फुलेरा दूज के दिन पूजा के समय सुनें ये कथा, सुखी रहेगा वैवाहिक जीवन!

Dharm Desk

फुलेरा दूज का पर्व भगवान श्री कृष्ण को समर्पित है. इस दिन मथुरा, वृंदावन समेत पूरे ब्रज क्षेत्र में बड़े ही उत्साह और धूमधाम से मनाया जाता है. फुलेरा दूज पर फूलों से होली मनाई जाती है. इस दिन भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी की पूजा की जाती है. पूजा के समय ये कथा अवश्य पढ़नी चाहिए.

हिंदू धर्म में फुलेरा दूज का पर्व भगवान श्री कृष्ण को समर्पित किया गया है. फुलेरा दूज का पर्व फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मथुरा, वृंदावन समेत पूरे ब्रज क्षेत्र में बड़े ही उत्साह और धूमधाम से मनाया जाता है. फुलेरा दूज पर फूलों से होली खेली जाती है. इस दिन मंदिरों और घरों में भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी की विशेष पूजा-अर्चना पूजा की जाती है. इससे भगवान का आशीर्वाद मिलता है और सारी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं. इस दिन पूजा के समय फुलेरा दूज की कथा अवश्य पढ़नी चाहिए. मान्यता है कि इस दिन पूजा के समय कथा पढ़ने से वैवाहिक जीवन खुशहाल रहता है.

कब है फुलेरा दूज

हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि की शुरुआत 1 मार्च यानी शनिवार को सुबह 3 बजकर 16 मिनट से हो रही है. वहीं इस तिथि का समापन 2 मार्च रविवार को देर रात 12 बजकर 9 मिनट पर हो जाएगा. ऐसे में उदयातिथि के अनुसार 1 मार्च शनिवार यानी कल ही फुलेरा दूज का पर्व मनाया जाएगा.

फुलेरा दूज की कथा

पौराणिक कथाओं के अनुसार, एक बार भगवान कृष्ण के जीवन की व्यस्तता के कारण उनका और राधा रानी का मिलना नहीं हो पा रहा था. भगवान श्रीकृष्ण से न मिल पाने की वजह से राधा रानी बहुत उदास हो गईं. राधा रानी के उदास होने से वृंदावन के सारे फूल मुरझा गए. पेड़-पौधे सूखने लगे और डालियां टूट कर नीचे गिरने लगीं. यही नहीं राधा रानी के उदास होने से पक्षियों ने चहचहाना बंद कर दिया. नदी में बहते जल का प्रवाह रुक गया.

इतना सब कुछ सिर्फ इसलिए हो गया था, क्योंकि राधा रानी और भगवान श्रीकृष्ण का मिलना नहीं हो पा रहा था. इस स्थिति को देखकर गोपियां भी उदास रहने लगीं थीं. वहीं राधा रानी न कुछ खाती थीं, न कुछ पीती थीं. सिर्फ भगवान श्रीकृष्ण का इंतजार करती थीं. जब भगवान श्रीकृष्ण ने वृंदावन की उदासी देखी तो उन्हें समझ में आ गया कि इन सबकी वजह राधा रानी हैं. इसके बाद वो तुरंत राधा रानी से मिलने पहुंचे.

जब भगवान श्रीकृष्ण से राधा रानी का मिलन हुआ तो एक बार फिर वृंदावन में सभी पेड़-पौधे और फूल खिल गए. पक्षी चहचहाने लगे. नदी बहने लगी. गोपियां खुश हो गईं. भगावन श्रीकृष्ण से राधा रानी का मिलन फुलेरा दूज के दिन हुआ. मिलने पर भगवान श्रीकृष्ण ने फूल तोड़े और उन्हें राधा रानी पर फेंक दिया. राधा रानी ने भी ऐसा ही किया. इसके बाद फिर सभी ग्वाल और गोपियां भी एक-दूसरे पर फूल फेंकने लगे. इस तरह फुलेरा दूज के दिन फूलों की होली खेली जाने लगी.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
01 Mar 2025 By दैनिक जागरण

फुलेरा दूज के दिन पूजा के समय सुनें ये कथा, सुखी रहेगा वैवाहिक जीवन!

Dharm Desk

हिंदू धर्म में फुलेरा दूज का पर्व भगवान श्री कृष्ण को समर्पित किया गया है. फुलेरा दूज का पर्व फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मथुरा, वृंदावन समेत पूरे ब्रज क्षेत्र में बड़े ही उत्साह और धूमधाम से मनाया जाता है. फुलेरा दूज पर फूलों से होली खेली जाती है. इस दिन मंदिरों और घरों में भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी की विशेष पूजा-अर्चना पूजा की जाती है. इससे भगवान का आशीर्वाद मिलता है और सारी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं. इस दिन पूजा के समय फुलेरा दूज की कथा अवश्य पढ़नी चाहिए. मान्यता है कि इस दिन पूजा के समय कथा पढ़ने से वैवाहिक जीवन खुशहाल रहता है.

कब है फुलेरा दूज

हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि की शुरुआत 1 मार्च यानी शनिवार को सुबह 3 बजकर 16 मिनट से हो रही है. वहीं इस तिथि का समापन 2 मार्च रविवार को देर रात 12 बजकर 9 मिनट पर हो जाएगा. ऐसे में उदयातिथि के अनुसार 1 मार्च शनिवार यानी कल ही फुलेरा दूज का पर्व मनाया जाएगा.

फुलेरा दूज की कथा

पौराणिक कथाओं के अनुसार, एक बार भगवान कृष्ण के जीवन की व्यस्तता के कारण उनका और राधा रानी का मिलना नहीं हो पा रहा था. भगवान श्रीकृष्ण से न मिल पाने की वजह से राधा रानी बहुत उदास हो गईं. राधा रानी के उदास होने से वृंदावन के सारे फूल मुरझा गए. पेड़-पौधे सूखने लगे और डालियां टूट कर नीचे गिरने लगीं. यही नहीं राधा रानी के उदास होने से पक्षियों ने चहचहाना बंद कर दिया. नदी में बहते जल का प्रवाह रुक गया.

इतना सब कुछ सिर्फ इसलिए हो गया था, क्योंकि राधा रानी और भगवान श्रीकृष्ण का मिलना नहीं हो पा रहा था. इस स्थिति को देखकर गोपियां भी उदास रहने लगीं थीं. वहीं राधा रानी न कुछ खाती थीं, न कुछ पीती थीं. सिर्फ भगवान श्रीकृष्ण का इंतजार करती थीं. जब भगवान श्रीकृष्ण ने वृंदावन की उदासी देखी तो उन्हें समझ में आ गया कि इन सबकी वजह राधा रानी हैं. इसके बाद वो तुरंत राधा रानी से मिलने पहुंचे.

जब भगवान श्रीकृष्ण से राधा रानी का मिलन हुआ तो एक बार फिर वृंदावन में सभी पेड़-पौधे और फूल खिल गए. पक्षी चहचहाने लगे. नदी बहने लगी. गोपियां खुश हो गईं. भगावन श्रीकृष्ण से राधा रानी का मिलन फुलेरा दूज के दिन हुआ. मिलने पर भगवान श्रीकृष्ण ने फूल तोड़े और उन्हें राधा रानी पर फेंक दिया. राधा रानी ने भी ऐसा ही किया. इसके बाद फिर सभी ग्वाल और गोपियां भी एक-दूसरे पर फूल फेंकने लगे. इस तरह फुलेरा दूज के दिन फूलों की होली खेली जाने लगी.

https://www.dainikjagranmpcg.com/religion/listen-to-this-story-on-the-day-of-worship-on/article-12160

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.