शरद पूर्णिमा के दिन पूजा के समय पढ़ें ये कथा, मां लक्ष्मी की बनी रहेगी कृपा

Dharm Desk

शरद पूर्णिमा की कथा: आश्विन महीने के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को शरद पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है. इसे रास पूर्णिमा के नाम से भी जानते हैं. इस दिन व्रत की बहुत महत्ता बताई गई है. साथ ही इस दिन व्रत को तभी पूर्ण माना जाता है जब इसकी कथा पढ़ी जाती है.

शरद पूर्णिमा को हिंदू धर्म की सबसे शुभ तिथि के तौर पर जाना जाता है. इस दिन का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है. कहा जाता है कि इस दिन imagesचांद अपनी पूरी 16 कलाओं में विद्दमान होता है और इसकी किरणों से अमृत रस की बर्षा होती है. इस लिहाज से इस दिन को बेहद खास माना जाता है. लोग व्रत रखते हैं और भगवान विष्णु-मां लक्ष्मी की आराधना करते हैं. बता रहे हैं कि शरद पूर्णिमा के दिन आपको क्या करना चाहिए और इस दिन व्रत रहने के साथ ही कथा का क्या महत्व है.

शरद पूर्णिमा का महत्व

शरद पूर्णिमा को इंसान की उम्र और सेहत के हिसाब से बहुत लाभकारी माना जाता है. ऐसा माना जाता है कि शरद पूर्णिमा के दिन अगर रात के वक्त चंद्रमा के नीचे खड़े होकर खीर का सेवन किया जाए तो इससे इंसान को लंबी उम्र और अच्छी सेहत मिलती है. इसके कई सारे फायदे हैं. मान्यता ये है कि शरद पूर्णिमा के दिन चांद 16 कलाओं में विद्दमान होता है. और इसका सकारात्मक प्रभाव इंसान पर पड़ता है. इसलिए इस दिन की विशेष महत्ता है.

शरद पूर्णिमा की तिथि

शरद पूर्णिमा की तिथि की बात करें तो हिंदू पंचाग के अनुसार आश्विन महीने की पूर्णिमा तिथि 16 अक्टूबर की रात को 08 बजकर 40 मिनट पर शुरू होगी जो अगले दिन यानी 17 नवंबर 2024 की शाम को 04 बजकर 55 मिनट पर खत्म होगी. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है. इसके अलावा इस दिन मां लक्ष्मी की भी आराधना का विशेष फल भक्तों को मिलता है. इस दिन व्रत रखने के साथ ही कथा पाठ भी किया जाता है. बता रहे हैं कि वो कौन सी कथा है जिसका पाठ करना शरद पूर्णिमा के दिन लाभकारी माना जाता है.

शरद पूर्णिमा की कथा

कथा के अनुसार बहुत समय पहले एक नगर में एक साहुकार रहा करता था. उसकी दो पुत्रियां थीं. दोनों ही पुत्री विधिपूर्वक पूर्णिमा का उपवास रखती थीं. लेकिन साहुकार की छोटी बेटी उपवास को अधूरा छोड़ देती थी. जबकी बड़ी बेटी की बात करें तो वो हमेशा पूरी लगन और श्रद्धा से इस व्रत का पालन करती थी. जब दोनों बड़ी हो गईं तो उनके पिता ने दोनों का विवाह कर दिया. शादी के बाद भी बड़ी वाली बेटी पूरी आस्था से उपवास रखती थी. इस व्रत का प्रभाव ऐसा था कि इसका उसे लाभ भी मिला. उसे बहुत ही सुंदर और स्वस्थ संतान मिली. वहीं छोटी बेटी को संतान प्राप्ति में दिक्कतों का सामना करना पड़ा. वो तो काफी परेशान हुई साहूकार भी इस बात से चिंतित रहने लगा. इसके बाद साहूकार ने ब्राह्मणों को बुलाकर बिटिया की समस्या बताई.

आखिर कहां हो रही थी दिक्कत

पंडितों ने मामले की गंभीरता का पता लगाया और साहूकार से कहा कि आपकी छोटी बेटी ने पूर्णिमा के व्रत का नियम पालन सच्चे मन से नहीं किया इसलिए इसके साथ ऐसा हो रहा है. ब्राह्मणों ने उसे इस व्रत की विधि बताई जिसके बाद उसने पूरे विधि-विधान से फिर से व्रत रखा. इस बार छोटी बेटी की आस्था रंग लाई और उसे संतान हुई. लेकिन संतान जन्म के कुछ दिनों तक ही जीवित रह सकी और उसका निधन हो गया. ये देख छोटी बेटी और भी विचलित और मायूस हो गई.

तब उसने अपनी मृत संतान को पीढ़े पर लेटाया और उसे कपड़े से ढंक दिया. उसने अपनी बड़ी बहन को बुलाया और उसने अपनी बड़ी बहन को बैठने के लिये वही पीढ़ा दिया जिसपर उसकी मृत संतान थी. बड़ी बहन जैसे ही पीढ़े पर बैठने लगी तो रहस्यमयी तरीके से कपड़े के छूते ही बच्चे के रोने की आवाज आई. बड़ी बहन आश्चर्य में पड़ी कि तू अपनी ही संतान को मारने का दोष मुझ पर लगाना चाह रही थी. तब छोटी बहन ने कहा कि यह तो पहले से मरा हुआ था लेकिन आपके प्रताप और स्पर्श से इसके प्राण वापस आ गए. इसी दिन के बाद से शरद पूर्णिमा व्रत की शक्ति का महत्व हर तरफ फैल गया.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
16 Oct 2024 By दैनिक जागरण

शरद पूर्णिमा के दिन पूजा के समय पढ़ें ये कथा, मां लक्ष्मी की बनी रहेगी कृपा

Dharm Desk

शरद पूर्णिमा को हिंदू धर्म की सबसे शुभ तिथि के तौर पर जाना जाता है. इस दिन का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है. कहा जाता है कि इस दिन imagesचांद अपनी पूरी 16 कलाओं में विद्दमान होता है और इसकी किरणों से अमृत रस की बर्षा होती है. इस लिहाज से इस दिन को बेहद खास माना जाता है. लोग व्रत रखते हैं और भगवान विष्णु-मां लक्ष्मी की आराधना करते हैं. बता रहे हैं कि शरद पूर्णिमा के दिन आपको क्या करना चाहिए और इस दिन व्रत रहने के साथ ही कथा का क्या महत्व है.

शरद पूर्णिमा का महत्व

शरद पूर्णिमा को इंसान की उम्र और सेहत के हिसाब से बहुत लाभकारी माना जाता है. ऐसा माना जाता है कि शरद पूर्णिमा के दिन अगर रात के वक्त चंद्रमा के नीचे खड़े होकर खीर का सेवन किया जाए तो इससे इंसान को लंबी उम्र और अच्छी सेहत मिलती है. इसके कई सारे फायदे हैं. मान्यता ये है कि शरद पूर्णिमा के दिन चांद 16 कलाओं में विद्दमान होता है. और इसका सकारात्मक प्रभाव इंसान पर पड़ता है. इसलिए इस दिन की विशेष महत्ता है.

शरद पूर्णिमा की तिथि

शरद पूर्णिमा की तिथि की बात करें तो हिंदू पंचाग के अनुसार आश्विन महीने की पूर्णिमा तिथि 16 अक्टूबर की रात को 08 बजकर 40 मिनट पर शुरू होगी जो अगले दिन यानी 17 नवंबर 2024 की शाम को 04 बजकर 55 मिनट पर खत्म होगी. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है. इसके अलावा इस दिन मां लक्ष्मी की भी आराधना का विशेष फल भक्तों को मिलता है. इस दिन व्रत रखने के साथ ही कथा पाठ भी किया जाता है. बता रहे हैं कि वो कौन सी कथा है जिसका पाठ करना शरद पूर्णिमा के दिन लाभकारी माना जाता है.

शरद पूर्णिमा की कथा

कथा के अनुसार बहुत समय पहले एक नगर में एक साहुकार रहा करता था. उसकी दो पुत्रियां थीं. दोनों ही पुत्री विधिपूर्वक पूर्णिमा का उपवास रखती थीं. लेकिन साहुकार की छोटी बेटी उपवास को अधूरा छोड़ देती थी. जबकी बड़ी बेटी की बात करें तो वो हमेशा पूरी लगन और श्रद्धा से इस व्रत का पालन करती थी. जब दोनों बड़ी हो गईं तो उनके पिता ने दोनों का विवाह कर दिया. शादी के बाद भी बड़ी वाली बेटी पूरी आस्था से उपवास रखती थी. इस व्रत का प्रभाव ऐसा था कि इसका उसे लाभ भी मिला. उसे बहुत ही सुंदर और स्वस्थ संतान मिली. वहीं छोटी बेटी को संतान प्राप्ति में दिक्कतों का सामना करना पड़ा. वो तो काफी परेशान हुई साहूकार भी इस बात से चिंतित रहने लगा. इसके बाद साहूकार ने ब्राह्मणों को बुलाकर बिटिया की समस्या बताई.

आखिर कहां हो रही थी दिक्कत

पंडितों ने मामले की गंभीरता का पता लगाया और साहूकार से कहा कि आपकी छोटी बेटी ने पूर्णिमा के व्रत का नियम पालन सच्चे मन से नहीं किया इसलिए इसके साथ ऐसा हो रहा है. ब्राह्मणों ने उसे इस व्रत की विधि बताई जिसके बाद उसने पूरे विधि-विधान से फिर से व्रत रखा. इस बार छोटी बेटी की आस्था रंग लाई और उसे संतान हुई. लेकिन संतान जन्म के कुछ दिनों तक ही जीवित रह सकी और उसका निधन हो गया. ये देख छोटी बेटी और भी विचलित और मायूस हो गई.

तब उसने अपनी मृत संतान को पीढ़े पर लेटाया और उसे कपड़े से ढंक दिया. उसने अपनी बड़ी बहन को बुलाया और उसने अपनी बड़ी बहन को बैठने के लिये वही पीढ़ा दिया जिसपर उसकी मृत संतान थी. बड़ी बहन जैसे ही पीढ़े पर बैठने लगी तो रहस्यमयी तरीके से कपड़े के छूते ही बच्चे के रोने की आवाज आई. बड़ी बहन आश्चर्य में पड़ी कि तू अपनी ही संतान को मारने का दोष मुझ पर लगाना चाह रही थी. तब छोटी बहन ने कहा कि यह तो पहले से मरा हुआ था लेकिन आपके प्रताप और स्पर्श से इसके प्राण वापस आ गए. इसी दिन के बाद से शरद पूर्णिमा व्रत की शक्ति का महत्व हर तरफ फैल गया.

https://www.dainikjagranmpcg.com/religion/read-this-story-during-puja-on-the-day-of-sharad/article-1407

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.