कैपिटल इंडिया फाइनांस का एयूएम वित्त वर्ष 2026 में 22 प्रतिशत बढ़कर 1,227 करोड़ रुपए पहुंचा; पीएटी में 243 प्रतिशत वृद्धि

Digital Desk

सीआईएफएल का एयूएम वित्त वर्ष 26 में 22 प्रतिशत बढ़ा, पीएटी में 243 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी

कैपिटल इंडिया फाइनांस लिमिटेड (सीआईएफएल) ने वित्त वर्ष 26 के दौरान अपना एसेट अंडर मैनेजमेंट (एयूएम) 22 प्रतिशत बढ़ाकर 1,227.37 करोड़ रुपए कर लिया, जबकि डिस्बर्समेंट 62 प्रतिशत बढ़कर 753.54 करोड़ रुपए पहुंच गया। कंपनी ने सुरक्षित एमएसएमई लेंडिंग कारोबार, वितरण नेटवर्क विस्तार, टेक्नोलॉजी आधारित निष्पादन और बैलेंस शीट को मजबूत करने की रणनीति के जरिए यह वृद्धि हासिल की। वित्तीय प्रदर्शन के मोर्चे पर कंपनी का स्टैंडअलोन प्रॉफिट आफ्टर टैक्स (पीएटी) वित्त वर्ष 26 में 243 प्रतिशत बढ़कर 40.36 करोड़ रुपए रहा।

कंपनी ने अपने विस्तार अभियान के तहत शाखा और वितरण नेटवर्क को वित्त वर्ष 25 के 29 केंद्रों से बढ़ाकर वित्त वर्ष 26 में 46 शाखाओं तक पहुंचाया। वहीं कुल रेवेन्यू 11 प्रतिशत बढ़कर 229.67 करोड़ रुपए पहुंच गया।

कंपनी के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (सीईओ) पिनांक शाह ने कहा, 46 स्थानों तक नेटवर्क विस्तार और सुरक्षित एवं ग्रेन्युलर लेंडिंग पर लगातार फोकस की बदौलत हम एक मजबूत और अनुशासित लेंडिंग फ्रेंचाइजी तैयार कर रहे हैं। हमारे प्रमुख कारोबारी क्षेत्रों में बेहतर ग्रोथ ट्रैक्शन देखने को मिल रहा है। मजबूत जोखिम प्रबंधन, टेक्नोलॉजी आधारित निष्पादन और बेहतर देनदारी प्रोफाइल के साथ हम अगले चरण की स्थायी वृद्धि के लिए बेहतर स्थिति में हैं।

कंपनी के एग्जीक्यूटिव वाइस चेयरमैन सुरेंद्र राणा ने कहा, वित्त वर्ष 26, सीआईएफएल के लिए रणनीतिक पुनर्संतुलन का वर्ष रहा। इस दौरान हमने सुरक्षित एमएसएमई और रिटेल लेंडिंग कारोबार पर अपना फोकस और मजबूत किया। सीआईएचएल के विनिवेश के जरिए बैलेंस शीट को मजबूत करने के साथ-साथ कंपनी ने वितरण नेटवर्क, नेतृत्व टीम और कर्मचारी आधार का भी विस्तार किया।

वित्त वर्ष 26 के दौरान कंपनी का कैपिटल एडीक्वेसी रेशियो (सीएआर) 40.99 प्रतिशत और नेट एनपीए 1.32 प्रतिशत रहा। कंपनी ने वित्त वर्ष 26 में सूचीबद्ध एनसीडी जारी करने समेत कुल 600 करोड़ रुपए का कर्ज जुटाया, जिसमें पुराने और नए दोनों तरह के निवेशकों की भागीदारी रही। रणनीतिक पुनर्संरचना के तहत कंपनी ने कैपिटल इंडिया होम लोन्स लिमिटेड (सीआईएचएल) में अपनी पूरी हिस्सेदारी 267 करोड़ रुपए में बेच दी।

कंपनी की फिनटेक सहयोगी रैपिपे फिनटेक प्राइवेट लिमिटेड ने भी वित्त वर्ष 26 में परिचालन स्तर पर सुधार दर्ज किया। कंपनी वित्त 26 में एबिटडा स्तर पर लाभ में आ गई और पिछले वित्त वर्ष की तुलना में घाटा कम करने में सफल रही।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
22 May 2026 By दैनिक जागरण

कैपिटल इंडिया फाइनांस का एयूएम वित्त वर्ष 2026 में 22 प्रतिशत बढ़कर 1,227 करोड़ रुपए पहुंचा; पीएटी में 243 प्रतिशत वृद्धि

Digital Desk

कैपिटल इंडिया फाइनांस लिमिटेड (सीआईएफएल) ने वित्त वर्ष 26 के दौरान अपना एसेट अंडर मैनेजमेंट (एयूएम) 22 प्रतिशत बढ़ाकर 1,227.37 करोड़ रुपए कर लिया, जबकि डिस्बर्समेंट 62 प्रतिशत बढ़कर 753.54 करोड़ रुपए पहुंच गया। कंपनी ने सुरक्षित एमएसएमई लेंडिंग कारोबार, वितरण नेटवर्क विस्तार, टेक्नोलॉजी आधारित निष्पादन और बैलेंस शीट को मजबूत करने की रणनीति के जरिए यह वृद्धि हासिल की। वित्तीय प्रदर्शन के मोर्चे पर कंपनी का स्टैंडअलोन प्रॉफिट आफ्टर टैक्स (पीएटी) वित्त वर्ष 26 में 243 प्रतिशत बढ़कर 40.36 करोड़ रुपए रहा।

कंपनी ने अपने विस्तार अभियान के तहत शाखा और वितरण नेटवर्क को वित्त वर्ष 25 के 29 केंद्रों से बढ़ाकर वित्त वर्ष 26 में 46 शाखाओं तक पहुंचाया। वहीं कुल रेवेन्यू 11 प्रतिशत बढ़कर 229.67 करोड़ रुपए पहुंच गया।

कंपनी के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (सीईओ) पिनांक शाह ने कहा, 46 स्थानों तक नेटवर्क विस्तार और सुरक्षित एवं ग्रेन्युलर लेंडिंग पर लगातार फोकस की बदौलत हम एक मजबूत और अनुशासित लेंडिंग फ्रेंचाइजी तैयार कर रहे हैं। हमारे प्रमुख कारोबारी क्षेत्रों में बेहतर ग्रोथ ट्रैक्शन देखने को मिल रहा है। मजबूत जोखिम प्रबंधन, टेक्नोलॉजी आधारित निष्पादन और बेहतर देनदारी प्रोफाइल के साथ हम अगले चरण की स्थायी वृद्धि के लिए बेहतर स्थिति में हैं।

कंपनी के एग्जीक्यूटिव वाइस चेयरमैन सुरेंद्र राणा ने कहा, वित्त वर्ष 26, सीआईएफएल के लिए रणनीतिक पुनर्संतुलन का वर्ष रहा। इस दौरान हमने सुरक्षित एमएसएमई और रिटेल लेंडिंग कारोबार पर अपना फोकस और मजबूत किया। सीआईएचएल के विनिवेश के जरिए बैलेंस शीट को मजबूत करने के साथ-साथ कंपनी ने वितरण नेटवर्क, नेतृत्व टीम और कर्मचारी आधार का भी विस्तार किया।

वित्त वर्ष 26 के दौरान कंपनी का कैपिटल एडीक्वेसी रेशियो (सीएआर) 40.99 प्रतिशत और नेट एनपीए 1.32 प्रतिशत रहा। कंपनी ने वित्त वर्ष 26 में सूचीबद्ध एनसीडी जारी करने समेत कुल 600 करोड़ रुपए का कर्ज जुटाया, जिसमें पुराने और नए दोनों तरह के निवेशकों की भागीदारी रही। रणनीतिक पुनर्संरचना के तहत कंपनी ने कैपिटल इंडिया होम लोन्स लिमिटेड (सीआईएचएल) में अपनी पूरी हिस्सेदारी 267 करोड़ रुपए में बेच दी।

कंपनी की फिनटेक सहयोगी रैपिपे फिनटेक प्राइवेट लिमिटेड ने भी वित्त वर्ष 26 में परिचालन स्तर पर सुधार दर्ज किया। कंपनी वित्त 26 में एबिटडा स्तर पर लाभ में आ गई और पिछले वित्त वर्ष की तुलना में घाटा कम करने में सफल रही।

https://www.dainikjagranmpcg.com/business/capital-india-finances-aum-increased-by-22-percent-to-rs/article-53989

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.