वाराणसी में दिखेगा महाकुंभ का असर, बदल जाएगा काशी विश्वनाथ की आरती का टाइम, मंदिर ने जारी की समय सारिणी

Dharm Desk

महाकुंभ का आयोजन 13 जनवरी से 26 फरवरी 2025 तक प्रयागराज में हो रहा है लेकिन इसका असर वाराणसी में भी दिखाई देगा। चूंकि जो श्रद्धालु प्रयागराज में कुंभ के आयोजन में आते हैं, उनमें से अधिकांश वाराणसी में बाबा के दर्शनों के लिए भी आते हैं।

महाकुंभ का आयोजन प्रयागराज में हो रहा है लेकिन इसका असर वाराणसी में भी दिखाई देगा। दरसअल कुंभ मेले में आने वाले लाखों तीर्थयात्री संगम स्नान के बाद सीधे बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी में आते हैं और गंगा स्नान कर बाबा विश्वनाथ को जलाभिषेक करते हैं। ऐसे में काशी में भी तीर्थयात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी हो जाती है। बाबा विश्वनाथ के दर्शन पूजन करने के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा का ध्यान रखते हुए श्री काशी विश्वनाथ न्यास ने बाबा विश्वनाथ की होने वाले पांच पहन की आरती के सामान्य दिनों में होने वाले समय और महाकुंभ मेले (13 जनवरी से लेकर 12 फरवरी 2025) की समय सारणी जारी की है।

क्या है समय?

सामान्य तिथि 13 जनवरी से लेकर 26 फरवरी तक के बीच सोमवार, पूर्णिमा व महाशिवरात्रि के अतिरिक्त दिनों में मंगला आरती का समय प्रातः 2.45, मध्याह्न भोग आरती का समय प्रातः 11.35, सप्तऋषि आरती का समय सायं 7 बजे, श्रृंगार-भोग आरती का समय रात्रि 8.45 और शयन आरती का समय रात्रि 10.30 रहेगा। 

वही महाकुंभ मेला के बीच सोमवार के प्रत्येक दिन यानि 20,27 जनवरी और 3, 10, 17, 24 फरवरी 2025 की तारीख को श्रृंगार-भोग आरती का समय रात्रि 9 बजे और शयन आरती रात्रि 10.45 पर की जाएगी।

पूर्णिमा तिथि पर बदल जाएगा सप्तऋषि और श्रृंगार आरती का समय

महाकुंभ मेला 2025 के दौरान श्री काशी विश्वनाथ धाम में पूर्णिमा तिथि को भी भक्तों की भीड़ और सुविधा का ध्यान रखते हुए समय में बदलाव किया गया है। ऐसे में 13 जनवरी और 12 फरवरी 2025 को बाबा विश्वनाथ की होने वाली सप्तऋषि आरती और श्रृंगार-भोग आरती के समय मे मंदिर प्रशासन की ओर से किये गए बदलाव के बाद सप्तऋषि आरती सायं 6 बजकर 15 मिनट पर शुरू होगी, वहीं श्रृंगार-भोग आरती रात्रि 8 बजे की जाएगी। मंगला आरती, मध्याह्न भोग आरती और शयन आरती के समय में कोई परिवर्तन नहीं रहेगा। 

महाशिवरात्रि पर रातभर खुला रहेगा बाबा का दरबार

महाकुंभ मेला 2025 के आखिरी दिन यानी 26 फरवरी को महाशिवरात्रि है। ऐसे में बाबा विश्वनाथ के दर्शन-पूजन में नागा सम्प्रदाय के अखाड़ों के अलावा बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ बाबा विश्वनाथ के जलाभिषेक के लिए आएगी। ऐसे में परम्परा के अनुसार, बाबा विश्वनाथ की 3 आरती महाशिवरात्रि पर नहीं की जातीं। इन दिन भोर (प्रातः) के 2.15 महादेव के कपाट भक्तों के लिए खोल दिये जायेंगे। मध्याह्न में होने वाली भोग आरती दोपहर 11.35 से शुरू होकर 12.35 तक चलेगी। जिसके बाद भोलेनाथ की सप्तऋषि आरती, श्रृंगार-भोग आरती, और शयन आरती महाशिवरात्रि के दिन नही होंगी। इसके साथ ही मंगल आरती के बाद खुला बाबा विश्वनाथ का कपाट पूरी रात्रि बन्द नहीं होगा। रात्रि 11 बजे से लेकर सुबह के 6.30 तक पूरी रात चार पहर की आरती होगी। महाशिवरात्रि के दूसरे दिन मंगला आरती भी नहीं की जाएगी।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
05 Jan 2025 By दैनिक जागरण

वाराणसी में दिखेगा महाकुंभ का असर, बदल जाएगा काशी विश्वनाथ की आरती का टाइम, मंदिर ने जारी की समय सारिणी

Dharm Desk

महाकुंभ का आयोजन प्रयागराज में हो रहा है लेकिन इसका असर वाराणसी में भी दिखाई देगा। दरसअल कुंभ मेले में आने वाले लाखों तीर्थयात्री संगम स्नान के बाद सीधे बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी में आते हैं और गंगा स्नान कर बाबा विश्वनाथ को जलाभिषेक करते हैं। ऐसे में काशी में भी तीर्थयात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी हो जाती है। बाबा विश्वनाथ के दर्शन पूजन करने के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा का ध्यान रखते हुए श्री काशी विश्वनाथ न्यास ने बाबा विश्वनाथ की होने वाले पांच पहन की आरती के सामान्य दिनों में होने वाले समय और महाकुंभ मेले (13 जनवरी से लेकर 12 फरवरी 2025) की समय सारणी जारी की है।

क्या है समय?

सामान्य तिथि 13 जनवरी से लेकर 26 फरवरी तक के बीच सोमवार, पूर्णिमा व महाशिवरात्रि के अतिरिक्त दिनों में मंगला आरती का समय प्रातः 2.45, मध्याह्न भोग आरती का समय प्रातः 11.35, सप्तऋषि आरती का समय सायं 7 बजे, श्रृंगार-भोग आरती का समय रात्रि 8.45 और शयन आरती का समय रात्रि 10.30 रहेगा। 

वही महाकुंभ मेला के बीच सोमवार के प्रत्येक दिन यानि 20,27 जनवरी और 3, 10, 17, 24 फरवरी 2025 की तारीख को श्रृंगार-भोग आरती का समय रात्रि 9 बजे और शयन आरती रात्रि 10.45 पर की जाएगी।

पूर्णिमा तिथि पर बदल जाएगा सप्तऋषि और श्रृंगार आरती का समय

महाकुंभ मेला 2025 के दौरान श्री काशी विश्वनाथ धाम में पूर्णिमा तिथि को भी भक्तों की भीड़ और सुविधा का ध्यान रखते हुए समय में बदलाव किया गया है। ऐसे में 13 जनवरी और 12 फरवरी 2025 को बाबा विश्वनाथ की होने वाली सप्तऋषि आरती और श्रृंगार-भोग आरती के समय मे मंदिर प्रशासन की ओर से किये गए बदलाव के बाद सप्तऋषि आरती सायं 6 बजकर 15 मिनट पर शुरू होगी, वहीं श्रृंगार-भोग आरती रात्रि 8 बजे की जाएगी। मंगला आरती, मध्याह्न भोग आरती और शयन आरती के समय में कोई परिवर्तन नहीं रहेगा। 

महाशिवरात्रि पर रातभर खुला रहेगा बाबा का दरबार

महाकुंभ मेला 2025 के आखिरी दिन यानी 26 फरवरी को महाशिवरात्रि है। ऐसे में बाबा विश्वनाथ के दर्शन-पूजन में नागा सम्प्रदाय के अखाड़ों के अलावा बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ बाबा विश्वनाथ के जलाभिषेक के लिए आएगी। ऐसे में परम्परा के अनुसार, बाबा विश्वनाथ की 3 आरती महाशिवरात्रि पर नहीं की जातीं। इन दिन भोर (प्रातः) के 2.15 महादेव के कपाट भक्तों के लिए खोल दिये जायेंगे। मध्याह्न में होने वाली भोग आरती दोपहर 11.35 से शुरू होकर 12.35 तक चलेगी। जिसके बाद भोलेनाथ की सप्तऋषि आरती, श्रृंगार-भोग आरती, और शयन आरती महाशिवरात्रि के दिन नही होंगी। इसके साथ ही मंगल आरती के बाद खुला बाबा विश्वनाथ का कपाट पूरी रात्रि बन्द नहीं होगा। रात्रि 11 बजे से लेकर सुबह के 6.30 तक पूरी रात चार पहर की आरती होगी। महाशिवरात्रि के दूसरे दिन मंगला आरती भी नहीं की जाएगी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/religion/the-effect-of-maha-kumbh-will-be-visible-in-varanasi/article-7004

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.