सोमवती अमावस्या पर इन 5 जगहों पर जलाएं दीपक, पितर और माता लक्ष्मी होंगी प्रसन्न, जानें मुहूर्त

Dharm Desk

सोमवती अमावस्या 30 दिसंबर को है. सोमवती अमावस्या के दिन दीपक जलाने का बड़ा महत्व है. इस दीपक को जलाने से जहां देवताओं का आशीर्वाद मिलता है, वहीं पितर भी खुश होते हैं. पुरी के ज्योतिषाचार्य डॉ. गणेश मिश्र से जानते हैं कि सोमवती अमावस्या पर किन 5 जगहों पर दीपक जलाना चाहिए? दीया जलाने का शुभ मुहूर्त क्या है?

इस साल सोमवती अमावस्या 30 दिसंबर को है. यह पौष आमवस्या है. साल 2024 की यह अंतिम अमावस्या भी है. सोमवती अमावस्या के दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करते हैं. इस दिन पवित्र नदियों में स्नान के बाद दान करने की विधान है, इससे अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है. पितरों के लिए तर्पण, श्राद्ध, पिंडदान आदि भी करते हैं. लेकिन सोमवती अमावस्या के दिन दीपक जलाने का बड़ा महत्व है. इस दीपक को जलाने से जहां देवताओं का आशीर्वाद मिलता है, वहीं पितर भी खुश होते हैं, जिससे परिवार के सुख और समृद्धि में बढ़ोत्तरी होती है. केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय पुरी के ज्योतिषाचार्य डॉ. गणेश मिश्र से जानते हैं कि सोमवती अमावस्या पर किन 5 जगहों पर दीपक जलाना चाहिए? दीया जलाने का शुभ मुहूर्त क्या है?

सोमवती अमावस्या 2024: इन स्थानों पर जलाएं दीया

1. मुख्य द्वार के बाहर
सोमवती अमावस्या के दिन आप अपने घर के मुख्य द्वार के बाहर माता लक्ष्मी के लिए घी का दीपक जलाएं. घी नहीं है तो सरसों या फिर तिल के तेल का दीपक जलाएं. दीपक वाले स्थान पर एक लोटा पानी भी रख दें और मुख्य द्वार खोलकर रखें. ऐसा करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होंगी और आपके घर में उनका आगमन होगा. दीपक और जल से नकारात्मकता दूर होगी. यह दीपक आपको सूर्यास्त होने के बाद तब जलाना है, जब अंधेरा होने लगे.

2. घर बाहर दक्षिण दिशा में
सोमवती अमावस्या के अवसर पर घर में बाहर दक्षिण दिशा में अपने पितरों के लिए सरसों के तेल का दीपक जलाएं. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, अमावस्या की शाम पितर जब अपने लोक लौटते हैं तो उनकी राह में उजाला होता है, इससे वे प्रसन्न होकर आशीर्वाद देते हैं.

3. पूर्वजों की फोटो के पास
अमावस्या के दिन पितर धरती पर आते हैं और अपने वंश से तर्पण, पिंडदान आदि की अपेक्षा करते हैं. यह सब करते हैं तो बहुत अच्छा है. उसके अलावा घर में दक्षिण दिशा में जहां पर अपने पितरों की तस्वीर लगा रखी है तो वहां पर भी एक दीपक जला दें. यह दीप​क भी आप सरसों या तिल के तेल का जला सकते हैं.

4. पीपल के पेड़ के पास
पीपल के पेड़ में देवी-देवताओं और पितर देवों का वास होता है. ऐसे में आप सोमवती अमावस्या पर पीपल के पेड़ के नीच सरसों के तेल का एक दीप जरूर जला दें. आप चाहें तो देवों के लिए तिल के तेल का दीपक जला सकते हैं और पितरों के लिए सरसों के तेल का दीपक. ऐसा करने से आपके दुख दूर होंगे और देवों का आशीर्वाद प्राप्त होगा.

5. घर के उत्तर-पूर्व कोण पर
सोमवती अमावस्या के दिन आप अपने घर के ईशान कोण यानी उत्तर-पूर्व कोण में घी का दीपक जलाएं. मान्यताओं के अनुसार, इस दिशा में देवों का वास होता है. आपका घर धन और धान्य से भरेगा. माता लक्ष्मी की कृपा होगी.

सोमवती अमावस्या पर दीपक जलाने का मुहूर्त
सोमवती अमावस्या के दिन आप सूर्यास्त के बाद प्रदोष काल में ये दीपक जलाएं. दीपक अंधकार को दूर करके सकारात्मकता फैलाता है. सोमवती अमावस्या के दिन सूर्यास्त 05:34 पी एम पर होगा. सूर्यास्त के बाद से प्रदोष काल प्रारंभ होता है. इस समय से आप सोमवती अमावस्या का दीपक जला सकते हैं.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
17 Dec 2024 By दैनिक जागरण

सोमवती अमावस्या पर इन 5 जगहों पर जलाएं दीपक, पितर और माता लक्ष्मी होंगी प्रसन्न, जानें मुहूर्त

Dharm Desk

इस साल सोमवती अमावस्या 30 दिसंबर को है. यह पौष आमवस्या है. साल 2024 की यह अंतिम अमावस्या भी है. सोमवती अमावस्या के दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करते हैं. इस दिन पवित्र नदियों में स्नान के बाद दान करने की विधान है, इससे अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है. पितरों के लिए तर्पण, श्राद्ध, पिंडदान आदि भी करते हैं. लेकिन सोमवती अमावस्या के दिन दीपक जलाने का बड़ा महत्व है. इस दीपक को जलाने से जहां देवताओं का आशीर्वाद मिलता है, वहीं पितर भी खुश होते हैं, जिससे परिवार के सुख और समृद्धि में बढ़ोत्तरी होती है. केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय पुरी के ज्योतिषाचार्य डॉ. गणेश मिश्र से जानते हैं कि सोमवती अमावस्या पर किन 5 जगहों पर दीपक जलाना चाहिए? दीया जलाने का शुभ मुहूर्त क्या है?

सोमवती अमावस्या 2024: इन स्थानों पर जलाएं दीया

1. मुख्य द्वार के बाहर
सोमवती अमावस्या के दिन आप अपने घर के मुख्य द्वार के बाहर माता लक्ष्मी के लिए घी का दीपक जलाएं. घी नहीं है तो सरसों या फिर तिल के तेल का दीपक जलाएं. दीपक वाले स्थान पर एक लोटा पानी भी रख दें और मुख्य द्वार खोलकर रखें. ऐसा करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होंगी और आपके घर में उनका आगमन होगा. दीपक और जल से नकारात्मकता दूर होगी. यह दीपक आपको सूर्यास्त होने के बाद तब जलाना है, जब अंधेरा होने लगे.

2. घर बाहर दक्षिण दिशा में
सोमवती अमावस्या के अवसर पर घर में बाहर दक्षिण दिशा में अपने पितरों के लिए सरसों के तेल का दीपक जलाएं. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, अमावस्या की शाम पितर जब अपने लोक लौटते हैं तो उनकी राह में उजाला होता है, इससे वे प्रसन्न होकर आशीर्वाद देते हैं.

3. पूर्वजों की फोटो के पास
अमावस्या के दिन पितर धरती पर आते हैं और अपने वंश से तर्पण, पिंडदान आदि की अपेक्षा करते हैं. यह सब करते हैं तो बहुत अच्छा है. उसके अलावा घर में दक्षिण दिशा में जहां पर अपने पितरों की तस्वीर लगा रखी है तो वहां पर भी एक दीपक जला दें. यह दीप​क भी आप सरसों या तिल के तेल का जला सकते हैं.

4. पीपल के पेड़ के पास
पीपल के पेड़ में देवी-देवताओं और पितर देवों का वास होता है. ऐसे में आप सोमवती अमावस्या पर पीपल के पेड़ के नीच सरसों के तेल का एक दीप जरूर जला दें. आप चाहें तो देवों के लिए तिल के तेल का दीपक जला सकते हैं और पितरों के लिए सरसों के तेल का दीपक. ऐसा करने से आपके दुख दूर होंगे और देवों का आशीर्वाद प्राप्त होगा.

5. घर के उत्तर-पूर्व कोण पर
सोमवती अमावस्या के दिन आप अपने घर के ईशान कोण यानी उत्तर-पूर्व कोण में घी का दीपक जलाएं. मान्यताओं के अनुसार, इस दिशा में देवों का वास होता है. आपका घर धन और धान्य से भरेगा. माता लक्ष्मी की कृपा होगी.

सोमवती अमावस्या पर दीपक जलाने का मुहूर्त
सोमवती अमावस्या के दिन आप सूर्यास्त के बाद प्रदोष काल में ये दीपक जलाएं. दीपक अंधकार को दूर करके सकारात्मकता फैलाता है. सोमवती अमावस्या के दिन सूर्यास्त 05:34 पी एम पर होगा. सूर्यास्त के बाद से प्रदोष काल प्रारंभ होता है. इस समय से आप सोमवती अमावस्या का दीपक जला सकते हैं.

https://www.dainikjagranmpcg.com/religion/light-lamps-at-these-5-places-on-somvati-amavasya-ancestors/article-5625

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.