शनि 28 फरवरी को होंगे अस्त, इन 3 राशियों पर साढे़साती का बुरा असर होगा कम

Dharm Desk

शनि ग्रह 28 फरवरी को कुंभ राशि में अस्त हो जाएंगे। शनि के अस्त होने से तीन राशियों की साढ़ेसाती का असर कम होगा, कौन सी हैं ये राशियां और कैसे असर इनको देखने को मिलेगा आइए जानते हैं।

शनि ग्रह 28 फरवरी को कुंभ राशि में अस्त हो जाएंगे। अप्रैल के महीने के दूसरे हफ्ते तक शनि अस्त अवस्था में ही रहेंगे। शनि के अस्त होने से कुछ राशियों के जीवन में अच्छे बदलाव आ सकते हैं। खासकर शनि की साढ़ेसाती का असर इस दौरान कम होगा और जो भी राशियां साढ़ेसाती की चपेट में हैं उन्हें अच्छे परिणाम इस दौरान मिल सकते हैं। ये राशियां कौन-कौन सी हैं और किस तरह के फल शनि के अस्त होने से इन्हें प्राप्त होंगे आइए जानते हैं। 

इन राशियों पर है शनि की साढ़ेसाती 

शनि ग्रह वर्तमान समय में कुंभ राशि में विराजमान हैं। 29 मार्च को ये कुंभ से मीन राशि में प्रवेश करेंगे। कुंभ राशि में शनि के विराजमान होने से मकर, कुंभ और मीन राशि के जातक साढ़ेसाती के प्रभाव में हैं। हालांकि शनि के अस्त होने के बाद साढ़ेसाती के बुरे प्रभावों में कमी आ सकती है। 

मकर राशि 

आप साढ़ेसाती के अंतिम चरण में हैं। मार्च में शनि के मीन राशि में गोचर के बाद आप शनि की साढ़ेसाती से मुक्त हो जाएंगे। वहीं शनि के अस्त होने के चलते आपको पैतृक कारोबार में लाभ हो सकता है। घर परिवार में शुभ मांगलिक कार्यों के होने की भी संभावना है। जो लोग अपना काम शुरू करना चाहते हैं, उन्हें भी इस दौरान सफलता प्राप्त होगी। करियर के क्षेत्र में भी इस राशि के जातकों को अनुकूल परिणाम मिलेंगे। आपके जीवन की कई परेशानियां इस दौरान हल हो सकती हैं। 

कुंभ राशि 

शनि के अस्त होने से आपको मिलेजुले परिणाम प्राप्त होंगे। आप सक्रिय होंगे और अपने कार्यों को समय पर पूरा कर पाएंगे, लेकिन मानसिक रूप से चिंतित इस राशि के कुछ लोग नजर आएंगे। वैवाहिक जीवन में सुखद बदलाव देखने को मिलेंगे। जीवनसाथी आपका पूरा सहयोग करेगा। संचित धन में वृद्धि इस दौरान हो सकती है। सामाजिक स्तर पर आपका काम सराहा जाएगा। कुछ लोगों को उच्च पद की प्राप्ति इस दौरान हो सकती है। 

मीन राशि 

शनि के अस्त होने से आपको आर्थिक रूप से लाभ हो सकता है। घाटे के सौदे से भी फायदा इस राशि के जातक पा सकते हैं। आपकी मुखरता भी बढ़ेगी और अपनी बातों को लोगों के सामने स्पष्टता से रख पाएंगे। करियर में अनुकूल परिणाम आपको देखने को मिल सकते हैं। वहीं आपकी सेहत भी इस दौरान पहले से बेहतर रहेगी। अगर आप विदेशों से जुड़ा काम करते हैं तो मुनाफा हो सकता है। वहीं अटके हुए कार्य भी इस दौरान पूरे होंगे। कुछ जातक आध्यात्मिक क्षेत्रों में आगे बढ़ सकते हैं। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। dainikjagranmpcg.com एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
28 Feb 2025 By दैनिक जागरण

शनि 28 फरवरी को होंगे अस्त, इन 3 राशियों पर साढे़साती का बुरा असर होगा कम

Dharm Desk

शनि ग्रह 28 फरवरी को कुंभ राशि में अस्त हो जाएंगे। अप्रैल के महीने के दूसरे हफ्ते तक शनि अस्त अवस्था में ही रहेंगे। शनि के अस्त होने से कुछ राशियों के जीवन में अच्छे बदलाव आ सकते हैं। खासकर शनि की साढ़ेसाती का असर इस दौरान कम होगा और जो भी राशियां साढ़ेसाती की चपेट में हैं उन्हें अच्छे परिणाम इस दौरान मिल सकते हैं। ये राशियां कौन-कौन सी हैं और किस तरह के फल शनि के अस्त होने से इन्हें प्राप्त होंगे आइए जानते हैं। 

इन राशियों पर है शनि की साढ़ेसाती 

शनि ग्रह वर्तमान समय में कुंभ राशि में विराजमान हैं। 29 मार्च को ये कुंभ से मीन राशि में प्रवेश करेंगे। कुंभ राशि में शनि के विराजमान होने से मकर, कुंभ और मीन राशि के जातक साढ़ेसाती के प्रभाव में हैं। हालांकि शनि के अस्त होने के बाद साढ़ेसाती के बुरे प्रभावों में कमी आ सकती है। 

मकर राशि 

आप साढ़ेसाती के अंतिम चरण में हैं। मार्च में शनि के मीन राशि में गोचर के बाद आप शनि की साढ़ेसाती से मुक्त हो जाएंगे। वहीं शनि के अस्त होने के चलते आपको पैतृक कारोबार में लाभ हो सकता है। घर परिवार में शुभ मांगलिक कार्यों के होने की भी संभावना है। जो लोग अपना काम शुरू करना चाहते हैं, उन्हें भी इस दौरान सफलता प्राप्त होगी। करियर के क्षेत्र में भी इस राशि के जातकों को अनुकूल परिणाम मिलेंगे। आपके जीवन की कई परेशानियां इस दौरान हल हो सकती हैं। 

कुंभ राशि 

शनि के अस्त होने से आपको मिलेजुले परिणाम प्राप्त होंगे। आप सक्रिय होंगे और अपने कार्यों को समय पर पूरा कर पाएंगे, लेकिन मानसिक रूप से चिंतित इस राशि के कुछ लोग नजर आएंगे। वैवाहिक जीवन में सुखद बदलाव देखने को मिलेंगे। जीवनसाथी आपका पूरा सहयोग करेगा। संचित धन में वृद्धि इस दौरान हो सकती है। सामाजिक स्तर पर आपका काम सराहा जाएगा। कुछ लोगों को उच्च पद की प्राप्ति इस दौरान हो सकती है। 

मीन राशि 

शनि के अस्त होने से आपको आर्थिक रूप से लाभ हो सकता है। घाटे के सौदे से भी फायदा इस राशि के जातक पा सकते हैं। आपकी मुखरता भी बढ़ेगी और अपनी बातों को लोगों के सामने स्पष्टता से रख पाएंगे। करियर में अनुकूल परिणाम आपको देखने को मिल सकते हैं। वहीं आपकी सेहत भी इस दौरान पहले से बेहतर रहेगी। अगर आप विदेशों से जुड़ा काम करते हैं तो मुनाफा हो सकता है। वहीं अटके हुए कार्य भी इस दौरान पूरे होंगे। कुछ जातक आध्यात्मिक क्षेत्रों में आगे बढ़ सकते हैं। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। dainikjagranmpcg.com एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

https://www.dainikjagranmpcg.com/religion/saturn-will-be-on-february-28/article-11966

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.