- Hindi News
- धर्म
- हनुमान जयंती पर चमक उठेगा इन राशिवालों का भाग्य! दिन दोगुनी रात चौगुनी होगी तरक्की
हनुमान जयंती पर चमक उठेगा इन राशिवालों का भाग्य! दिन दोगुनी रात चौगुनी होगी तरक्की
Dharm Desk
इस साल हनुमान जयंती 12 अप्रैल दिन शनिवार को है. हनुमान जयंती का दिन इन राशि के जातकों के लिए शुभ होने वाला है.
हनुमान जयंती, जो कि इस वर्ष 12 अप्रैल दिन शनिवार को मनाई जाएगी, एक महत्वपूर्ण हिन्दू त्योहार है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, चैत्र शुक्ल पूर्णिमा के दिन भगवान हनुमान का जन्म हुआ था, जिन्हें अंजनी पुत्र के नाम से भी जाना जाता है. इस शुभ तिथि को हर साल हनुमान जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है. इस साल हनुमान जयंती का दिन विशेष रूप से 5 राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है.
दिल्ली के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य आदित्य झा के अनुसार, हनुमान जी की असीम कृपा से इन राशियों के लोगों को न केवल धन लाभ होगा, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी, बल्कि करियर के क्षेत्र में भी नए और सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे. बजरंगबली की कृपा दृष्टि से उनके जीवन में आने वाले सभी संकट भी दूर हो जाएंगे. आदित्य झा के अनुसार, हनुमान जयंती पर किन राशि के लोगों को विशेष लाभ होने वाला है, आइए जानते हैं.
हनुमान जयंती 2025 राशिफल
मेष: हनुमान जयंती का दिन मेष राशि के जातकों के लिए शुभ फलदायी सिद्ध होगा. इस दिन आपको किसी विशेष कार्य में सफलता मिलने की प्रबल संभावना है. अपने करीबियों और प्रियजनों का भरपूर समर्थन और सहयोग प्राप्त होगा. हनुमान जयंती के शुभ अवसर पर आप किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं, जो आने वाले दिनों में आपके लिए लाभदायक साबित होगा. इस दिन निवेश के अवसर भी मिलेंगे, जिनसे धन अर्जित करने में सफलता प्राप्त होगी. कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है या हनुमत कृपा से आपके कष्टों का निवारण होगा. इस शुभ दिन पर आसमानी नीला कपड़ा पहनना आपके लिए बेहद शुभ रहेगा.
सिंह: हनुमान जयंती के अवसर पर सिंह राशि के लोगों को करियर में कोई बड़ा और महत्वपूर्ण अवसर प्राप्त हो सकता है. आपको सावधानीपूर्वक फैसला लेने की आवश्यकता है, क्योंकि यह अवसर आपकी तरक्की के लिए निर्णायक साबित हो सकता है. हनुमान जी की कृपा से आपके पराक्रम और आत्मबल में वृद्धि होगी. आपका पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा और परिवार में खुशहाली का माहौल बना रहेगा. आपकी सेहत भी अच्छी रहेगी. प्रेम जीवन के लिए यह दिन अच्छा कहा जा सकता है. आप अपने लव पार्टनर के साथ महत्वपूर्ण और यादगार समय व्यतीत करेंगे.
कन्या: हनुमान जयंती का दिन कन्या राशि के लोगों के जीवन में अच्छे बदलाव लेकर आने वाला है. नौकरीपेशा लोगों को कुछ नए और आकर्षक जॉब के प्रस्ताव मिल सकते हैं. वर्तमान जॉब में आपका प्रभाव बढ़ेगा और आपके सहकर्मी भी आपका सम्मान करेंगे. आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी, लेकिन किसी बड़े निवेश या लेन-देन के मामले में थोड़ी सावधानी बरतने की आवश्यकता है. आपके यश और कीर्ति में वृद्धि होगी. परिवार और दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताएंगे. इस विशेष दिन पर मैरून रंग आपके लिए भाग्यशाली साबित होगा.
धनु: हनुमान जयंती का दिन धनु राशि के लोगों के लिए धन लाभ लेकर आएगा. मां लक्ष्मी की कृपा आप पर बनी रहेगी और आर्थिक उन्नति के नए अवसर प्राप्त होंगे, जिससे आपकी वित्तीय स्थिति मजबूत हो सकती है. इस दिन आपके सभी कार्य सफल होंगे और आपको लोगों का सहयोग भी प्राप्त होगा. आपका सोशल नेटवर्क मजबूत होगा. करियर के क्षेत्र में कोई नया काम मिल सकता है या व्यापारी वर्ग को कोई नई डील मिल सकती है. खानपान का विशेष ध्यान रखें, आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. बैंगनी रंग आपके लिए भाग्यशाली होगा.
कुंभ: हनुमान जयंती पर कुंभ राशि के लोगों के लिए भी अचानक धन लाभ का योग बन रहा है. धन लाभ होने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और आप पहले से अधिक बचत करने में सक्षम होंगे. इस दिन आपमें नई ऊर्जा का संचार होगा. नौकरी और व्यापार में नए अवसर प्राप्त होंगे और आगे बढ़ने में लोगों का सहयोग मिलेगा. किसी बड़े काम या प्रोजेक्ट का प्रस्ताव मिल सकता है, इसलिए सोच समझकर फैसला लें. दोस्तों और परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे. हरा रंग आपके लिए भाग्यशाली साबित हो सकता है.
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए