कमाई में राम मंदिर ने शिरडी और वैष्णो देवी मंदिर को पीछे छोड़ा, सालाना मिल रहा इतना दान

Dharm Desk

अयोध्या का राम मंदिर लोगों की पहली पसंद बनता जा रहा है. यहां सालाना दानवैष्णो देवी मंदिर और शिरडी से अधिक आ रहा है. यहां जानें राम मंदिर में वार्षिक दानराशि कितनी आ रही है.

अयोध्या के राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद ये पवित्र स्थान लोगों की पहली पसंद बनता जा रहा है. महाकुंभ के कारण भी राम मंदिर में रोजाना लाखों लोग दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं.

प्राण प्रतिष्ठा से अब तक अपने प्रिय आराध्‍य रामलला के लिए भक्‍तों ने दिलकर दान दिया. देखते ही देखते दानराशि का अंबार लग गया है. चढ़ावे के मामले में राम मंदिर देश का तीसरा सबसे बड़ा धर्म स्थल बन चुका है. आइए जानते हैं राम मंदिर में सालाना यहां कितना चढ़ावा आता है.

चढ़ावे में राम मंदिर शिरडी और वैष्णो देवी मंदिर से आगे निकला

अयोध्या नव निर्मित राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी 2024 को हुई थी. तब से लेकर अब तक अयोध्या में करीब 13 करोड़ लोग दर्शन के लिए यहां आ चुके हैं.

सालाना चढ़ावे के मामले में राम मंदिर ने स्वर्ण मंदिर, वैष्णो देवी व शिरडी साईं मंदिर को पीछे छोड़ दिया है. राम मंदिर में सालाना चढ़ावा 700 करोड़ के पार पहुंच चुका है. अनुमान के मुताबिक महाकुंभ के एक माह में लगभग 15 करोड़ से ज्यादा का दान जमा हुआ है.

दानराशि में तीसरे स्थान पर पहुंचा राम मंदिर

राम मंदिर श्रद्धालुओं की पहली पसंद बनता जा रहा है. यही कारण ही आज अयोध्या का राम मंदिर भारत के 10 महत्वपूर्ण मंदिरों में धार्मिक दान अर्जित करने वाली सूची में तीसरे स्थान पर पहुंच गया है. वर्तमान में अयोध्या में श्रद्धालुओं और पर्यटकों की संख्या लगभग दो से पांच लाख के बीच है.

शिरडी और वैष्णो देवी में कितना चढ़ावा ?

साईं भक्तों के लिए शिरडी का साईं मंदिर भारत का प्रमुख स्थल है. एक रिपोर्ट के अनुसार शिरडी में सलाना चढ़ावा करीब 400-450 करोड़ आता है. वहीं वैष्णो देवी मंदिर में सालाना दानराशि करीब 400 करोड़ है.

राम मंदिर की विशेषताएं

अयोध्या का राम मंदिर 2025 में पूरा बनाने की योजना है. राम मंदिर परम्परागत नागर शैली में बनाया है. अभी मुख्य गर्भगृह में प्रभु श्रीराम का बालरूप (श्रीरामलला सरकार का विग्रह) स्थापित है. ये मंदिर तीन मंजिला होगा और प्रत्येक मंजिल की ऊंचाई 20 फीट रहेगी. मंदिर में कुल 392 खंभे व 44 द्वार होंगे. इसकी लंबाई (पूर्व से पश्चिम) 380 फीट, चौड़ाई 250 फीट और ऊंचाई 161 फीट होगी.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
17 Feb 2025 By दैनिक जागरण

कमाई में राम मंदिर ने शिरडी और वैष्णो देवी मंदिर को पीछे छोड़ा, सालाना मिल रहा इतना दान

Dharm Desk

अयोध्या के राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद ये पवित्र स्थान लोगों की पहली पसंद बनता जा रहा है. महाकुंभ के कारण भी राम मंदिर में रोजाना लाखों लोग दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं.

प्राण प्रतिष्ठा से अब तक अपने प्रिय आराध्‍य रामलला के लिए भक्‍तों ने दिलकर दान दिया. देखते ही देखते दानराशि का अंबार लग गया है. चढ़ावे के मामले में राम मंदिर देश का तीसरा सबसे बड़ा धर्म स्थल बन चुका है. आइए जानते हैं राम मंदिर में सालाना यहां कितना चढ़ावा आता है.

चढ़ावे में राम मंदिर शिरडी और वैष्णो देवी मंदिर से आगे निकला

अयोध्या नव निर्मित राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी 2024 को हुई थी. तब से लेकर अब तक अयोध्या में करीब 13 करोड़ लोग दर्शन के लिए यहां आ चुके हैं.

सालाना चढ़ावे के मामले में राम मंदिर ने स्वर्ण मंदिर, वैष्णो देवी व शिरडी साईं मंदिर को पीछे छोड़ दिया है. राम मंदिर में सालाना चढ़ावा 700 करोड़ के पार पहुंच चुका है. अनुमान के मुताबिक महाकुंभ के एक माह में लगभग 15 करोड़ से ज्यादा का दान जमा हुआ है.

दानराशि में तीसरे स्थान पर पहुंचा राम मंदिर

राम मंदिर श्रद्धालुओं की पहली पसंद बनता जा रहा है. यही कारण ही आज अयोध्या का राम मंदिर भारत के 10 महत्वपूर्ण मंदिरों में धार्मिक दान अर्जित करने वाली सूची में तीसरे स्थान पर पहुंच गया है. वर्तमान में अयोध्या में श्रद्धालुओं और पर्यटकों की संख्या लगभग दो से पांच लाख के बीच है.

शिरडी और वैष्णो देवी में कितना चढ़ावा ?

साईं भक्तों के लिए शिरडी का साईं मंदिर भारत का प्रमुख स्थल है. एक रिपोर्ट के अनुसार शिरडी में सलाना चढ़ावा करीब 400-450 करोड़ आता है. वहीं वैष्णो देवी मंदिर में सालाना दानराशि करीब 400 करोड़ है.

राम मंदिर की विशेषताएं

अयोध्या का राम मंदिर 2025 में पूरा बनाने की योजना है. राम मंदिर परम्परागत नागर शैली में बनाया है. अभी मुख्य गर्भगृह में प्रभु श्रीराम का बालरूप (श्रीरामलला सरकार का विग्रह) स्थापित है. ये मंदिर तीन मंजिला होगा और प्रत्येक मंजिल की ऊंचाई 20 फीट रहेगी. मंदिर में कुल 392 खंभे व 44 द्वार होंगे. इसकी लंबाई (पूर्व से पश्चिम) 380 फीट, चौड़ाई 250 फीट और ऊंचाई 161 फीट होगी.

https://www.dainikjagranmpcg.com/religion/in-earnings-ram-temple-leaving-behind-shirdi-and-vaishno-devi/article-10493

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.