नवरात्रि के पांचवे दिन इन मंत्रों के जप से करें स्कंदमाता को प्रसन्न, पारिवारिक जीवन में आएंगी खुशियां

Dharm Desk

चैत्र नवरात्रि के पांचवें दिन स्कंदमाता की पूजा की जाती है। इस दिन आप कुछ मंत्रों का जप करके भी माता को प्रसन्न कर सकते हैं, आज हम इसी के बारे में आपको जानकारी देंगे।

चैत्र नवरात्र का पांचवा दिन 2 अप्रैल 2025 को है। इस दिन मां दुर्गा के पांचवें स्वरूप, यानि मां स्कंदमाता की पूजा का विधान है। देवताओं के सेनापति कहे जाने वाले स्कन्द कुमार, यानि कार्तिकेय जी की माता होने के कारण ही देवी मां को स्कंदमाता कहा जाता है। इनके विग्रह में स्कन्द जी बालरूप में माता की गोद में बैठे हैं। माता का रंग पूर्णतः सफेद है और ये कमल के पुष्प पर विराजित रहती हैं, जिसके कारण इन्हें पद्मासना भी कहा जाता है। देवी मां की चार भुजायें हैं। ऊपर की दाहिनी भुजा में ये अपने पुत्र स्कन्द को पकड़े हुए हैं और इनके निचले दाहिने हाथ तथा एक बाएं हाथ में कमल का फूल है, जबकि माता का दूसरा बायां हाथ अभय मुद्रा में रहता है। माना जाता है कि देवी मां अपने भक्तों पर ठीक उसी प्रकार कृपा बनाये रखती हैं, जिस प्रकार एक मां अपने बच्चों पर बनाकर रखती हैं।

देवी मां अपने भक्तों को सुख-शांति और समृद्धि प्रदान करती हैं। साथ ही स्कंदमाता हमें सिखाती हैं कि हमारा जीवन एक संग्राम है और हम स्वयं अपने सेनापति। अतः देवी मां से हमें सैन्य संचालन की प्रेरणा भी मिलती है। इसके अलावा आपको बता दूं कि स्कन्दमाता की उपासना व्यक्ति को परेशानियों से छुटकारा दिलाने में भी मदद करती हैं।  अतः अगर आपका बिजनेस ठीक से नहीं चल रहा है, आपको व्यापार में मुनाफा नहीं मिल पा रहा है, तो आज नवरात्र के पांचवें दिन आपको स्कन्दमाता की पूजा करके अवश्य ही लाभ उठाना चाहिए। साथ ही देवी माता के कुछ ऐसे मंत्र भी हैं जिनका जप करके आप जीवन में सुख-समृद्धि और हर प्रकार का लाभ पा सकते हैं। आज हम आपको इन्हीं मंत्रों के बारे में जानकारी देंगे।  

स्कंदमाता के मंत्र 

नवरात्रि के पांचवे दिन आप स्कंदमाता की पूजा में मंत्रों का जप कर सकते हैं। वहीं जो लोग पूजा ना भी कर पाएं वो भी मंत्रों का जप करके माता का आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं। आइए जान लेते हैं स्कंदमाता को प्रसन्न करने के लिए किन मंत्रों का जप भक्तों को करना चाहिए। 

  • सिंहासनगता नित्यं पद्माञ्चित करद्वया।

     

    शुभदास्तु सदा देवी स्कन्दमाता यशस्विनी॥

 स्कन्दमाता के इस मंत्र का जप करने से आपको जीवन में आ रही परेशानियों से छुटकारा मिलेगा, साथ ही आपके घर में सुख-शांति और समृद्धि भी बनी रहेगी।

  • ॐ ऐं ह्रीं क्लीं स्कंदमातायै नमः

पारिवारिक खुशियों और संतान प्राप्ति के लिए भक्तों को माता के इस मंत्र का जप करना चाहिए। इस मंत्र का जप करने से मानसिक शांति भी आपको प्राप्त होती है। 

  • धवलवर्णा विशुध्द चक्रस्थितों पञ्चम दुर्गा त्रिनेत्राम्।
    अभय पद्म युग्म करां दक्षिण उरू पुत्रधराम् भजेम्।।: 

करियर से जुड़ी परेशानियों का अंत करना चाहते हैं तो आपको स्कंदमाता के इस मंत्र का कम से कम 108 बार जप करना चाहिए। 

  • वन्दे वाञ्छित कामार्थे चन्द्रार्धकृतशेखराम्।
    सिंहरूढ़ा चतुर्भुजा स्कंदमाता यशस्विनीम्।।

माता का यह मंत्र आपको हर प्रकार की परेशानियों से निजात दिला सकता है। आपकी मनोकामनाएं इस मंत्र का जप कर से होती है। 

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
02 Apr 2025 By दैनिक जागरण

नवरात्रि के पांचवे दिन इन मंत्रों के जप से करें स्कंदमाता को प्रसन्न, पारिवारिक जीवन में आएंगी खुशियां

Dharm Desk

चैत्र नवरात्र का पांचवा दिन 2 अप्रैल 2025 को है। इस दिन मां दुर्गा के पांचवें स्वरूप, यानि मां स्कंदमाता की पूजा का विधान है। देवताओं के सेनापति कहे जाने वाले स्कन्द कुमार, यानि कार्तिकेय जी की माता होने के कारण ही देवी मां को स्कंदमाता कहा जाता है। इनके विग्रह में स्कन्द जी बालरूप में माता की गोद में बैठे हैं। माता का रंग पूर्णतः सफेद है और ये कमल के पुष्प पर विराजित रहती हैं, जिसके कारण इन्हें पद्मासना भी कहा जाता है। देवी मां की चार भुजायें हैं। ऊपर की दाहिनी भुजा में ये अपने पुत्र स्कन्द को पकड़े हुए हैं और इनके निचले दाहिने हाथ तथा एक बाएं हाथ में कमल का फूल है, जबकि माता का दूसरा बायां हाथ अभय मुद्रा में रहता है। माना जाता है कि देवी मां अपने भक्तों पर ठीक उसी प्रकार कृपा बनाये रखती हैं, जिस प्रकार एक मां अपने बच्चों पर बनाकर रखती हैं।

देवी मां अपने भक्तों को सुख-शांति और समृद्धि प्रदान करती हैं। साथ ही स्कंदमाता हमें सिखाती हैं कि हमारा जीवन एक संग्राम है और हम स्वयं अपने सेनापति। अतः देवी मां से हमें सैन्य संचालन की प्रेरणा भी मिलती है। इसके अलावा आपको बता दूं कि स्कन्दमाता की उपासना व्यक्ति को परेशानियों से छुटकारा दिलाने में भी मदद करती हैं।  अतः अगर आपका बिजनेस ठीक से नहीं चल रहा है, आपको व्यापार में मुनाफा नहीं मिल पा रहा है, तो आज नवरात्र के पांचवें दिन आपको स्कन्दमाता की पूजा करके अवश्य ही लाभ उठाना चाहिए। साथ ही देवी माता के कुछ ऐसे मंत्र भी हैं जिनका जप करके आप जीवन में सुख-समृद्धि और हर प्रकार का लाभ पा सकते हैं। आज हम आपको इन्हीं मंत्रों के बारे में जानकारी देंगे।  

स्कंदमाता के मंत्र 

नवरात्रि के पांचवे दिन आप स्कंदमाता की पूजा में मंत्रों का जप कर सकते हैं। वहीं जो लोग पूजा ना भी कर पाएं वो भी मंत्रों का जप करके माता का आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं। आइए जान लेते हैं स्कंदमाता को प्रसन्न करने के लिए किन मंत्रों का जप भक्तों को करना चाहिए। 

  • सिंहासनगता नित्यं पद्माञ्चित करद्वया।

     

    शुभदास्तु सदा देवी स्कन्दमाता यशस्विनी॥

 स्कन्दमाता के इस मंत्र का जप करने से आपको जीवन में आ रही परेशानियों से छुटकारा मिलेगा, साथ ही आपके घर में सुख-शांति और समृद्धि भी बनी रहेगी।

  • ॐ ऐं ह्रीं क्लीं स्कंदमातायै नमः

पारिवारिक खुशियों और संतान प्राप्ति के लिए भक्तों को माता के इस मंत्र का जप करना चाहिए। इस मंत्र का जप करने से मानसिक शांति भी आपको प्राप्त होती है। 

  • धवलवर्णा विशुध्द चक्रस्थितों पञ्चम दुर्गा त्रिनेत्राम्।
    अभय पद्म युग्म करां दक्षिण उरू पुत्रधराम् भजेम्।।: 

करियर से जुड़ी परेशानियों का अंत करना चाहते हैं तो आपको स्कंदमाता के इस मंत्र का कम से कम 108 बार जप करना चाहिए। 

  • वन्दे वाञ्छित कामार्थे चन्द्रार्धकृतशेखराम्।
    सिंहरूढ़ा चतुर्भुजा स्कंदमाता यशस्विनीम्।।

माता का यह मंत्र आपको हर प्रकार की परेशानियों से निजात दिला सकता है। आपकी मनोकामनाएं इस मंत्र का जप कर से होती है। 

https://www.dainikjagranmpcg.com/religion/on-the-fifth-day-of-navratri-chant-these-mantras-skandmata/article-16310

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.