धनतेरस : किस मुहूर्त में पूजन करने से मां लक्ष्मी घर में करती हैं वास, जानें

Dharm Desk

दिवाली की शुरुआत धनतेरस के साथ होती है. इस दिन हर परिवार अपनी आर्थिक क्षमता के आभूषण, वाहन, जमीन, घर आदि में निवेश करते हैं.

धनतेरस पूजा, धनत्रयोदशी पूजा, धनत्रयोदशी या धनतेरस के दौरान लक्ष्मी पूजा को प्रदोष काल के दौरान ही किया जाना चाहिए जो कि सूर्यास्त के बाद प्रारंभ होता है. यह लगभग 2 घंटे 24 मिनट तक होता है. धनतेरस पूजा के लिए सबसे उपयुक्त समय प्रदोष काल का समय होता है, जब स्थिर लग्न होता है. धार्मिक मान्यता के अनुसार स्थिर लग्न में धनतेरस पूजन किया जाए तो माता लक्ष्मी घर में स्थिर हो जाती हैं. इसी कारण इस समय को धनतेरस पूजन के लिए उपयुक्त माना जाता है. वृषभ लग्न को भी स्थिर माना जाता है. दिवाली में यह ज्यादातर समय प्रदोष काल के साथ रहता है.

द्रिक पंचांग के अनुसार धरतेरस मुहूर्त के समय स्थिर लग्न के साथ-साथ त्रयोदशी तिथि और प्रदोष काल होता है. पंचांग के अनुसार धनतेरस पूजन के लिए तय समय में एक शहर से दूसरे शहर में मामूली अंतर हो सकता है. धनतेरस पूजा को धनत्रयोदशी भी कहा जाता है. वहीं धनतेरस के दिन ही आयुर्वेद के देवता (जनक) धन्वन्तरि का भी जन्म दिन है. इसलिए इसी दिन धन्वन्तरि त्रयोदशी होता है. इसे धन्वन्तरि जयंती के रूप में जाना जाता है.

धनतेरस पूजा मुहूर्तः शाम 6 बजकर 14 मिनट से 7 बजकर 52 मिनट तक

2024 में धनतेरस पूजन मुहूर्त की कुल अवधिः 01 घंटा 38 मिनट

प्रदोष कालः दोपहर 5 बजकर 19 मिनट से रात 7 बजकर 52 मिनट

वृषभ कालः दोपहर 6 बजकर 14 मिनट से रात 8 बजकर 11 मिनट तक

त्रयोदशी तिथि प्रारंभः 29 अक्टूबर 2024 को सुबह 10 बजकर 31 मिनट से

त्रयोदशी तिथि समापनः 30 अक्टूबर 2024 को दोपहर 1 बजकर 15 मिनट तक

क्या है यम द्वीप
धनतेरस के दिन ही यम द्वीप, जिसे यम दीपम के नाम से भी जाना जाता है. यह धनतेरस के दिन (त्रयोदशी तिथि) को मनाया जाता है. इस दिन शाम होने पर घर के बाहर एक दिया जलाया जाता है. इस अनुष्ठान को यम दीपम कहा जाता है. यह दीपक मृत्यु के देवता यमराम के लिए जलाया जाता है. ऐसी मान्यता है कि यम के नाम इस दिन दीपदान करने से यमदेव खुश होते हैं और परिवार के सदस्यों को अकाल मृत्यु दंड नहीं देते हैं या कहें तो अकाल मृत्यु से रक्षा करते हैं.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
28 Oct 2024 By दैनिक जागरण

धनतेरस : किस मुहूर्त में पूजन करने से मां लक्ष्मी घर में करती हैं वास, जानें

Dharm Desk

धनतेरस पूजा, धनत्रयोदशी पूजा, धनत्रयोदशी या धनतेरस के दौरान लक्ष्मी पूजा को प्रदोष काल के दौरान ही किया जाना चाहिए जो कि सूर्यास्त के बाद प्रारंभ होता है. यह लगभग 2 घंटे 24 मिनट तक होता है. धनतेरस पूजा के लिए सबसे उपयुक्त समय प्रदोष काल का समय होता है, जब स्थिर लग्न होता है. धार्मिक मान्यता के अनुसार स्थिर लग्न में धनतेरस पूजन किया जाए तो माता लक्ष्मी घर में स्थिर हो जाती हैं. इसी कारण इस समय को धनतेरस पूजन के लिए उपयुक्त माना जाता है. वृषभ लग्न को भी स्थिर माना जाता है. दिवाली में यह ज्यादातर समय प्रदोष काल के साथ रहता है.

द्रिक पंचांग के अनुसार धरतेरस मुहूर्त के समय स्थिर लग्न के साथ-साथ त्रयोदशी तिथि और प्रदोष काल होता है. पंचांग के अनुसार धनतेरस पूजन के लिए तय समय में एक शहर से दूसरे शहर में मामूली अंतर हो सकता है. धनतेरस पूजा को धनत्रयोदशी भी कहा जाता है. वहीं धनतेरस के दिन ही आयुर्वेद के देवता (जनक) धन्वन्तरि का भी जन्म दिन है. इसलिए इसी दिन धन्वन्तरि त्रयोदशी होता है. इसे धन्वन्तरि जयंती के रूप में जाना जाता है.

धनतेरस पूजा मुहूर्तः शाम 6 बजकर 14 मिनट से 7 बजकर 52 मिनट तक

2024 में धनतेरस पूजन मुहूर्त की कुल अवधिः 01 घंटा 38 मिनट

प्रदोष कालः दोपहर 5 बजकर 19 मिनट से रात 7 बजकर 52 मिनट

वृषभ कालः दोपहर 6 बजकर 14 मिनट से रात 8 बजकर 11 मिनट तक

त्रयोदशी तिथि प्रारंभः 29 अक्टूबर 2024 को सुबह 10 बजकर 31 मिनट से

त्रयोदशी तिथि समापनः 30 अक्टूबर 2024 को दोपहर 1 बजकर 15 मिनट तक

क्या है यम द्वीप
धनतेरस के दिन ही यम द्वीप, जिसे यम दीपम के नाम से भी जाना जाता है. यह धनतेरस के दिन (त्रयोदशी तिथि) को मनाया जाता है. इस दिन शाम होने पर घर के बाहर एक दिया जलाया जाता है. इस अनुष्ठान को यम दीपम कहा जाता है. यह दीपक मृत्यु के देवता यमराम के लिए जलाया जाता है. ऐसी मान्यता है कि यम के नाम इस दिन दीपदान करने से यमदेव खुश होते हैं और परिवार के सदस्यों को अकाल मृत्यु दंड नहीं देते हैं या कहें तो अकाल मृत्यु से रक्षा करते हैं.

https://www.dainikjagranmpcg.com/religion/know-at-which-time-of-dhanteras-by-worshiping-goddess-lakshmi/article-2217

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.