शादी में 36 नहीं, बल्कि इतने गुण मिलना भी शुभ, कुंडली मिलान में इन चीजों का भी रखें ध्यान

Dharm Desk

शादी के दौरान कई रीति रिवाज निभाए जाते हैं. इसके साथ ही शादी से पहले वर वधु की कुंडली भी मिलाई जाती है. वर वधु के 36 गुण में से कितने गुण मिलना शुभ माना जाता है. आइए जानते हैं देवघर के ज्योतिषाचार्य से?

हिंदू धर्म में शादी-विवाह शुभ तिथि और शुभ मुहूर्त देखकर ही किया जाता है. शादी विवाह में दो लोगों का नहीं, बल्कि दो परिवारों का मिलन होता है. शादी विवाह के दौरान कई रीति रिवाज भी निभाए जाते हैं. इसके साथ ही शादी से पहले वर वधु की कुंडली भी मिलाई जाती है. माना जाता है कि व्यक्ति की कुंडली में 36 गुण होते हैं. शादी विवाह के दौरान वर वधु के 36 गुण में से कितने गुण मिलना शुभ माना जाता है. आइए जानते हैं देवघर के ज्योतिषाचार्य से?

देवघर के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित नंदकिशोर मुद्गल ने कहा कि जन्म के समय तिथि, ग्रह नक्षत्र और स्थान देखकर एक कुंडली तैयार की जाती है और शादी के वक्त पति-पत्नी की कुंडली मिलन की जाती है. सफल गृहस्थ के लिए पति-पत्नी के बीच गुण का मिलना बेहद जरूरी होता है, इसलिए शादी होने से पहले पति और पत्नी की कुंडली अवश्य देखनी चाहिए.

कितने गुण मिलना शुभ 
ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि लड़का लड़की के शादी से पहले कुंडली मे राशि नाम के अनुसार गुण का मिलान करना जरूरी होता है. व्यक्ति के कुंडली में कुल 36 गुण होते हैं. 36 गुण में से 16 से भी कम गुण अगर मिल रहे हो तो वह अशुभ माना जाता है. इसके साथ ही 32 से भी ज्यादा गुण मिलना वह भी शुभ नहीं माना जाता है.

गुण के अलावा कुंडली में इन चीजों का विशेष महत्व
ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि कुंडली में सिर्फ लड़का लड़की के गुण नहीं देखे जाते, बल्कि गण भी एक होनी चाहिए. गण तीन प्रकार के होते हैं राक्षस गण, देवता गण और मनुष्य गण. पति-पत्नी दोनों एक गण के रहे तो बेहद शुभ माना जाता है. इसके साथ ही नाड़ी भी देखी जाती है.अगर पति-पत्नी की कुंडली में नाड़ी एक हो तो वह शुभ नहीं मानी जाती है. पति-पत्नी की कुंडली में नाड़ी दोष नहीं होना चाहिए. तभी शादी शुभ मानी जाती है. कुंडली में अगर सब सही है तो ग्रह मैत्रीय होनी चाहिए. ग्रह मैत्रीय हो और गण, गुण नहीं मिल रहा हो तो भी शादी शुभ मानी जाती है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
27 Nov 2024 By दैनिक जागरण

शादी में 36 नहीं, बल्कि इतने गुण मिलना भी शुभ, कुंडली मिलान में इन चीजों का भी रखें ध्यान

Dharm Desk

हिंदू धर्म में शादी-विवाह शुभ तिथि और शुभ मुहूर्त देखकर ही किया जाता है. शादी विवाह में दो लोगों का नहीं, बल्कि दो परिवारों का मिलन होता है. शादी विवाह के दौरान कई रीति रिवाज भी निभाए जाते हैं. इसके साथ ही शादी से पहले वर वधु की कुंडली भी मिलाई जाती है. माना जाता है कि व्यक्ति की कुंडली में 36 गुण होते हैं. शादी विवाह के दौरान वर वधु के 36 गुण में से कितने गुण मिलना शुभ माना जाता है. आइए जानते हैं देवघर के ज्योतिषाचार्य से?

देवघर के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित नंदकिशोर मुद्गल ने कहा कि जन्म के समय तिथि, ग्रह नक्षत्र और स्थान देखकर एक कुंडली तैयार की जाती है और शादी के वक्त पति-पत्नी की कुंडली मिलन की जाती है. सफल गृहस्थ के लिए पति-पत्नी के बीच गुण का मिलना बेहद जरूरी होता है, इसलिए शादी होने से पहले पति और पत्नी की कुंडली अवश्य देखनी चाहिए.

कितने गुण मिलना शुभ 
ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि लड़का लड़की के शादी से पहले कुंडली मे राशि नाम के अनुसार गुण का मिलान करना जरूरी होता है. व्यक्ति के कुंडली में कुल 36 गुण होते हैं. 36 गुण में से 16 से भी कम गुण अगर मिल रहे हो तो वह अशुभ माना जाता है. इसके साथ ही 32 से भी ज्यादा गुण मिलना वह भी शुभ नहीं माना जाता है.

गुण के अलावा कुंडली में इन चीजों का विशेष महत्व
ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि कुंडली में सिर्फ लड़का लड़की के गुण नहीं देखे जाते, बल्कि गण भी एक होनी चाहिए. गण तीन प्रकार के होते हैं राक्षस गण, देवता गण और मनुष्य गण. पति-पत्नी दोनों एक गण के रहे तो बेहद शुभ माना जाता है. इसके साथ ही नाड़ी भी देखी जाती है.अगर पति-पत्नी की कुंडली में नाड़ी एक हो तो वह शुभ नहीं मानी जाती है. पति-पत्नी की कुंडली में नाड़ी दोष नहीं होना चाहिए. तभी शादी शुभ मानी जाती है. कुंडली में अगर सब सही है तो ग्रह मैत्रीय होनी चाहिए. ग्रह मैत्रीय हो और गण, गुण नहीं मिल रहा हो तो भी शादी शुभ मानी जाती है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/religion/it-is-auspicious-to-get-not-just-36-but-so/article-4280

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.