://www.dainikjagranmpcg.com/religion/if-you-want-to-get-rid-of-pitra-dosha-then/article-9823

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.