13 साल तक मौन, 10 फीट गहरे गड्ढे में तप और 12 दिव्य ज्योतिर्लिंग… महाकुंभ में मौनी बाबा ने क्यों ली भू-समाधि?

Dharm Desk

महाकुंभ मेले में परमहंस पीठाधीश्वर शिवयोगी उर्फ मौनी बाबा ने 57वीं भू-समाधि ली. भगदड़ जैसी कोई और घटना दोबारा न हो, इसकी कामना के लिए ही मौनी बाबा ने भू-समाधि ली. महाराज शिवयोगी 13 साल तक मौन व्रत में रहे हैं, इसलिए लोग इन्हें मौनी महाराज के नाम से बुलाते हैं.

प्रयागराज महाकुंभ में मौनी अमावस्या पर हुई भगदड़ की घटना से दुखी परमहंस पीठाधीश्वर शिवयोगी मौनी महाराज ने भू-समाधि ले ली है. शिवयोगी मौनी महाराज ने यह भू-समाधि 3 घंटे के लिए 10 फीट गहरे गड्ढे में ली. भू समाधि से पहले मौनी बाबा ने विधिवत पूजा अर्चना की. उन्होंने रुद्राक्ष की मालाओं के मुकुट को उतारकर अलग रख दिया.

मौनी बाबा ने शुक्रवार की रात को भू-समाधि ली. वह अब तक 55 से ज्यादा बार भू समाधि ले चुके हैं. ये उनकी 57वीं भू-समाधि है. मौनी बाबा का कहना था कि प्रयागराज महाकुंभ की घटना से वह बेहद व्यथित हैं. भू-समाधि के जरिए वह कामना करना चाहते हैं कि महाकुंभ में दोबारा ऐसी कोई दुखद घटना ना हो. महाकुंभ में पूरे विश्व के लोग आ आ रहे हैं. किसी को कोई दिक्कत न हो इसके लिए भूमि के अंदर तपस्या करूंगा.

उन्होंने महाकुंभ क्षेत्र में सेक्टर-6 में स्थित अपने शिविर में भू समाधि ली है. मौनी बाबा के शिविर में रुद्राक्ष की मालाओं के जरिए द्वादश ज्योतिर्लिंग के स्वरूप को तैयार किया गया है. मौनी बाबा ने महाकुंभ में पहली बार 7 करोड़ 51 लाख रुद्राक्ष की मणियों से दिव्य 12 ज्योतिर्लिंगों की स्थापना की है. हर ज्योतिर्लिंग 11 फीट ऊंचा, 9 फीट चौड़ा और 7 फीट मोटा है.

13 साल मौन व्रत पर रहे

महाराज शिवयोगी 13 साल तक मौन व्रत में रहे हैं, इसलिए लोग इन्हें मौनी महाराज के नाम से बुलाते हैं. इनका जन्म प्रतापगढ़ के पट्टी क्षेत्र में हुआ. यहीं पर शिक्षा-दीक्षा हुई. इसके बाद मुंबई में जीविकोपार्जन के लिए गए. फिर वहीं सांसारिक जीवन से विरक्त होकर इन्होंने संन्यास धारण कर लिया.

1989 में किया था मौन धारण

मौनी महाराज अमेठी के बाबूगंज स्थित सगरा आश्रम के प्रमुख हैं. राष्ट्र कल्याण की भावना और भगवान शिव के दर्शन की इच्छा को लेकर महाराज ने 1989 में मौन धारण किया. मौन रहने और भगवान शिव की पूजा का सिलसिला 2002 तक चला. तभी से सब लोग इन्हें मौनी महाराज के नाम से जानने लगे.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
01 Feb 2025 By दैनिक जागरण

13 साल तक मौन, 10 फीट गहरे गड्ढे में तप और 12 दिव्य ज्योतिर्लिंग… महाकुंभ में मौनी बाबा ने क्यों ली भू-समाधि?

Dharm Desk

प्रयागराज महाकुंभ में मौनी अमावस्या पर हुई भगदड़ की घटना से दुखी परमहंस पीठाधीश्वर शिवयोगी मौनी महाराज ने भू-समाधि ले ली है. शिवयोगी मौनी महाराज ने यह भू-समाधि 3 घंटे के लिए 10 फीट गहरे गड्ढे में ली. भू समाधि से पहले मौनी बाबा ने विधिवत पूजा अर्चना की. उन्होंने रुद्राक्ष की मालाओं के मुकुट को उतारकर अलग रख दिया.

मौनी बाबा ने शुक्रवार की रात को भू-समाधि ली. वह अब तक 55 से ज्यादा बार भू समाधि ले चुके हैं. ये उनकी 57वीं भू-समाधि है. मौनी बाबा का कहना था कि प्रयागराज महाकुंभ की घटना से वह बेहद व्यथित हैं. भू-समाधि के जरिए वह कामना करना चाहते हैं कि महाकुंभ में दोबारा ऐसी कोई दुखद घटना ना हो. महाकुंभ में पूरे विश्व के लोग आ आ रहे हैं. किसी को कोई दिक्कत न हो इसके लिए भूमि के अंदर तपस्या करूंगा.

उन्होंने महाकुंभ क्षेत्र में सेक्टर-6 में स्थित अपने शिविर में भू समाधि ली है. मौनी बाबा के शिविर में रुद्राक्ष की मालाओं के जरिए द्वादश ज्योतिर्लिंग के स्वरूप को तैयार किया गया है. मौनी बाबा ने महाकुंभ में पहली बार 7 करोड़ 51 लाख रुद्राक्ष की मणियों से दिव्य 12 ज्योतिर्लिंगों की स्थापना की है. हर ज्योतिर्लिंग 11 फीट ऊंचा, 9 फीट चौड़ा और 7 फीट मोटा है.

13 साल मौन व्रत पर रहे

महाराज शिवयोगी 13 साल तक मौन व्रत में रहे हैं, इसलिए लोग इन्हें मौनी महाराज के नाम से बुलाते हैं. इनका जन्म प्रतापगढ़ के पट्टी क्षेत्र में हुआ. यहीं पर शिक्षा-दीक्षा हुई. इसके बाद मुंबई में जीविकोपार्जन के लिए गए. फिर वहीं सांसारिक जीवन से विरक्त होकर इन्होंने संन्यास धारण कर लिया.

1989 में किया था मौन धारण

मौनी महाराज अमेठी के बाबूगंज स्थित सगरा आश्रम के प्रमुख हैं. राष्ट्र कल्याण की भावना और भगवान शिव के दर्शन की इच्छा को लेकर महाराज ने 1989 में मौन धारण किया. मौन रहने और भगवान शिव की पूजा का सिलसिला 2002 तक चला. तभी से सब लोग इन्हें मौनी महाराज के नाम से जानने लगे.

https://www.dainikjagranmpcg.com/religion/silence-for-13-years-silent-10-feet-deep-in-pit/article-9162

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.