कामदा एकादशी के दिन पूजा के समय पढ़ें ये व्रत कथा, करियर में मिलेगी कामयाबी!

Dharm Desk

हिंदू धर्म में कामदा एकादशी का बहुत महत्व है. इस दिन विधि-विधान से भगवान विष्णु की पूजा और व्रत किया जाता है. इस दिन पूजा के समय व्रत कथा भी अवश्य पढ़नी या सुननी चाहिए. मान्यता है कि कामदा एकादशी के दिन व्रत कथा पढ़ने या सुनने से करियर में कामयाबी मिलती है.

हिंदू धर्म में एकादशी की तिथि जगत के पालनहार भगवान श्री हरि विष्णु को समर्पित है. एकादशी पर भगवान विष्णु का पूजन और व्रत किया जाता है. ये व्रत बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है. चैत्र माह के शुक्ल पक्ष में कामदा एकादशी कामदा एकादशी कहलाती है. कामदा एकादशी के दिन विधि-विधान भगवान विष्णु की पूूजा और व्रत किया जाता है. कामदा एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा और व्रत करने से व्यक्ति सभी पापों से मुक्त हो जाता है. जीवन खुशहाल रहता है. इस दिन पूजा के समय कामदा एकादशी व्रत कथा भी अवश्य पढ़नी या सुननी चाहिए. मान्यता है कि ऐसा करने से करियर में कामयाबी मिलती है.

हिंदू पंचांग के अनुसार, चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि का आरंभ 7 अप्रैल को रात 8 बजे हो चुका है. वहीं इस तिथि का समापन आज यानी 8 अप्रैल को रात 9 बजकर 12 मिनट पर हो जाएगा. ऐसे में उदया तिथि के अनुसार, कामदा एकादशी का व्रत आज रखा जाएगा.

कामदा एकादशी व्रत कथा

पौराणिक कथा के अनुसार प्राचीन समय में पुंडरीक नाम का एक राजा था. राजा हमेशा भोग विलास की चीजों में डूबा रहता था. उसका राज्य बहुत वैभवशाली था . उसके राज्य में अप्सराएं, गंधर्व और किन्नर रहते थे. उसके राज्य में ललिता नाम की एक बहुत ही सुंदर अप्सरा अपने पति के साथ रहती थी. ललित राज दरबार में गीत गाता और नृत्य करता था. एक दिन ललित राजा के सभा में गीत गा रहा था, लेकिन तभी उसका ध्यान अपनी पत्नी ललिता की ओर चला गया. जिससे उसका सुर और ताल बिगड़ गई. यह देखकर राजा पुंडरीक को बहुत क्रोध आया. उसने ललित को राक्षस बनने का श्राप दे दिया.

राजा के श्राप के चलते ललित मांस खाने वाला राक्षस बन गया. अपने पति का ये हाल देख ललिता बहुत दुखी हुई. अपने पति को ठीक करने का उपाय ललिता ने कई लोगों से पूछा. आखिरकार ललिता विंध्याचल पर्वत पर श्रृंगी ऋषि के आश्रम में गई. उसने श्रृंगी ऋषि को अपने पति को राजा द्वारा मिले श्राप के बारे में बताया. इसके बाद ऋषि ने ललिता को कामदा एकादशी का व्रत करने की सलाह दी.

ऋषि ने ललिता से कहा कि अगर तुम कामदा एकादशी का व्रत रखती है, तो व्रत के पुण्य प्रभाव से तुम्हारा पति ललित फिर से मनुष्य योनि में वापस आ जाएगा. ललिता ने ऋषि की बात मानकर पूरे विधि विधान से कामदा एकादशी का व्रत किया . व्रत के पुण्य प्रभाव और भगवान विष्णु की कृपा से ललिता का पति राक्षस योनि से मुक्त होकर फिर से मनुष्य योनि में आ गया. इस तरह से दोनों के जीवन के सारे कष्ट मिट गए. अंत में दोनों को मोक्ष प्राप्त हुआ.

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है. dainikjagranmpcg.comइसकी पुष्टि नहीं करता है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
08 Apr 2025 By दैनिक जागरण

कामदा एकादशी के दिन पूजा के समय पढ़ें ये व्रत कथा, करियर में मिलेगी कामयाबी!

Dharm Desk

हिंदू धर्म में एकादशी की तिथि जगत के पालनहार भगवान श्री हरि विष्णु को समर्पित है. एकादशी पर भगवान विष्णु का पूजन और व्रत किया जाता है. ये व्रत बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है. चैत्र माह के शुक्ल पक्ष में कामदा एकादशी कामदा एकादशी कहलाती है. कामदा एकादशी के दिन विधि-विधान भगवान विष्णु की पूूजा और व्रत किया जाता है. कामदा एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा और व्रत करने से व्यक्ति सभी पापों से मुक्त हो जाता है. जीवन खुशहाल रहता है. इस दिन पूजा के समय कामदा एकादशी व्रत कथा भी अवश्य पढ़नी या सुननी चाहिए. मान्यता है कि ऐसा करने से करियर में कामयाबी मिलती है.

हिंदू पंचांग के अनुसार, चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि का आरंभ 7 अप्रैल को रात 8 बजे हो चुका है. वहीं इस तिथि का समापन आज यानी 8 अप्रैल को रात 9 बजकर 12 मिनट पर हो जाएगा. ऐसे में उदया तिथि के अनुसार, कामदा एकादशी का व्रत आज रखा जाएगा.

कामदा एकादशी व्रत कथा

पौराणिक कथा के अनुसार प्राचीन समय में पुंडरीक नाम का एक राजा था. राजा हमेशा भोग विलास की चीजों में डूबा रहता था. उसका राज्य बहुत वैभवशाली था . उसके राज्य में अप्सराएं, गंधर्व और किन्नर रहते थे. उसके राज्य में ललिता नाम की एक बहुत ही सुंदर अप्सरा अपने पति के साथ रहती थी. ललित राज दरबार में गीत गाता और नृत्य करता था. एक दिन ललित राजा के सभा में गीत गा रहा था, लेकिन तभी उसका ध्यान अपनी पत्नी ललिता की ओर चला गया. जिससे उसका सुर और ताल बिगड़ गई. यह देखकर राजा पुंडरीक को बहुत क्रोध आया. उसने ललित को राक्षस बनने का श्राप दे दिया.

राजा के श्राप के चलते ललित मांस खाने वाला राक्षस बन गया. अपने पति का ये हाल देख ललिता बहुत दुखी हुई. अपने पति को ठीक करने का उपाय ललिता ने कई लोगों से पूछा. आखिरकार ललिता विंध्याचल पर्वत पर श्रृंगी ऋषि के आश्रम में गई. उसने श्रृंगी ऋषि को अपने पति को राजा द्वारा मिले श्राप के बारे में बताया. इसके बाद ऋषि ने ललिता को कामदा एकादशी का व्रत करने की सलाह दी.

ऋषि ने ललिता से कहा कि अगर तुम कामदा एकादशी का व्रत रखती है, तो व्रत के पुण्य प्रभाव से तुम्हारा पति ललित फिर से मनुष्य योनि में वापस आ जाएगा. ललिता ने ऋषि की बात मानकर पूरे विधि विधान से कामदा एकादशी का व्रत किया . व्रत के पुण्य प्रभाव और भगवान विष्णु की कृपा से ललिता का पति राक्षस योनि से मुक्त होकर फिर से मनुष्य योनि में आ गया. इस तरह से दोनों के जीवन के सारे कष्ट मिट गए. अंत में दोनों को मोक्ष प्राप्त हुआ.

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है. dainikjagranmpcg.comइसकी पुष्टि नहीं करता है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/religion/read-this-fast-will-be-successful-in-career-at-the/article-17135

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.