सूर्य और चंद्र ग्रहण के दिन जन्म लेने वाले बच्चे कैसे होते हैं? जानें इनके स्वभाव और भविष्य के बारे में

Dharm Desk

सूर्य और चंद्र ग्रहण के दिन कई बच्चे जन्म लेते हैं। इनमें क्या खूबियां और खामियां देखने को मिलती हैं, आइए इसे बारे में विस्तार से जानते हैं।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहण के दौरान नकारात्मक शक्तियां सक्रिय हो जाती हैं। इसलिए ग्रहण वाले दिन कई तरह की सावधानियां बरतने की सलाह दी जाती है। खासकर गर्भवती महिलाओं को इस दौरान घर से बाहर निकलने की मनाही होती है। ऐसे में अगर कोई बच्चा ग्रहण वाले दिन ही पैदा हो जाए तो उसका भविष्य कैसे होगा और उसके स्वभाव पर ग्रहण के दिन पैदा होने का क्या प्रभाव पड़ेगा, इसके बारे में आज हम आपको जानकारी देंगे। 

सूर्य ग्रहण के दौरान जन्म लेने वाले बच्चे का भविष्य और स्वभाव

सूर्य ग्रहण के दिन सूर्य की शक्ति क्षीण होती है। सूर्य को आत्मा, पिता, आत्मविश्वास, नेतृत्व, विवेक, विद्वता और यश का कारक माना जाता है। ऐसे में कोई बच्चा अगर सूर्य ग्रहण के दिन जन्म लेता है तो आत्मविश्वास की कमी उसमें देखने को मिल सकती है। ज्योतिष के अनुसार ऐसे बच्चे को बाल्यकाल में भले ही परेशानियां कम हों लेकिन युवावस्था में दिक्कतों का सामना इनको करना पड़ता है। 

हालांकि, सूर्य के साथ ही कुंडली में मौजूद अन्य ग्रहों का आकलन भी जरूरी होता है। ऐसे में सूर्य के कमजोर होते हुए भी अगर अन्य ग्रह मजबूत हैं तो अच्छे परिणाम भी ऐसे लोगों को अवश्य प्राप्त होते हैं। सूर्य ग्रहण के दिन जन्म लेने वाले बच्चों को अगर अपनी शक्ति का अहसास हो जाए तो वो ऊंचाइयां अवश्य छूते हैं। पारिवारिक जीवन में पिता के साथ इनके मतभेद हो सकते हैं। वहीं कार्यक्षेत्र में अपनी बातों को रखने में ये परेशानियों का सामना कर सकते हैं। धन से जुड़े मामलों में भी इनको सावधान रहना चाहिए।  

सूर्य ग्रहण के दिन जन्म लेने वाले लोगों का स्वभाव आत्मकेंद्रित हो सकता है। दूसरों पर आसानी से ये भरोसा नहीं करते। अपनी बातों को ये उन्हीं लोगों से साझा करते हैं जिनपर इन्हें पूरा विश्वास हो। इन्हें गुस्सा अधिक आ सकता है, लेकिन गुस्से को व्यक्ति करने में ये पीछे रहते हैं। मानसिक और शारीरिक परेशानियों से बचने के लिए इन्हें सूर्य देव की उपासना करनी चाहिए। 

चंद्र ग्रहण के दौरान जन्म लेने वाले बच्चे का भविष्य और स्वभाव

चंद्र ग्रहण के दौरान चंद्रमा की शक्ति क्षीण होती है। ज्योतिष में चंद्रमा को माता, मन, शारीरिक पुष्टि, संपत्ति आदि का कारक ग्रह माना जाता है। चंद्रमा के कमजोर होने पर व्यक्ति अत्यधिक भावुक हो सकता है। चंद्र ग्रहण के दिन जन्म लेने वाले बच्चों में भी भावुकता की अधिकता देखने को मिल सकती है। 

चंद्र ग्रहण के दिन जन्म लेने वाले बच्चे छोटी-छोटी बातों का भी बुरा मान सकते हैं और अत्यधिक सोच-विचार करने के कारण अपना अहित भी कर सकते हैं। चंद्रमा की कमजोर स्थिति इनको शारीरिक रूप से भी परेशानियां दे सकती है। हालांकि, अन्य ग्रहों का भी इनके जीवन पर प्रभाव रहता है, कुंडली के अन्य ग्रह अगर शुभ हैं तो चंद्र ग्रहण के दिन पैदा होने के बावजूद भी इनके जीवन में खुशियां आ सकती हैं। चंद्र ग्रहण के दिन जन्म लेने वाले बच्चे सबसे सहानुभूति रखते हैं। ये सीमित दायरे में जीना पसंद करते हैं। जितना बुरा इन्हें दूसरों की गलत बात को सुनकर लगता है उससे अधिक बुरा इन्हें तब लगता है, जब ये किसी को बुरा कह देते हैं। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। dainikjagranmpcg.comएक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
26 Mar 2025 By दैनिक जागरण

सूर्य और चंद्र ग्रहण के दिन जन्म लेने वाले बच्चे कैसे होते हैं? जानें इनके स्वभाव और भविष्य के बारे में

Dharm Desk

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहण के दौरान नकारात्मक शक्तियां सक्रिय हो जाती हैं। इसलिए ग्रहण वाले दिन कई तरह की सावधानियां बरतने की सलाह दी जाती है। खासकर गर्भवती महिलाओं को इस दौरान घर से बाहर निकलने की मनाही होती है। ऐसे में अगर कोई बच्चा ग्रहण वाले दिन ही पैदा हो जाए तो उसका भविष्य कैसे होगा और उसके स्वभाव पर ग्रहण के दिन पैदा होने का क्या प्रभाव पड़ेगा, इसके बारे में आज हम आपको जानकारी देंगे। 

सूर्य ग्रहण के दौरान जन्म लेने वाले बच्चे का भविष्य और स्वभाव

सूर्य ग्रहण के दिन सूर्य की शक्ति क्षीण होती है। सूर्य को आत्मा, पिता, आत्मविश्वास, नेतृत्व, विवेक, विद्वता और यश का कारक माना जाता है। ऐसे में कोई बच्चा अगर सूर्य ग्रहण के दिन जन्म लेता है तो आत्मविश्वास की कमी उसमें देखने को मिल सकती है। ज्योतिष के अनुसार ऐसे बच्चे को बाल्यकाल में भले ही परेशानियां कम हों लेकिन युवावस्था में दिक्कतों का सामना इनको करना पड़ता है। 

हालांकि, सूर्य के साथ ही कुंडली में मौजूद अन्य ग्रहों का आकलन भी जरूरी होता है। ऐसे में सूर्य के कमजोर होते हुए भी अगर अन्य ग्रह मजबूत हैं तो अच्छे परिणाम भी ऐसे लोगों को अवश्य प्राप्त होते हैं। सूर्य ग्रहण के दिन जन्म लेने वाले बच्चों को अगर अपनी शक्ति का अहसास हो जाए तो वो ऊंचाइयां अवश्य छूते हैं। पारिवारिक जीवन में पिता के साथ इनके मतभेद हो सकते हैं। वहीं कार्यक्षेत्र में अपनी बातों को रखने में ये परेशानियों का सामना कर सकते हैं। धन से जुड़े मामलों में भी इनको सावधान रहना चाहिए।  

सूर्य ग्रहण के दिन जन्म लेने वाले लोगों का स्वभाव आत्मकेंद्रित हो सकता है। दूसरों पर आसानी से ये भरोसा नहीं करते। अपनी बातों को ये उन्हीं लोगों से साझा करते हैं जिनपर इन्हें पूरा विश्वास हो। इन्हें गुस्सा अधिक आ सकता है, लेकिन गुस्से को व्यक्ति करने में ये पीछे रहते हैं। मानसिक और शारीरिक परेशानियों से बचने के लिए इन्हें सूर्य देव की उपासना करनी चाहिए। 

चंद्र ग्रहण के दौरान जन्म लेने वाले बच्चे का भविष्य और स्वभाव

चंद्र ग्रहण के दौरान चंद्रमा की शक्ति क्षीण होती है। ज्योतिष में चंद्रमा को माता, मन, शारीरिक पुष्टि, संपत्ति आदि का कारक ग्रह माना जाता है। चंद्रमा के कमजोर होने पर व्यक्ति अत्यधिक भावुक हो सकता है। चंद्र ग्रहण के दिन जन्म लेने वाले बच्चों में भी भावुकता की अधिकता देखने को मिल सकती है। 

चंद्र ग्रहण के दिन जन्म लेने वाले बच्चे छोटी-छोटी बातों का भी बुरा मान सकते हैं और अत्यधिक सोच-विचार करने के कारण अपना अहित भी कर सकते हैं। चंद्रमा की कमजोर स्थिति इनको शारीरिक रूप से भी परेशानियां दे सकती है। हालांकि, अन्य ग्रहों का भी इनके जीवन पर प्रभाव रहता है, कुंडली के अन्य ग्रह अगर शुभ हैं तो चंद्र ग्रहण के दिन पैदा होने के बावजूद भी इनके जीवन में खुशियां आ सकती हैं। चंद्र ग्रहण के दिन जन्म लेने वाले बच्चे सबसे सहानुभूति रखते हैं। ये सीमित दायरे में जीना पसंद करते हैं। जितना बुरा इन्हें दूसरों की गलत बात को सुनकर लगता है उससे अधिक बुरा इन्हें तब लगता है, जब ये किसी को बुरा कह देते हैं। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। dainikjagranmpcg.comएक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

https://www.dainikjagranmpcg.com/religion/learn-how-children-born-on-the-day-of-sun-and/article-15463

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.