कब है अगहन की मासिक शिवरात्रि? निशिता काल में होगी शिव पूजा, देखें शुभ मुहूर्त

Opinion

इस समय मार्गशीर्ष यानी अगहन का कृष्ण पक्ष चल रहा है, 14वीं तिथि को मासिक शिवरात्रि है. मासिक शिवरात्रि के दिन व्रत रखकर भगवान शिव की विधि विधान से पूजा करते हैं. पुरी के ज्योतिषाचार्य डॉ. गणेश मिश्र से जानते हैं कि अगहन मासिक शिवरात्रि कब है? मासिक शिवरात्रि की पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है?

मासिक शिवरात्रि का व्रत हर माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी ति​​थि को रखते हैं. इस समय मार्गशीर्ष यानी अगहन का कृष्ण पक्ष चल रहा है, 14वीं तिथि को मासिक शिवरात्रि है. मासिक शिवरात्रि के दिन व्रत रखकर भगवान शिव की विधि विधान से पूजा करते हैं. इस दिन आप पूरे समय भगवान शिव की पूजा अर्चना कर सकते हैं. लेकिन मासिक शिवरात्रि पर निशिता पूजा का मुहूर्त विशेष होता है. मार्गशीर्ष या अगहन का मासिक शिवरात्रि पर शोभन योग बनेगा. केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय पुरी के ज्योतिषाचार्य डॉ. गणेश मिश्र से जानते हैं कि अगहन मासिक शिवरात्रि कब है? मासिक शिवरात्रि की पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है?

अगहन मासिक शिवरात्रि 2024
वैदिक पंचांग के अनुसार, इस साल अगहन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि 29 नवंबर शुक्रवार को सुबह 8 बजकर 39 मिनट पर शुरू होगी. इस तिथि की समाप्ति अगले दिन 30 नवंबर शनिवार को सुबह 10 बजकर 29 मिनट पर होनी है. ऐसे में अगहन मासिक शिवरात्रि 29 नवंबर दिन शुक्रवार को मनाई जाएगी.

अगहन मासिक शिवरात्रि 2024 मुहूर्त
अगहन की मासिक शिवरात्रि की निशिता पूजा के लिए आपको 54 मिनट का शुभ मुहूर्त प्राप्त होगा. उस रात शिव पूजा का शुभ मुहूर्त 11 बजकर 43 मिनट से देर रात 12 बजकर 33 मिनट तक है. य​ह मुहूर्त उन लोगों ​के लिए है जो निशिता पूजा करना चाहते हैं.

जो लोग दिन में मासिक शिवरात्रि की पूजा करना चाहते हैं, वे ब्रह्म मुहूर्त में या सूर्योदय के बाद स्नान करके शिव पूजा कर सकते हैं. शिवरात्रि के दिन ब्रह्म मुहूर्त 05:07 ए एम से 06:01 ए एम तक है. उस दिन का शुभ मुहूर्त यानी अभिजीत मुहूर्त 11 बजकर 48 मिनट से दोपहर 12 बजकर 30 मिनट तक है. अगहन मासिक शिवरात्रि पर सूर्योदय 6 बजकर 55 मिनट पर होगा.

शोभन योग और स्वाति नक्षत्र में अगहन शिवरात्रि
अगहन की मासिक शिवरात्रि के दिन शोभन योग प्रात:काल से लेकर शाम 4 बजकर 34 मिनट तक है. वहीं स्वाती नक्षत्र प्रात:काल से लेकर सुबह 10 बजकर 18 मिनट तक है. उसके बाद विशाखा नक्षत्र है.

अगहन शिवरात्रि पर लगेगी भद्रा
शिवरात्रि के दिन भद्रा का साया है, जिसका वास स्थान पाताल लोक है. शिवरात्रि व्रत के दिन भद्रा सुबह 8 बजकर 39 मिनट से लग रही है, जो रात 9 बजकर 38 मिनट तक रहेगी. हालांकि शिव पूजा में भद्रा का स्थान नहीं है और न ही राहुकाल देखा जाता है क्योंकि भगवान शिव स्वयं महाकाल हैं.

मासिक शिवरात्रि का महत्व
मासिक शिवरात्रि व्रत और शिव पूजा करने से व्यक्ति की मनोकामनाएं पूरी होती हैं. उनके दुख, संकट दूर होते हैं और पाप भी मिटता है. इस दिन भगवान शिव के मंत्रों का जाप करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है. मासिक शिवरात्रि पर आप रुद्राभिषेक करा सकते हैं. इससे अकाल मृत्यु का भय खत्म होता है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
21 Nov 2024 By दैनिक जागरण

कब है अगहन की मासिक शिवरात्रि? निशिता काल में होगी शिव पूजा, देखें शुभ मुहूर्त

Opinion

मासिक शिवरात्रि का व्रत हर माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी ति​​थि को रखते हैं. इस समय मार्गशीर्ष यानी अगहन का कृष्ण पक्ष चल रहा है, 14वीं तिथि को मासिक शिवरात्रि है. मासिक शिवरात्रि के दिन व्रत रखकर भगवान शिव की विधि विधान से पूजा करते हैं. इस दिन आप पूरे समय भगवान शिव की पूजा अर्चना कर सकते हैं. लेकिन मासिक शिवरात्रि पर निशिता पूजा का मुहूर्त विशेष होता है. मार्गशीर्ष या अगहन का मासिक शिवरात्रि पर शोभन योग बनेगा. केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय पुरी के ज्योतिषाचार्य डॉ. गणेश मिश्र से जानते हैं कि अगहन मासिक शिवरात्रि कब है? मासिक शिवरात्रि की पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है?

अगहन मासिक शिवरात्रि 2024
वैदिक पंचांग के अनुसार, इस साल अगहन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि 29 नवंबर शुक्रवार को सुबह 8 बजकर 39 मिनट पर शुरू होगी. इस तिथि की समाप्ति अगले दिन 30 नवंबर शनिवार को सुबह 10 बजकर 29 मिनट पर होनी है. ऐसे में अगहन मासिक शिवरात्रि 29 नवंबर दिन शुक्रवार को मनाई जाएगी.

अगहन मासिक शिवरात्रि 2024 मुहूर्त
अगहन की मासिक शिवरात्रि की निशिता पूजा के लिए आपको 54 मिनट का शुभ मुहूर्त प्राप्त होगा. उस रात शिव पूजा का शुभ मुहूर्त 11 बजकर 43 मिनट से देर रात 12 बजकर 33 मिनट तक है. य​ह मुहूर्त उन लोगों ​के लिए है जो निशिता पूजा करना चाहते हैं.

जो लोग दिन में मासिक शिवरात्रि की पूजा करना चाहते हैं, वे ब्रह्म मुहूर्त में या सूर्योदय के बाद स्नान करके शिव पूजा कर सकते हैं. शिवरात्रि के दिन ब्रह्म मुहूर्त 05:07 ए एम से 06:01 ए एम तक है. उस दिन का शुभ मुहूर्त यानी अभिजीत मुहूर्त 11 बजकर 48 मिनट से दोपहर 12 बजकर 30 मिनट तक है. अगहन मासिक शिवरात्रि पर सूर्योदय 6 बजकर 55 मिनट पर होगा.

शोभन योग और स्वाति नक्षत्र में अगहन शिवरात्रि
अगहन की मासिक शिवरात्रि के दिन शोभन योग प्रात:काल से लेकर शाम 4 बजकर 34 मिनट तक है. वहीं स्वाती नक्षत्र प्रात:काल से लेकर सुबह 10 बजकर 18 मिनट तक है. उसके बाद विशाखा नक्षत्र है.

अगहन शिवरात्रि पर लगेगी भद्रा
शिवरात्रि के दिन भद्रा का साया है, जिसका वास स्थान पाताल लोक है. शिवरात्रि व्रत के दिन भद्रा सुबह 8 बजकर 39 मिनट से लग रही है, जो रात 9 बजकर 38 मिनट तक रहेगी. हालांकि शिव पूजा में भद्रा का स्थान नहीं है और न ही राहुकाल देखा जाता है क्योंकि भगवान शिव स्वयं महाकाल हैं.

मासिक शिवरात्रि का महत्व
मासिक शिवरात्रि व्रत और शिव पूजा करने से व्यक्ति की मनोकामनाएं पूरी होती हैं. उनके दुख, संकट दूर होते हैं और पाप भी मिटता है. इस दिन भगवान शिव के मंत्रों का जाप करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है. मासिक शिवरात्रि पर आप रुद्राभिषेक करा सकते हैं. इससे अकाल मृत्यु का भय खत्म होता है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/religion/mirzapur-news-opinion-poll-banned/article-3891

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.