महाकाल भस्म आरती 11 जनवरी: सूर्य-सर्प अलंकरण से सजे बाबा, भोर में हुआ दिव्य श्रृंगार

Ujjain, MP

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में रविवार तड़के माघ कृष्ण पक्ष नवमी तिथि पर भस्म आरती श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में संपन्न हुई। सुबह लगभग 4 बजे मंदिर के कपाट खुलते ही गर्भगृह में वैदिक मंत्रोच्चार गूंज उठा और बाबा महाकाल का विशेष अभिषेक एवं श्रृंगार आरंभ हुआ।

सबसे पहले मंदिर के पुजारियों ने गर्भगृह में विराजित सभी देवी-देवताओं का विधिवत पूजन किया। इसके बाद भगवान महाकाल का जल से अभिषेक हुआ। फिर दूध, दही, घी, शहद और फलों के रस से बने पंचामृत से बाबा का महाभिषेक किया गया।

मस्तक पर सूर्य और सर्प, आभूषणों से अलंकृत हुए महाकाल

भस्म अर्पण से पूर्व प्रथम घंटाल के साथ हरिओम जल अर्पित किया गया। कपूर आरती के बाद ज्योतिर्लिंग को वस्त्र से आच्छादित कर भस्म रमाई गई। इसके पश्चात बाबा को शेषनाग स्वरूप रजत मुकुट, रजत मुंडमाल, रुद्राक्ष माला और सुगंधित पुष्प अर्पित किए गए।

आज के श्रृंगार में बाबा के मस्तक पर सूर्य और सर्प का विशेष अलंकरण किया गया, जिसने दर्शन करने आए श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। पुष्पों और आभूषणों से सुसज्जित बाबा महाकाल अत्यंत दिव्य रूप में विराजमान नजर आए।

baba

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
11 Jan 2026 By दैनिक जागरण

महाकाल भस्म आरती 11 जनवरी: सूर्य-सर्प अलंकरण से सजे बाबा, भोर में हुआ दिव्य श्रृंगार

Ujjain, MP

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में रविवार तड़के माघ कृष्ण पक्ष नवमी तिथि पर भस्म आरती श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में संपन्न हुई। सुबह लगभग 4 बजे मंदिर के कपाट खुलते ही गर्भगृह में वैदिक मंत्रोच्चार गूंज उठा और बाबा महाकाल का विशेष अभिषेक एवं श्रृंगार आरंभ हुआ।

सबसे पहले मंदिर के पुजारियों ने गर्भगृह में विराजित सभी देवी-देवताओं का विधिवत पूजन किया। इसके बाद भगवान महाकाल का जल से अभिषेक हुआ। फिर दूध, दही, घी, शहद और फलों के रस से बने पंचामृत से बाबा का महाभिषेक किया गया।

मस्तक पर सूर्य और सर्प, आभूषणों से अलंकृत हुए महाकाल

भस्म अर्पण से पूर्व प्रथम घंटाल के साथ हरिओम जल अर्पित किया गया। कपूर आरती के बाद ज्योतिर्लिंग को वस्त्र से आच्छादित कर भस्म रमाई गई। इसके पश्चात बाबा को शेषनाग स्वरूप रजत मुकुट, रजत मुंडमाल, रुद्राक्ष माला और सुगंधित पुष्प अर्पित किए गए।

आज के श्रृंगार में बाबा के मस्तक पर सूर्य और सर्प का विशेष अलंकरण किया गया, जिसने दर्शन करने आए श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। पुष्पों और आभूषणों से सुसज्जित बाबा महाकाल अत्यंत दिव्य रूप में विराजमान नजर आए।

baba

https://www.dainikjagranmpcg.com/religion/mahakal-bhasma-aarti-11-january-baba-adorned-with-sun-snake-ornamentation/article-42727

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.