29 नवंबर को अस्त हो जाएंगे बुध, 12 दिसंबर तक इन 4 राशियों को हो सकती है आर्थिक परेशानियां, रहें सतर्क

Dharm Desk

बुध ग्रह 29 नवबंर को वृश्चिक राशि में अस्त हो जाएंगे और 12 दिसंबर तक अस्त अवस्था में ही रहेंगे। बुध के अस्त होने से किन राशियों के जीवन में परेशानियां आ सकती हैं, आइए जानते हैं।

बुध ग्रह नवंबर के आखिरी सप्ताह में 26 तारीख को वृश्चिक राशि में वक्री होंगे, और इसके बाद वृश्चिक राशि में ही 29 नवंबर को अस्त हो जाएंगे। बुद्धि, बिजनेस आदि के कारक ग्रह बुध का अस्त होना कई मायनों में महत्वपूर्ण माना जाता है। बुध के अस्त से कुछ जातकों के जीवन में आर्थिक परेशानियां पैदा हो सकती हैं, इसके साथ ही करियर पर भी अस्त के बुध प्रभाव डालेंगे। बुध 29 तारीख से 12 दिसंबर तक अस्त अवस्था में ही रहेंगे। इसकी वजह से किन राशियों के जीवन में परेशानियां आ सकती हैं आइए जानते हैं। 

मेष

बुध आपके अष्टम भाव में अस्त होंगे इसलिए दिक्कतों का सामना आपको जीवन में करना पड़ सकता है। धन से जुड़े मामलों को लेकर आपको सावधान रहना होगा। बेवजह के खर्चे आपको तंग कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में स्थितियां आपके प्रतिकूल हो सकती हैं, आपके काम में कमियां निकाली जा सकती हैं। इसलिए बुध अस्त के दौरान जो भी काम करें सोच समझकर करें। ऑफिस में होने वाली राजनीति से भी इस दौरान आपको दूर रहना होगा। माता-पिता के स्वास्थ्य का भी आपको ख्याल रखना होगा। 

मिथुन
बुध के अस्त होने के बाद आपकी तार्किक क्षमता पर बुरा प्रभाव देखने को मिल सकता है। अपनी बातों को जिस तरह से आप लोगों के सामने की कोशिश करना चाहेंगे वैसे कर नहीं पाएंगे। इस दौरान आपको कम बोलना चाहिए और ज्यादा सुनना चाहिए। वहीं बात करें इस राशि के नौकरी पैसा लोगों की तो आमदनी पर विपरीत प्रभाव इस दौरान पड़ सकता है। कुछ लोगों की आमदनी का कोई अतिरिक्त स्रोत रुक सकता है। घर के लोगों की तबीयत बिगड़ सकती है, और इस पर भी आपको धन खर्च करना पड़ सकता है। 

कर्क 
इस राशि के लोगों की एकाग्रता में कमी बुध के अस्त होने के बाद आ सकती है। आपके मन में जॉब बदलने के विचार आएंगे, काम पर आपका ध्यान नहीं होगा। हालांकि जल्दबाजी में आकर आपको कोई भी फैसला इस दौरान नहीं लेना चाहिए। धन ऐसी जगहों पर खर्च हो सकता है, जहां धन को लगाने से किसी भी तरह का फायदा नहीं होगा। आर्थिक रूप से आप खुद को कमजोर पाएंगे। इस दौरान सही बजट प्लान करके ही आपको आगे बढ़ना चाहिए। 

मकर
आर्थिक पक्ष को लेकर मकर राशि के लोगों को सबसे अधिक सतर्क रहना होगा। जमा धन भी इस दौरान खर्च हो सकता है। किसी से उधार लिया था तो वो वापस मांग सकता है। इसके साथ ही नौकरी पेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में अतिरिक्त काम मिल सकता है, जिससे व्यस्तता और तनाव भी बढ़ेगा। यह समय अन्य चीजों से ज्यादा काम पर फोकस करने का है। सेहत का मिजाज भी ऊपर नीचे हो सकता है, छोटी-छोटी बीमारियां आपको परेशान कर सकती हैं। योग ध्यान का आपको सहारा लेना चाहिए इससे आपको फायदा होगा।  

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। dainik jagran एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।) 

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
23 Nov 2024 By दैनिक जागरण

29 नवंबर को अस्त हो जाएंगे बुध, 12 दिसंबर तक इन 4 राशियों को हो सकती है आर्थिक परेशानियां, रहें सतर्क

Dharm Desk

बुध ग्रह नवंबर के आखिरी सप्ताह में 26 तारीख को वृश्चिक राशि में वक्री होंगे, और इसके बाद वृश्चिक राशि में ही 29 नवंबर को अस्त हो जाएंगे। बुद्धि, बिजनेस आदि के कारक ग्रह बुध का अस्त होना कई मायनों में महत्वपूर्ण माना जाता है। बुध के अस्त से कुछ जातकों के जीवन में आर्थिक परेशानियां पैदा हो सकती हैं, इसके साथ ही करियर पर भी अस्त के बुध प्रभाव डालेंगे। बुध 29 तारीख से 12 दिसंबर तक अस्त अवस्था में ही रहेंगे। इसकी वजह से किन राशियों के जीवन में परेशानियां आ सकती हैं आइए जानते हैं। 

मेष

बुध आपके अष्टम भाव में अस्त होंगे इसलिए दिक्कतों का सामना आपको जीवन में करना पड़ सकता है। धन से जुड़े मामलों को लेकर आपको सावधान रहना होगा। बेवजह के खर्चे आपको तंग कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में स्थितियां आपके प्रतिकूल हो सकती हैं, आपके काम में कमियां निकाली जा सकती हैं। इसलिए बुध अस्त के दौरान जो भी काम करें सोच समझकर करें। ऑफिस में होने वाली राजनीति से भी इस दौरान आपको दूर रहना होगा। माता-पिता के स्वास्थ्य का भी आपको ख्याल रखना होगा। 

मिथुन
बुध के अस्त होने के बाद आपकी तार्किक क्षमता पर बुरा प्रभाव देखने को मिल सकता है। अपनी बातों को जिस तरह से आप लोगों के सामने की कोशिश करना चाहेंगे वैसे कर नहीं पाएंगे। इस दौरान आपको कम बोलना चाहिए और ज्यादा सुनना चाहिए। वहीं बात करें इस राशि के नौकरी पैसा लोगों की तो आमदनी पर विपरीत प्रभाव इस दौरान पड़ सकता है। कुछ लोगों की आमदनी का कोई अतिरिक्त स्रोत रुक सकता है। घर के लोगों की तबीयत बिगड़ सकती है, और इस पर भी आपको धन खर्च करना पड़ सकता है। 

कर्क 
इस राशि के लोगों की एकाग्रता में कमी बुध के अस्त होने के बाद आ सकती है। आपके मन में जॉब बदलने के विचार आएंगे, काम पर आपका ध्यान नहीं होगा। हालांकि जल्दबाजी में आकर आपको कोई भी फैसला इस दौरान नहीं लेना चाहिए। धन ऐसी जगहों पर खर्च हो सकता है, जहां धन को लगाने से किसी भी तरह का फायदा नहीं होगा। आर्थिक रूप से आप खुद को कमजोर पाएंगे। इस दौरान सही बजट प्लान करके ही आपको आगे बढ़ना चाहिए। 

मकर
आर्थिक पक्ष को लेकर मकर राशि के लोगों को सबसे अधिक सतर्क रहना होगा। जमा धन भी इस दौरान खर्च हो सकता है। किसी से उधार लिया था तो वो वापस मांग सकता है। इसके साथ ही नौकरी पेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में अतिरिक्त काम मिल सकता है, जिससे व्यस्तता और तनाव भी बढ़ेगा। यह समय अन्य चीजों से ज्यादा काम पर फोकस करने का है। सेहत का मिजाज भी ऊपर नीचे हो सकता है, छोटी-छोटी बीमारियां आपको परेशान कर सकती हैं। योग ध्यान का आपको सहारा लेना चाहिए इससे आपको फायदा होगा।  

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। dainik jagran एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।) 

https://www.dainikjagranmpcg.com/religion/mercury-will-set-on-29th-november-by-12th-december-these/article-4002

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.