इस साल बुद्ध पूर्णिमा कब है? जानिए तिथि, मुहूर्त और इसका महत्व

Dharm Desk

बौद्ध धर्म में बुद्ध पूर्णिमा का अत्यधिक धार्मिक महत्व है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन गौतम बुद्ध का जन्म हुआ था, इसलिए इसे गौतम बुद्ध के जन्मदिवस के रूप में भी मनाया जाता है।

हर साल वैशाख माह की पूर्णिमा तिथि को बुद्ध पूर्णिमा मनाई जाती है, जो बौद्ध धर्म के अनुयायियों के लिए खास होती है। यह माना जाता है कि वैशाख पूर्णिमा के दिन ही भगवान गौतम बुद्ध का जन्म हुआ था। इसके अलावा, इसी दिन भगवान गौतम बुद्ध को बोधगया के बोधिवृक्ष के नीचे सात वर्षों की कठिन तपस्या के बाद ज्ञान की प्राप्ति हुई थी। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इसी दिन उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में भगवान बुद्ध का महापरिनिर्वाण भी हुआ था।

बुद्ध पूर्णिमा के दिन विशेष रूप से पवित्र नदियों में स्नान और दान करने का महत्व है। इस दिन का व्रत और स्नान करने से व्यक्ति को जीवन में उन्नति और समृद्धि मिलती है। अगर किसी पवित्र नदी में स्नान करना संभव नहीं हो, तो गंगाजल डालकर स्नान करने का विशेष महत्व होता है। इसके साथ ही अपनी सामर्थ्यानुसार कुछ दान भी करना चाहिए, ताकि पुण्य की प्राप्ति हो।

तो आइए, जानते हैं कि इस साल बुद्ध पूर्णिमा कब है:

बुद्ध पूर्णिमा 2025 की तिथि और मुहूर्त:
पंचांग के अनुसार, वैशाख शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि का आरंभ 11 मई 2025 को रात 8 बजकर 1 मिनट पर होगा। यह तिथि 12 मई 2025 को रात 10 बजकर 25 मिनट तक रहेगी। इस साल बुद्ध पूर्णिमा 12 मई 2025 को मनाई जाएगी।

बुद्ध पूर्णिमा का महत्व:
वैशाख माह की बुद्ध पूर्णिमा को गौतम बुद्ध के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है। उनका जन्म नाम सिद्धार्थ गौतम था, और वे एक महान आध्यात्मिक गुरु थे, जिनकी शिक्षाओं से बौद्ध धर्म की नींव रखी गई। बौद्ध धर्म के अनुयायी विशेष रूप से बोधगया को गौतम बुद्ध के जीवन से जुड़ा महत्वपूर्ण तीर्थ स्थल मानते हैं। इसके अलावा कुशीनगर, लुंबिनी और सारनाथ भी बौद्ध धर्म के प्रमुख तीर्थस्थल माने जाते हैं। माना जाता है कि गौतम बुद्ध ने बोधगया में ज्ञान प्राप्त किया और सारनाथ में पहली बार धर्म उपदेश दिया।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
10 May 2025 By दैनिक जागरण

इस साल बुद्ध पूर्णिमा कब है? जानिए तिथि, मुहूर्त और इसका महत्व

Dharm Desk

हर साल वैशाख माह की पूर्णिमा तिथि को बुद्ध पूर्णिमा मनाई जाती है, जो बौद्ध धर्म के अनुयायियों के लिए खास होती है। यह माना जाता है कि वैशाख पूर्णिमा के दिन ही भगवान गौतम बुद्ध का जन्म हुआ था। इसके अलावा, इसी दिन भगवान गौतम बुद्ध को बोधगया के बोधिवृक्ष के नीचे सात वर्षों की कठिन तपस्या के बाद ज्ञान की प्राप्ति हुई थी। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इसी दिन उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में भगवान बुद्ध का महापरिनिर्वाण भी हुआ था।

बुद्ध पूर्णिमा के दिन विशेष रूप से पवित्र नदियों में स्नान और दान करने का महत्व है। इस दिन का व्रत और स्नान करने से व्यक्ति को जीवन में उन्नति और समृद्धि मिलती है। अगर किसी पवित्र नदी में स्नान करना संभव नहीं हो, तो गंगाजल डालकर स्नान करने का विशेष महत्व होता है। इसके साथ ही अपनी सामर्थ्यानुसार कुछ दान भी करना चाहिए, ताकि पुण्य की प्राप्ति हो।

तो आइए, जानते हैं कि इस साल बुद्ध पूर्णिमा कब है:

बुद्ध पूर्णिमा 2025 की तिथि और मुहूर्त:
पंचांग के अनुसार, वैशाख शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि का आरंभ 11 मई 2025 को रात 8 बजकर 1 मिनट पर होगा। यह तिथि 12 मई 2025 को रात 10 बजकर 25 मिनट तक रहेगी। इस साल बुद्ध पूर्णिमा 12 मई 2025 को मनाई जाएगी।

बुद्ध पूर्णिमा का महत्व:
वैशाख माह की बुद्ध पूर्णिमा को गौतम बुद्ध के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है। उनका जन्म नाम सिद्धार्थ गौतम था, और वे एक महान आध्यात्मिक गुरु थे, जिनकी शिक्षाओं से बौद्ध धर्म की नींव रखी गई। बौद्ध धर्म के अनुयायी विशेष रूप से बोधगया को गौतम बुद्ध के जीवन से जुड़ा महत्वपूर्ण तीर्थ स्थल मानते हैं। इसके अलावा कुशीनगर, लुंबिनी और सारनाथ भी बौद्ध धर्म के प्रमुख तीर्थस्थल माने जाते हैं। माना जाता है कि गौतम बुद्ध ने बोधगया में ज्ञान प्राप्त किया और सारनाथ में पहली बार धर्म उपदेश दिया।

https://www.dainikjagranmpcg.com/religion/know-when-buddha-purnima-is-this-year-know-the-date/article-20323

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.