मां कंकाली की लेटी हुई प्रतिमा अद्भुत .... 'दर्शन मात्र से कट जाते हैं जन्मों के पाप'

Dharm Desk

पन्ना का कंकाली माता शक्तिपीठ अपने आप में बेहद खास है. यहां माता की लेटी और बच्चे को स्तनपान कराती हुई प्रतिमा स्थापित है.

कंकाली माता शक्तिपीठ पन्ना जिले का अद्भुत मंदिर हैं. यहां माता की लेटी हुई शिशु को स्तनपान कराती प्रतिमा है. ज्यादातर मंदिरों में मां की बैठे हुए या फिर शेर पर सवार मूर्तियां होती हैं. इस शक्तिपीठ की चारों ओर ख्याति विद्यमान है, दूर-दूर से लोग माता के दर्शन करने आते हैं. यहां मान्यता है कि माता के दर्शन मात्र से जन्मों के पाप कट जाते हैं. इस शक्तिपीठ में साल में दो बार चैत्र और शारदीय नवरात्रि में विशाल मेले का आयोजन होता है. जिसमें भक्तों की भीड़ उमड़ती है.

लेटी हुई मुद्रा में माता की प्रतिमा

पन्ना जिले से लगभग 90 किलोमीटर दूर ग्राम मोहंद्रा से होते हुए ग्राम बनौली में मां कंकाली शक्तिपीठ स्थित है. यहां साल के 12 महीनें दूर-दराज से माता के दर्शन करने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ती है. शायद यह अपने आप में आकेला मंदिर होगा, जहां माता की लेटी हुई मुद्रा में शिशु को स्तनपान कराती हुई प्रतिमा होगी. चांदी के आभूषणों से सुसज्जित माता की एक झलक पाने के लिए सैकड़ों भक्त प्रतिदिन आते हैं.

दर्शन मात्र से पूरी होती है मनोकामना

बता दें कि दमोह, पन्ना, सतना और सागर सहित अन्य जिलों से लोग शक्तिपीठ में माता के दर्शन के लिए पहुंचते हैं. इस शक्तिपीठ को लेकर कई मान्यताएं हैं. इनमें से एक मान्यता है कि जो भी भक्त सच्चे मन से माता के दर्शन कर लेता है, उसकी मनोकामना पूरी हो जाती है. माता की प्रतिमा में एक तरफ गणेश जी और दूसरी तरफ शंकर भगवान की प्रतिमा बनी हुई है. माता की ऐसी प्रतिमा जिले में कहीं और नहीं है.

मंदिर की स्थापना की कहानी

मंदिर के पुजारी हक्कन दास ने बताया कि "आज से लगभग सैकड़ों बरस पहले माता की मूर्ति का सपना बनौली गांव के राय बंधु को आया था. यह प्रतिमा पास में बने गांव के तालाब में मिली थी. वहां पर राय बंधु जाकर प्रतिमा को अपने भैंसे पर रखकर घर की ओर चल दिए थे और यह प्रतिमा जहां आज मंदिर बना हुआ है. यहीं पर भैंसा आकर रुक गया और फिर बहुत उठाने पर भी भैंसा नहीं उठा और माता की मूर्ति यहीं पर स्थापित हो गई. जब से माता की मूर्ति यहीं पर स्थापित है फिर यहीं पर माता का सुंदर और भव्य मंदिर का निर्माण करवाया गया."

Panna Kankali Mata Shaktipeeth
दूर दूर से माता के दर्शन करने आते हैं भक्तगण 
 
वर्ष में दो बार लगता है मेला

मां कंकाली शक्तिपीठ पर साल में दो बार मेले का आयोजन होता है. इस मेले में हजारों नहीं लाखों भक्तों की भीड़ उमड़ती है. मां कंकाली शक्तिपीठ में कई बार कन्या विवाह का भी कार्यक्रम आयोजन किया जा चुका है, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और वर्तमान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी शिरकत कर चुके हैं. मेला इतना भव्य होता है कि दूर-दूर से लाखों भक्त यहां पर माता के दर्शन के लिए पहुंचते हैं.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
10 Jan 2025 By दैनिक जागरण

मां कंकाली की लेटी हुई प्रतिमा अद्भुत .... 'दर्शन मात्र से कट जाते हैं जन्मों के पाप'

Dharm Desk

कंकाली माता शक्तिपीठ पन्ना जिले का अद्भुत मंदिर हैं. यहां माता की लेटी हुई शिशु को स्तनपान कराती प्रतिमा है. ज्यादातर मंदिरों में मां की बैठे हुए या फिर शेर पर सवार मूर्तियां होती हैं. इस शक्तिपीठ की चारों ओर ख्याति विद्यमान है, दूर-दूर से लोग माता के दर्शन करने आते हैं. यहां मान्यता है कि माता के दर्शन मात्र से जन्मों के पाप कट जाते हैं. इस शक्तिपीठ में साल में दो बार चैत्र और शारदीय नवरात्रि में विशाल मेले का आयोजन होता है. जिसमें भक्तों की भीड़ उमड़ती है.

लेटी हुई मुद्रा में माता की प्रतिमा

पन्ना जिले से लगभग 90 किलोमीटर दूर ग्राम मोहंद्रा से होते हुए ग्राम बनौली में मां कंकाली शक्तिपीठ स्थित है. यहां साल के 12 महीनें दूर-दराज से माता के दर्शन करने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ती है. शायद यह अपने आप में आकेला मंदिर होगा, जहां माता की लेटी हुई मुद्रा में शिशु को स्तनपान कराती हुई प्रतिमा होगी. चांदी के आभूषणों से सुसज्जित माता की एक झलक पाने के लिए सैकड़ों भक्त प्रतिदिन आते हैं.

दर्शन मात्र से पूरी होती है मनोकामना

बता दें कि दमोह, पन्ना, सतना और सागर सहित अन्य जिलों से लोग शक्तिपीठ में माता के दर्शन के लिए पहुंचते हैं. इस शक्तिपीठ को लेकर कई मान्यताएं हैं. इनमें से एक मान्यता है कि जो भी भक्त सच्चे मन से माता के दर्शन कर लेता है, उसकी मनोकामना पूरी हो जाती है. माता की प्रतिमा में एक तरफ गणेश जी और दूसरी तरफ शंकर भगवान की प्रतिमा बनी हुई है. माता की ऐसी प्रतिमा जिले में कहीं और नहीं है.

मंदिर की स्थापना की कहानी

मंदिर के पुजारी हक्कन दास ने बताया कि "आज से लगभग सैकड़ों बरस पहले माता की मूर्ति का सपना बनौली गांव के राय बंधु को आया था. यह प्रतिमा पास में बने गांव के तालाब में मिली थी. वहां पर राय बंधु जाकर प्रतिमा को अपने भैंसे पर रखकर घर की ओर चल दिए थे और यह प्रतिमा जहां आज मंदिर बना हुआ है. यहीं पर भैंसा आकर रुक गया और फिर बहुत उठाने पर भी भैंसा नहीं उठा और माता की मूर्ति यहीं पर स्थापित हो गई. जब से माता की मूर्ति यहीं पर स्थापित है फिर यहीं पर माता का सुंदर और भव्य मंदिर का निर्माण करवाया गया."

Panna Kankali Mata Shaktipeeth
दूर दूर से माता के दर्शन करने आते हैं भक्तगण 
 
वर्ष में दो बार लगता है मेला

मां कंकाली शक्तिपीठ पर साल में दो बार मेले का आयोजन होता है. इस मेले में हजारों नहीं लाखों भक्तों की भीड़ उमड़ती है. मां कंकाली शक्तिपीठ में कई बार कन्या विवाह का भी कार्यक्रम आयोजन किया जा चुका है, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और वर्तमान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी शिरकत कर चुके हैं. मेला इतना भव्य होता है कि दूर-दूर से लाखों भक्त यहां पर माता के दर्शन के लिए पहुंचते हैं.

https://www.dainikjagranmpcg.com/religion/lying-statue-of-maa-kankali/article-7418

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.