1 दिसंबर को है मार्गशीर्ष अमावस्या, इस दिन बन रहे शुभ योगों से पूरे महीने फायदे में रहेंगी ये 4 राशियां

Dharm Desk

दिसंबर 1 तारीख को मार्गशीर्ष अमावस्या है। इस दिन बन रहे शुभ योगों से कुछ राशियों को सुखद परिणाम दिसंबर के महीने में मिल सकते हैं, आज हम आपको इन्हीं राशियों के बारे में जानकारी देंगे।

मार्गशीर्ष अमावस्या का हिंदू धर्म में बड़ा महत्व है। इस दिन व्रत रखने, पितरों का पूजन करने और योग-ध्यान से कई तरह के शुभ परिणाम व्यक्ति को प्राप्त होते हैं। मार्गशीर्ष अमावस्या पर दान करना भी शुभ माना जाता है। दान करने से आपको देवी-देवताओं के साथ ही पितरों का आशीर्वाद भी प्राप्त होता है। साल 2024 में अमावस्या तिथि 1 दिसंबर को है। इस दिन कुछ शुभ योग भी रहेंगे। जिनके प्रभाव से दिसंबर के माह में कुछ राशियों को सुखद परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। आइए जान लेते हैं दिसंबर में बनने वाले इन शुभ योगों के बारे में और इनका प्रभाव। 

मार्गशीर्ष अमावस्या पर शुभ योग 

मार्गशीर्ष अमावस्या के दिन सुबह से ही सुकर्मा योग रहेगा, शाम 4 बजकर 34 मिनट पर यह योग समाप्त होगा और उसके बाद धृति योग लग जाएगा। इन दोनों योगों को ही ज्योतिष में शुभ माना जाता है। इसके साथ ही 1 दिसंबर के दिन बुधादित्य योग होगा, क्योंकि सूर्य और बुध दोनों वृश्चिक राशि में युति बनाएंगे। वहीं चंद्रमा और गुरु के बीच दृष्टि संबंध भी इस दिन बना रहेगा, जिसे बेहद शुभ संयोग माना जाता है। ग्रहों की स्थिति और शुभ योगों के चलते मार्गशीर्ष अमावस्या के बाद का समय कुछ राशियों के लिए बेहद अच्छा रह सकता है। आइए जानते हैं इन राशियों के बारे में। 

वृषभ राशि 

दिसंबर महीने की शुरुआत आपके लिए अच्छी साबित होगी। कार्यक्षेत्र से जुड़ी परेशानियों का अंत इस महीने हो सकता है। नई जॉब की तलाश करने वालें लोगों को सुखद परिणाम मिल सकते हैं। ग्रहों की स्थिति आपके अंदर ऊर्जा भरेगी, जिसके चलते आप हर कार्य को बेहतरीन तरीके से पूरा कर सकते हैं। मानसिक रूप से अच्छे बदलाव भी आपमें देखने को मिल सकते हैं। वैवाहिक जीवन में चली आ रही परेशानियों का अंत हो सकता है। 

कर्क राशि 

चंद्रमा आपकी राशि के स्वामी हैं और अमावस्या तिथि के बाद चंद्रमा का आकार बढ़ने लग जाता है। जैसे-जैसे चंद्रमा का आकार बढ़ेगा आपके जीवन में भी कई अच्छे परिवर्तन देखने को मिलेंगे। करियर के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को आप छू सकते हैं। रोजगार की तलाश करने वालों को सपना भी पूरा हो सकता है। इस राशि के विद्यार्थियों को मन पढ़ाई में लगेगा। माता-पिता आपका हर क्षेत्र में सहयोग करते नजह आएंगे। 

तुला राशि

अपनी योग्यता का सही इस्तेमाल तुला राशि के लोग इस माह कर सकते हैं। ग्रहों की स्थिति भी आपको लाभ पहुंचाएगी। बिगड़े काम इस महीने बन सकते हैं। अपनी ऊर्जा को सही दिशा में इस्तेमाल करेंगे तो बड़ी उपलब्धियां आप प्राप्त कर सकते हैं। सामाजिक स्तर पर आपकी छवि में इस दौरान सुधार देखने को मिल सकता है। किसी मांगलिक कार्य में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा जिससे तरोताजा आप महसूस करेंगे। 

मकर राशि

मकर राशि के लोगों के लिए दिसंबर का महीना कई अच्छे अनुभव लेकर आएगा। कुछ विवाह योग्य लोगों का इस महीने विवाह हो सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी। किसी अनजान स्रोत से कुछ लोग धनलाभ पा सकते हैं। संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर इस राशि के लोगों के जीवन में खुशियां घोल सकती है। भाई-बहनों को इस राशि के जातकों को सहयोग प्राप्त होगा। 

(ज्योतिषी चिराग दारूवाला विशेषज्ञ ज्योतिषी बेजान दारूवाला के पुत्र हैं। उन्हें प्रेम, वित्त, करियर, स्वास्थ्य और व्यवसाय पर विस्तृत ज्योतिषीय भविष्यवाणियों के लिए जाना जाता है।)

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
28 Nov 2024 By दैनिक जागरण

1 दिसंबर को है मार्गशीर्ष अमावस्या, इस दिन बन रहे शुभ योगों से पूरे महीने फायदे में रहेंगी ये 4 राशियां

Dharm Desk

मार्गशीर्ष अमावस्या का हिंदू धर्म में बड़ा महत्व है। इस दिन व्रत रखने, पितरों का पूजन करने और योग-ध्यान से कई तरह के शुभ परिणाम व्यक्ति को प्राप्त होते हैं। मार्गशीर्ष अमावस्या पर दान करना भी शुभ माना जाता है। दान करने से आपको देवी-देवताओं के साथ ही पितरों का आशीर्वाद भी प्राप्त होता है। साल 2024 में अमावस्या तिथि 1 दिसंबर को है। इस दिन कुछ शुभ योग भी रहेंगे। जिनके प्रभाव से दिसंबर के माह में कुछ राशियों को सुखद परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। आइए जान लेते हैं दिसंबर में बनने वाले इन शुभ योगों के बारे में और इनका प्रभाव। 

मार्गशीर्ष अमावस्या पर शुभ योग 

मार्गशीर्ष अमावस्या के दिन सुबह से ही सुकर्मा योग रहेगा, शाम 4 बजकर 34 मिनट पर यह योग समाप्त होगा और उसके बाद धृति योग लग जाएगा। इन दोनों योगों को ही ज्योतिष में शुभ माना जाता है। इसके साथ ही 1 दिसंबर के दिन बुधादित्य योग होगा, क्योंकि सूर्य और बुध दोनों वृश्चिक राशि में युति बनाएंगे। वहीं चंद्रमा और गुरु के बीच दृष्टि संबंध भी इस दिन बना रहेगा, जिसे बेहद शुभ संयोग माना जाता है। ग्रहों की स्थिति और शुभ योगों के चलते मार्गशीर्ष अमावस्या के बाद का समय कुछ राशियों के लिए बेहद अच्छा रह सकता है। आइए जानते हैं इन राशियों के बारे में। 

वृषभ राशि 

दिसंबर महीने की शुरुआत आपके लिए अच्छी साबित होगी। कार्यक्षेत्र से जुड़ी परेशानियों का अंत इस महीने हो सकता है। नई जॉब की तलाश करने वालें लोगों को सुखद परिणाम मिल सकते हैं। ग्रहों की स्थिति आपके अंदर ऊर्जा भरेगी, जिसके चलते आप हर कार्य को बेहतरीन तरीके से पूरा कर सकते हैं। मानसिक रूप से अच्छे बदलाव भी आपमें देखने को मिल सकते हैं। वैवाहिक जीवन में चली आ रही परेशानियों का अंत हो सकता है। 

कर्क राशि 

चंद्रमा आपकी राशि के स्वामी हैं और अमावस्या तिथि के बाद चंद्रमा का आकार बढ़ने लग जाता है। जैसे-जैसे चंद्रमा का आकार बढ़ेगा आपके जीवन में भी कई अच्छे परिवर्तन देखने को मिलेंगे। करियर के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को आप छू सकते हैं। रोजगार की तलाश करने वालों को सपना भी पूरा हो सकता है। इस राशि के विद्यार्थियों को मन पढ़ाई में लगेगा। माता-पिता आपका हर क्षेत्र में सहयोग करते नजह आएंगे। 

तुला राशि

अपनी योग्यता का सही इस्तेमाल तुला राशि के लोग इस माह कर सकते हैं। ग्रहों की स्थिति भी आपको लाभ पहुंचाएगी। बिगड़े काम इस महीने बन सकते हैं। अपनी ऊर्जा को सही दिशा में इस्तेमाल करेंगे तो बड़ी उपलब्धियां आप प्राप्त कर सकते हैं। सामाजिक स्तर पर आपकी छवि में इस दौरान सुधार देखने को मिल सकता है। किसी मांगलिक कार्य में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा जिससे तरोताजा आप महसूस करेंगे। 

मकर राशि

मकर राशि के लोगों के लिए दिसंबर का महीना कई अच्छे अनुभव लेकर आएगा। कुछ विवाह योग्य लोगों का इस महीने विवाह हो सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी। किसी अनजान स्रोत से कुछ लोग धनलाभ पा सकते हैं। संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर इस राशि के लोगों के जीवन में खुशियां घोल सकती है। भाई-बहनों को इस राशि के जातकों को सहयोग प्राप्त होगा। 

(ज्योतिषी चिराग दारूवाला विशेषज्ञ ज्योतिषी बेजान दारूवाला के पुत्र हैं। उन्हें प्रेम, वित्त, करियर, स्वास्थ्य और व्यवसाय पर विस्तृत ज्योतिषीय भविष्यवाणियों के लिए जाना जाता है।)

https://www.dainikjagranmpcg.com/religion/margashirsha-amavasya-is-on-1st-december-these-4-zodiac-signs/article-4364

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.