29 मार्च को मीन राशि में 6 ग्रह होंगे एक साथ, बनेंगे कई ज्योतिषीय योग, ये राशियां रहें सावधान

Dharm Desk

मार्च के महीने में 29 तारीख को शनि के मीन राशि में जाते ही 6 ग्रह मीन राशि में एक साथ होंगे। इसका किन राशियों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है, आइए जानते हैं।

ज्योतिषीय दृष्टि से 29 मार्च का दिन बेहद अहम माना जा रहा है। इस दिन कई ज्योतिषीय घटनाएं होंगी। गुरु की राशि मीन में इस दिन 6 ग्रह एक साथ होंगे वहीं इसी दिन सूर्य ग्रहण भी लगेगा। ढाई साल के बाद शनि ग्रह भी कुंभ राशि से मीन राशि में 29 मार्च को गोचर करेंगे। मीन राशि में होने वाली ग्रहों की महासभा से कई शुभ-अशुभ योग भी इस दिन बनेंगे। आइए ऐसे में जान लेते हैं कि 29 मार्च के दिन कौन से योग बनने जा रहे हैं और किन 6 ग्रहों की महायुति इस दिन मीन राशि में होगी। 

ये 6 ग्रह 29 मार्च को होंगे मीन राशि में एक साथ 

ग्रहों के राजा सूर्य के साथ शुक्र, बुध, चंद्रमा, राहु 29 मार्च को मीन राशि में होंगे। वहीं रात के समय शनि भी मीन राशि में गोचर कर जाएंगे और 6 ग्रहों की महायुति बनेगी। ऐसा संयोग वर्षों में एक बार होता है। 

29 मार्च को बनने वाले योग और इनका शुभ-अशुभ प्रभाव

पिशाच योग- शनि राहु की युति होने से मीन राशि में पिशाच योग का निर्माण होगा। इस योग के बनने से भय, रोग और धन हानि हो सकती है। 

  • लंपट योग- राहु और शुक्र की युति से मीन राशि में लंपट योग बना हुआ है वहीं इसी राशि में सूर्य ग्रहण लगने और शनि के गोचर होने से इस योग का प्रभाव और भी घातक हो सकता है। लंपट योग के चलते विवाह और प्रेम जीवन में परेशानियां आती हैं। 
  • शुक्रादित्य योग- मीन राशि में शुक्र और सूर्य एक साथ होंगे जिससे शुक्रादित्य योग का निर्माण होगा। इस योग के बनने से कुछ राशियों को शुभ तो कुछ को अशुभ परिणाम मिल सकते हैं। 
  • बुधादित्य योग- सूर्य और बुध की युति से मीन राशि में बुधादित्य योग भी बना रहेगा। इस योग के चलते कुछ लोगों को जीवन में शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। 
  • अमावस्या योग- 29 मार्च को सूर्य और चंद्रमा के मीन राशि में होने से अमावस्या योग का निर्माण होगा। इस योग में दान-पुण्य और पवित्र नदियों में स्नान करना शुभ माना जाता है। 
  • ग्रहण योग- यह योग तब बनता है जब एक ही राशि में सूर्य और राहु की युति होती है। 29 मार्च को मीन राशि में सूर्य और राहु एक साथ होंगे इसलिए ग्रहण योग का निर्माण होगा। इस योग के बनने से मान-सम्मान में कमी आती है, आत्मविश्वास कम होता है, वैवाहिक जीवन में भी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। 

ये राशियां रहें सावधान 

मेष राशि- आपके द्वादश भाव में 6 ग्रह एक साथ होंगे जिसके कारण आर्थिक परेशानियां आपको आ सकती हैं। करियर से जुड़ा बड़ा फैसला लेने से बचें। 

सिंह राशि- इस राशि के स्वामी ग्रह सूर्य हैं और 29 तारीख को सूर्य ग्रहण लगेगा। इसलिए सिंह राशि वालों का आत्मविश्वास डगमगा सकता है। नकारात्मक विचार आपको घेर सकते हैं। 

तुला राशि- आपके शत्रु भाव में 6 ग्रह एक साथ होंगे इसलिए विरोधियों से सावधान रहें। गलत संगति से बचें नहीं तो नुकसान हो सकता है। कोई पुरानी बीमारी आपको परेशान कर सकती है। 

धनु राशि- आपके सुख भाव में सूर्य ग्रहण लगेगा और साथ ही 6 ग्रह भी एक साथ होंगे। इसलिए धनु राशि के लोगों को पारिवारिक जीवन में दिक्कतें आ सकती हैं। वार्तालाप सोच-समझकर करें। 

मीन राशि- आपकी राशि में ही 6 ग्रह एक साथ होंगे। इसकी वजह से मानसिक परेशानियां आ सकती हैं। अनजाना भय आपको सता सकता है। आंख, सिर और गले से संबंधित स्वास्थ्य समस्याएं होने की आशंका है। 

उपाय 

  • इन सभी राशियों को बुरे प्रभाव से बचने के लिए 29 मार्च के दिन यथासंभव दान करना चाहिए। 
  • भोलेनाथ की पूजा करने से कई विघ्न बाधाएं दूर होंगी। 
  • इस दिन भगवान शिव के साथ ही सूर्य, शनि और राहु के मंत्रों का जप करना शुभ रहेगा। 
  • योग-ध्यान करने से भी आपको लाभ मिल सकता है। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। dainikjsagranmpcg.com एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
22 Mar 2025 By दैनिक जागरण

29 मार्च को मीन राशि में 6 ग्रह होंगे एक साथ, बनेंगे कई ज्योतिषीय योग, ये राशियां रहें सावधान

Dharm Desk

ज्योतिषीय दृष्टि से 29 मार्च का दिन बेहद अहम माना जा रहा है। इस दिन कई ज्योतिषीय घटनाएं होंगी। गुरु की राशि मीन में इस दिन 6 ग्रह एक साथ होंगे वहीं इसी दिन सूर्य ग्रहण भी लगेगा। ढाई साल के बाद शनि ग्रह भी कुंभ राशि से मीन राशि में 29 मार्च को गोचर करेंगे। मीन राशि में होने वाली ग्रहों की महासभा से कई शुभ-अशुभ योग भी इस दिन बनेंगे। आइए ऐसे में जान लेते हैं कि 29 मार्च के दिन कौन से योग बनने जा रहे हैं और किन 6 ग्रहों की महायुति इस दिन मीन राशि में होगी। 

ये 6 ग्रह 29 मार्च को होंगे मीन राशि में एक साथ 

ग्रहों के राजा सूर्य के साथ शुक्र, बुध, चंद्रमा, राहु 29 मार्च को मीन राशि में होंगे। वहीं रात के समय शनि भी मीन राशि में गोचर कर जाएंगे और 6 ग्रहों की महायुति बनेगी। ऐसा संयोग वर्षों में एक बार होता है। 

29 मार्च को बनने वाले योग और इनका शुभ-अशुभ प्रभाव

पिशाच योग- शनि राहु की युति होने से मीन राशि में पिशाच योग का निर्माण होगा। इस योग के बनने से भय, रोग और धन हानि हो सकती है। 

  • लंपट योग- राहु और शुक्र की युति से मीन राशि में लंपट योग बना हुआ है वहीं इसी राशि में सूर्य ग्रहण लगने और शनि के गोचर होने से इस योग का प्रभाव और भी घातक हो सकता है। लंपट योग के चलते विवाह और प्रेम जीवन में परेशानियां आती हैं। 
  • शुक्रादित्य योग- मीन राशि में शुक्र और सूर्य एक साथ होंगे जिससे शुक्रादित्य योग का निर्माण होगा। इस योग के बनने से कुछ राशियों को शुभ तो कुछ को अशुभ परिणाम मिल सकते हैं। 
  • बुधादित्य योग- सूर्य और बुध की युति से मीन राशि में बुधादित्य योग भी बना रहेगा। इस योग के चलते कुछ लोगों को जीवन में शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। 
  • अमावस्या योग- 29 मार्च को सूर्य और चंद्रमा के मीन राशि में होने से अमावस्या योग का निर्माण होगा। इस योग में दान-पुण्य और पवित्र नदियों में स्नान करना शुभ माना जाता है। 
  • ग्रहण योग- यह योग तब बनता है जब एक ही राशि में सूर्य और राहु की युति होती है। 29 मार्च को मीन राशि में सूर्य और राहु एक साथ होंगे इसलिए ग्रहण योग का निर्माण होगा। इस योग के बनने से मान-सम्मान में कमी आती है, आत्मविश्वास कम होता है, वैवाहिक जीवन में भी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। 

ये राशियां रहें सावधान 

मेष राशि- आपके द्वादश भाव में 6 ग्रह एक साथ होंगे जिसके कारण आर्थिक परेशानियां आपको आ सकती हैं। करियर से जुड़ा बड़ा फैसला लेने से बचें। 

सिंह राशि- इस राशि के स्वामी ग्रह सूर्य हैं और 29 तारीख को सूर्य ग्रहण लगेगा। इसलिए सिंह राशि वालों का आत्मविश्वास डगमगा सकता है। नकारात्मक विचार आपको घेर सकते हैं। 

तुला राशि- आपके शत्रु भाव में 6 ग्रह एक साथ होंगे इसलिए विरोधियों से सावधान रहें। गलत संगति से बचें नहीं तो नुकसान हो सकता है। कोई पुरानी बीमारी आपको परेशान कर सकती है। 

धनु राशि- आपके सुख भाव में सूर्य ग्रहण लगेगा और साथ ही 6 ग्रह भी एक साथ होंगे। इसलिए धनु राशि के लोगों को पारिवारिक जीवन में दिक्कतें आ सकती हैं। वार्तालाप सोच-समझकर करें। 

मीन राशि- आपकी राशि में ही 6 ग्रह एक साथ होंगे। इसकी वजह से मानसिक परेशानियां आ सकती हैं। अनजाना भय आपको सता सकता है। आंख, सिर और गले से संबंधित स्वास्थ्य समस्याएं होने की आशंका है। 

उपाय 

  • इन सभी राशियों को बुरे प्रभाव से बचने के लिए 29 मार्च के दिन यथासंभव दान करना चाहिए। 
  • भोलेनाथ की पूजा करने से कई विघ्न बाधाएं दूर होंगी। 
  • इस दिन भगवान शिव के साथ ही सूर्य, शनि और राहु के मंत्रों का जप करना शुभ रहेगा। 
  • योग-ध्यान करने से भी आपको लाभ मिल सकता है। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। dainikjsagranmpcg.com एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

https://www.dainikjagranmpcg.com/religion/on-march-29-there-will-be-6-planets-in-pisces/article-14913

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.