कार्तिक पूर्णिमा आज, स्नान-दान से पाएं पुण्य, शाम को देव दिवाली, जानें मुहूर्त, भद्रा समय, राहुकाल

Dharm Desk

कार्तिक पूर्णिमा आज है. आज देव दिवाली भी है. आज कार्तिक शुक्ल पूर्णिमा तिथि, भरणी नक्षत्र, व्यतीपात योग, विष्टि करण, मेष राशि में चंद्रमा है. पूर्णिमा के दिन गंगा में स्नान करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है. पंचांग से जानते हैं कार्तिक पूर्णिमा के शुभ मुहूर्त, देव दीपावली समय, सूर्योदय, चंद्रोदय, भद्रा, राहुकाल, दिशाशूल आदि.

कार्तिक पूर्णिमा आज है. आज देव दिवाली भी मनाते हैं. आज कार्तिक शुक्ल पूर्णिमा तिथि, भरणी नक्षत्र, व्यतीपात योग, विष्टि करण, पश्चिम का दिशाशूल और मेष राशि में चंद्रमा है. कार्तिक पूर्णिमा के दिन गंगा समेत सभी पवित्र नदियों में स्नान करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है और पाप मिटते हैं. कार्तिक पूर्णिमा को त्रिपुरारी पूर्णिमा भी कहते हैं क्योंकि भगवान शिव ने तारकक्ष, कमलाक्ष और विद्युन्माली असुर भाइयों का वध किया था. इस वजह से सभी देवतों ने काशी में शिव पूजा करके ​दीपावली मनाई थी. कार्तिक पूर्णिमा को सूर्यास्त के बाद देव दिवाली मनाते हैं. जो लोग कार्तिक पूर्णिमा का व्रत रखते हैं, उनको शिव पूजाके समय कार्तिक पूर्णिमा व्रत कथा पढ़नी या सुननी चाहिए. इस दिन घर पर सत्यनारायण भगवान की कथा का आयोजन करते हैं, रात में चंद्रमा और माता लक्ष्मी की पूजा करते हैं. इससे धन, वैभव, सुख, समृद्धि बढ़ती है. कार्तिक पूर्णिमा को स्वर्ग की भद्रा है.

कार्तिक पूर्णिमा के दिन सिखों के पहले गुरु नानक देव जी का जन्म हुआ था, इसलिए इस दिन गुरु नानक जयंती मनाई जाती है. गुरु नानक जयंती के अवसर पर गुरुद्वारों में अरदास, भजन, कीर्तन करते हैं, प्रभात फेरी निकाली जाती है. गुरुद्वारों को दीपों से जगमग करते हैं. इस दिन लंगर भी चखते हैं. गुरु नानक देव जी ने सिख धर्म की स्थापना की थी, उन्होंने गरीबों की सेवा और सामाजिक समरसता को प्रमुखता से बढ़ावा दिया.

कार्तिक पूर्णिमा का दिन शुक्रवार को है, जिस दिन व्रत रखकर माता लक्ष्मी की विशेष पूजा की जाती है. माता लक्ष्मी को कमलगट्टा, कमल, लाल गुलाब, खीर, दूध से बनी सफेद मिठाई, पीली कौड़ियां आदि अर्पित करते हैं. पूजा के समय आपको श्री सूक्त या कनक धारा स्तोत्र का पाठ करना चाहिए. लक्ष्मी कृपा से आपके धन और वैभव में वृद्धि होगी. शुक्रवार को सफेद वस्त्र, चावल, चांदी, इत्र, खीर आदि का दान करने से शुक्र ग्रह मजबूत होता है. पंचांग से जानते हैं कार्तिक पूर्णिमा के शुभ मुहूर्त, देव दीपावली समय, सूर्योदय, चंद्रोदय, भद्रा, राहुकाल, दिशाशूल आदि.

आज का पंचांग, 15 नवंबर 2024
आज की तिथि- पूर्णिमा – 02:58 ए एम, नवम्बर 16 तक, उसके बाद मार्गशीर्ष कृष्ण प्रतिपदा
आज का नक्षत्र- भरणी – 09:55 पी एम तक, फिर कृत्तिका
आज का करण- विष्टि – 04:37 पी एम तक, बव – 02:58 ए एम, नवम्बर 16 तक, फिर बालव
आज का योग- व्यतीपात – 07:30 ए एम तक, वरीयान् – 03:33 ए एम, नवम्बर 16 तक, उसके बाद परिघ
आज का पक्ष- शुक्ल
आज का दिन- शुक्रवार
चंद्र राशि- मेष – 03:17 ए एम, नवम्बर 16 तक, फिर वृषभ

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय- 06:44 ए एम
सूर्यास्त- 05:27 पी एम
चन्द्रोदय- 04:51 पी एम
चन्द्रास्त- चन्द्रास्त नहीं

कार्तिक पूर्णिमा 2024 के शुभ मुहूर्त
ब्रह्म मुहूर्त: 04:58 ए एम से 05:51 ए एम
अभिजीत मुहूर्त: 11:44 ए एम से 12:27 पी एम
विजय मुहूर्त: 01:53 पी एम से 02:36 पी एम
गोधूलि मुहूर्त: 05:27 पी एम से 05:54 पी एम
अमृत काल: 05:38 पी एम से 07:04 पी एम
कार्तिक पूर्णिमा स्नान दान समय: 04:58 ए एम से
देव दीपावली शुभ मुहूर्त: शाम 5:10 बजे से 7:47 बजे तक

अशुभ समय
राहुकाल- 10:45 ए एम से 12:06 पी एम
गुलिक काल- 08:04 ए एम से 09:25 ए एम
यमगण्ड- 02:46 पी एम से 04:07 पी एम
दुर्मुहूर्त- 08:53 ए एम से 09:35 ए एम, 12:27 पी एम से 01:10 पी एम
भद्रा: 06:44 ए एम से 04:37 पी एम
भद्रा वास स्थान: स्वर्ग में
दिशाशूल- पश्चिम

रुद्राभिषेक के लिए शिववास
श्मशान में – 02:58 ए एम, नवम्बर 16 तक, उसके बाद गौरी के साथ.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
15 Nov 2024 By दैनिक जागरण

कार्तिक पूर्णिमा आज, स्नान-दान से पाएं पुण्य, शाम को देव दिवाली, जानें मुहूर्त, भद्रा समय, राहुकाल

Dharm Desk

कार्तिक पूर्णिमा आज है. आज देव दिवाली भी मनाते हैं. आज कार्तिक शुक्ल पूर्णिमा तिथि, भरणी नक्षत्र, व्यतीपात योग, विष्टि करण, पश्चिम का दिशाशूल और मेष राशि में चंद्रमा है. कार्तिक पूर्णिमा के दिन गंगा समेत सभी पवित्र नदियों में स्नान करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है और पाप मिटते हैं. कार्तिक पूर्णिमा को त्रिपुरारी पूर्णिमा भी कहते हैं क्योंकि भगवान शिव ने तारकक्ष, कमलाक्ष और विद्युन्माली असुर भाइयों का वध किया था. इस वजह से सभी देवतों ने काशी में शिव पूजा करके ​दीपावली मनाई थी. कार्तिक पूर्णिमा को सूर्यास्त के बाद देव दिवाली मनाते हैं. जो लोग कार्तिक पूर्णिमा का व्रत रखते हैं, उनको शिव पूजाके समय कार्तिक पूर्णिमा व्रत कथा पढ़नी या सुननी चाहिए. इस दिन घर पर सत्यनारायण भगवान की कथा का आयोजन करते हैं, रात में चंद्रमा और माता लक्ष्मी की पूजा करते हैं. इससे धन, वैभव, सुख, समृद्धि बढ़ती है. कार्तिक पूर्णिमा को स्वर्ग की भद्रा है.

कार्तिक पूर्णिमा के दिन सिखों के पहले गुरु नानक देव जी का जन्म हुआ था, इसलिए इस दिन गुरु नानक जयंती मनाई जाती है. गुरु नानक जयंती के अवसर पर गुरुद्वारों में अरदास, भजन, कीर्तन करते हैं, प्रभात फेरी निकाली जाती है. गुरुद्वारों को दीपों से जगमग करते हैं. इस दिन लंगर भी चखते हैं. गुरु नानक देव जी ने सिख धर्म की स्थापना की थी, उन्होंने गरीबों की सेवा और सामाजिक समरसता को प्रमुखता से बढ़ावा दिया.

कार्तिक पूर्णिमा का दिन शुक्रवार को है, जिस दिन व्रत रखकर माता लक्ष्मी की विशेष पूजा की जाती है. माता लक्ष्मी को कमलगट्टा, कमल, लाल गुलाब, खीर, दूध से बनी सफेद मिठाई, पीली कौड़ियां आदि अर्पित करते हैं. पूजा के समय आपको श्री सूक्त या कनक धारा स्तोत्र का पाठ करना चाहिए. लक्ष्मी कृपा से आपके धन और वैभव में वृद्धि होगी. शुक्रवार को सफेद वस्त्र, चावल, चांदी, इत्र, खीर आदि का दान करने से शुक्र ग्रह मजबूत होता है. पंचांग से जानते हैं कार्तिक पूर्णिमा के शुभ मुहूर्त, देव दीपावली समय, सूर्योदय, चंद्रोदय, भद्रा, राहुकाल, दिशाशूल आदि.

आज का पंचांग, 15 नवंबर 2024
आज की तिथि- पूर्णिमा – 02:58 ए एम, नवम्बर 16 तक, उसके बाद मार्गशीर्ष कृष्ण प्रतिपदा
आज का नक्षत्र- भरणी – 09:55 पी एम तक, फिर कृत्तिका
आज का करण- विष्टि – 04:37 पी एम तक, बव – 02:58 ए एम, नवम्बर 16 तक, फिर बालव
आज का योग- व्यतीपात – 07:30 ए एम तक, वरीयान् – 03:33 ए एम, नवम्बर 16 तक, उसके बाद परिघ
आज का पक्ष- शुक्ल
आज का दिन- शुक्रवार
चंद्र राशि- मेष – 03:17 ए एम, नवम्बर 16 तक, फिर वृषभ

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय- 06:44 ए एम
सूर्यास्त- 05:27 पी एम
चन्द्रोदय- 04:51 पी एम
चन्द्रास्त- चन्द्रास्त नहीं

कार्तिक पूर्णिमा 2024 के शुभ मुहूर्त
ब्रह्म मुहूर्त: 04:58 ए एम से 05:51 ए एम
अभिजीत मुहूर्त: 11:44 ए एम से 12:27 पी एम
विजय मुहूर्त: 01:53 पी एम से 02:36 पी एम
गोधूलि मुहूर्त: 05:27 पी एम से 05:54 पी एम
अमृत काल: 05:38 पी एम से 07:04 पी एम
कार्तिक पूर्णिमा स्नान दान समय: 04:58 ए एम से
देव दीपावली शुभ मुहूर्त: शाम 5:10 बजे से 7:47 बजे तक

अशुभ समय
राहुकाल- 10:45 ए एम से 12:06 पी एम
गुलिक काल- 08:04 ए एम से 09:25 ए एम
यमगण्ड- 02:46 पी एम से 04:07 पी एम
दुर्मुहूर्त- 08:53 ए एम से 09:35 ए एम, 12:27 पी एम से 01:10 पी एम
भद्रा: 06:44 ए एम से 04:37 पी एम
भद्रा वास स्थान: स्वर्ग में
दिशाशूल- पश्चिम

रुद्राभिषेक के लिए शिववास
श्मशान में – 02:58 ए एम, नवम्बर 16 तक, उसके बाद गौरी के साथ.

https://www.dainikjagranmpcg.com/religion/kartik-purnima-today-get-virtue-by-bathing-and-donating-know/article-3467

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.