मंगलवार और भरणी नक्षत्र के संयोग में करें ये खास उपाय, जीवन में चल रही समस्त समस्याओं का निकलेगा समाधान

Dharm Desk

अगर आपके जीवन में समस्याएं कम नहीं हो रही हैं तो मंगलवार के दिन इन उपायों को जरूर करें। इन उपायों को करने से समस्त परेशानियों का समाधान निकल जाता है।

मंगलवार का दिन हनुमान जी की पूजा के लिए बहुत ही उत्तम माना जाता है। इस दिन बजरंगबली की उपासना करने से जातकों के सभी संकट दूर हो जाते हैं। वहीं मंगलवार को देर रात 2 बजकर 38 मिनट तक भरणी नक्षत्र रहेगा। आकाशमंडल में स्थित 27 नक्षत्रों में से दूसरा भरणी नक्षत्र को माना जाता है | भरणी का अर्थ होता है- भरण-पोषण करना। भरणी नक्षत्र के स्वामी शुक्राचार्य हैं। इसके चारों चरण मेष राशि में आते हैं। लिहाजा इसकी राशि मेष है। तो आइए आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं मंगलवार और भरणी नक्षत्र के संयोग में किए जाने वाले विशेष उपायों के बारे में। इन उपायों को करके  आप अपने जीवन में चल रही समस्त समस्याओं का समाधान निकालने में सफल होंगे।

अगर आपका करियर संबंधी कोई जरूरी काम रुका हुआ है, तो मंगलवार के दिन आपको आंवले के पेड़ को प्रणाम करना चाहिए और उसकी जड़ में जल चढ़ाना चाहिए। उसके बाद अपने काम के लिए दोबारा प्रयास करना चाहिए। अगर आपको कहीं आस-पास आंवले का पेड़ ना मिले, तो आंवले के पेड़ की फोटो देखकर या मन में आंवले के पेड़ का ध्यान करके प्रणाम करें।

अगर आप सांसारिक सुख पाना चाहते हैं, तो मंगलवार को भरणी नक्षत्र के दौरान स्नान आदि के बाद आपको माता-पिता का आशीर्वाद लेना चाहिए। साथ ही मंदिर में रूई से बनी 51 बाती का दान करना चाहिए।

अगर आप अपने व्यवहार से किसी को प्रभावित करना चाहते हैं, तो मंगलवार के दिन आपको पानी में थोड़ा-सा दही डालकर स्नान करना चाहिए। साथ ही मंदिर में कपूर का दान करना चाहिए।

अगर आप अपने लवमेट के साथ अपने रिश्ते को और भी मजबूत करना चाहते हैं, तो मंगलवार के दिन आपको अपने घर के बीचों-बीच आंगन में एक त्रिकोण आकृति बनानी चाहिए। उस आकृति को आप सफेद चॉक या आटे की मदद से बना सकते हैं। अब उस त्रिकोण आकृति में एक आंवले का फल रखें और उसकी विधि-पूर्वक पूजा करें। अगर आपको आंवले का फल न मिल पाये तो आप एक आलू भी रख सकते हैं। पूजा आदि के बाद सारी चीज़ों को मंगलवार ऐसे ही रखा रहने दें। अगले दिन उन सबको किसी एकांत जगह पर रख आएं।

अगर आपके वैवाहिक जीवन में किसी प्रकार की अनबन बनी हुई है, तो मंगलवार के दिन आपको मंदिर में आंवले का फल या आंवले का मुरब्बा दान करना चाहिए। साथ ही हाथ जोड़कर अपने वैवाहिक जीवन में मिठास बढ़ाने के लिए भगवान से प्रार्थना करना चाहिए।

अगर आपके दांपत्य रिश्ते के मध्य ऊष्मा पहले की अपेक्षा कम हो गई है और आप फिर से अपने रिश्ते में एक नई ऊष्मा भरना चाहते हैं तो मंगलवार के दिन स्नान आदि के बाद एक मिट्टी का दीपक लेकर, उसमें चमेली का तेल भरिये और एक लाल रंग की पड़ी हुई बत्ती लगाइए। अब उस दीपक को हनुमान जी के मंदिर ले जाकर जलाइए। अगर घर से बाहर मंदिर में नहीं जा सकते तो घर में ही हनुमान जी की तस्वीर के आगे वो दीपक जलाइए। भगवान के आगे दीपक जलाते समय अगर दोनों दम्पत्ति मौजूद हो तो और भी श्रेष्ठ है वरन् स्वयं ही दीपक जला दें। इसके साथ ही दीपक जलाने के बाद हनुमान चालीसा का पाठ भी करें।

अगर आप किसी काम के लिए घर से बाहर जा रहे हैं और आप चाहते हैं कि आपको बाहर किसी भी समस्या का सामना न करना पड़े, तो मंगलवार के दिन आपको घर से बाहर जाते समय अपने ईष्ट देव के आगे सिर झुकाकर बाहर जाना चाहिए।

अगर कुछ दिनों से आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा है, तो मंगलवार को भरणी नक्षत्र के दौरान उनके भार के बराबर या भार के दसवें हिस्से के बराबर ज्वार का दान करना चाहिए।

अगर आप अपनी तरक्की को चार चांद लगाना चाहते हैं, तो मंगलवार के दिन आपको किसी मंदिर के प्रांगण में या किसी बाग-बगीचे में आंवले का पेड़ लगाना चाहिए और उसकी देखभाल करनी चाहिए। लेकिन अगर आप किसी कारणवश मंगलवार के दिन पेड़ न लगा पायें, तो मंगलवार के दिन पेड़ लगाने का संकल्प जरूर लें और जब भी आपको समय मिले, तब पेड़ लगाएं।

अगर आपके बच्चों को पढ़ाई के प्रति निगेटिविटी फील होती है, यानि उनका मन पढ़ाई में नहीं लगता है, तो मंगलवार के दिन एक गोबर के उपले पर दो कपूर जलाकर, उसकी धूप अपने बच्चे के पढ़ाई वाले कमरे में दिखाएं। फिर उसे घर के मुख्य द्वार के बाहर रख आएं।

अगर आपके परिवार में किसी बाहरी व्यक्ति की वजह से किसी प्रकार की परेशानी चल रही है तो उस परेशानी से छुटकारा पाने के लिए मंगलवार के दिन आपको हनुमान मंदिर जाकर, हनुमान जी के चरणों से थोड़ा-सा सिंदूर लाना चाहिए और उस सिन्दूर से अपने घर के बाहर दोनों तरफ स्वास्तिक का चिन्ह बनाना चाहिए।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
04 Mar 2025 By दैनिक जागरण

https://www.dainikjagranmpcg.com/religion/in-the-coincidence-of-tuesday-and-bharani-nakshatra-these-special/article-12574

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.