साल का पहला सूर्य ग्रहण इन राशियों की बढ़ाएगी मुश्किलें, जानें आपकी राशि पर क्या होगा असर

Dharm Desk

शनिवार को साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने वाला है। तो आइए यहां जानते हैं कि साल का यह पहला सूर्य ग्रहण किन राशियों के लिए भाग्यशाली रहने वाला है। वहीं किन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ेगा

29 मार्च यानी शनिवार को इस साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने वाला है। सूर्य ग्रहण शनिवार को दोपहर 2 बजकर 20 मिनट पर आरंभ और शाम 6 बजकर 16 मिनट पर समाप्त होगा। यह यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, जिसके कारण सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और चंद्र ग्रहण को बेहद खास घटना माना जाता है। इस दौरान कोई भी शुभ कार्य जैसे पूजा-पाठ और यहां तक ​​कि भोजन करना भी वर्जित होता है। साल का पहला चंद्र ग्रहण होली के मौके पर लग चुका है। ज्योतिष गणना के अनुसार इस साल कुल चार ग्रहण लगेंगे, जिनमें से दो सूर्य और दो चंद्र ग्रहण हैं। 

साल का पहला सूर्य भले ही भारत में दिखाई न दे, लेकिन इसका सभी राशियों पर किसी न किसी रूप में प्रभाव पड़ेगा। खासकर, जिन लोगों की कुंडली में सूर्य, चंद्रमा या अन्य प्रमुख ग्रह मीन राशि में स्थित हैं, उन्हें इस ग्रहण का प्रभाव अधिक महसूस होगा। ज्योतिष चिराग दारूवाला से जानिए कि इस ग्रहण का सभी 12 राशियों के लोगों के जीवन पर क्या अनुकूल और प्रतिकूल प्रभाव पड़ने वाला है।

1. मेष: 

सूर्य ग्रहण मेष राशि वालों के लिए स्वास्थ्य, धन और मानसिक तनाव से जुड़ी चुनौतियां लेकर आ सकता है। इस दौरान अचानक सिर दर्द, जोड़ों में दर्द या चोट लगने जैसी समस्याएँ हो सकती हैं, इसलिए वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें। आर्थिक खर्च बढ़ सकते हैं और लोन लेने की नौबत आ सकती है। इस समय बड़े फैसले या निवेश करने से बचना ही समझदारी होगी।

2. वृषभ: 

सूर्य ग्रहण वृषभ राशि वालों के जीवन में कोई बड़ा बदलाव तो नहीं लाएगा, लेकिन छोटे-मोटे बदलाव जरूर हो सकते हैं। करियर या व्यापार में कुछ रुकावटें आ सकती हैं, लेकिन धैर्य और समझदारी से उनका समाधान किया जा सकता है। रिश्तों में भी थोड़ा उतार-चढ़ाव आ सकता है, लेकिन चिंता की कोई बात नहीं है।

3. मिथुन: 

सूर्य ग्रहण मिथुन राशि वालों के लिए करियर और व्यापार में तरक्की के अच्छे अवसर लेकर आएगा। नए क्लाइंट, लाभदायक प्रोजेक्ट और सफल पार्टनरशिप मिलने की संभावना है। जो लोग क्रिएटिव फील्ड से जुड़े हैं, उन्हें सफलता मिल सकती है।

4. कर्क: 

इस ग्रहण के दौरान कर्क राशि वालों को करियर और निजी जीवन में नए अवसर मिल सकते हैं। अगर आप नौकरी बदलने या नए प्रोजेक्ट शुरू करने की सोच रहे हैं, तो यह समय फायदेमंद रहेगा। रिश्तों में पुरानी गलतफहमियां दूर हो सकती हैं और नए प्रस्ताव मिल सकते हैं।

5. सिंह: 

सिंह राशि वालों के लिए यह सूर्य ग्रहण करियर, वित्त और रिश्तों में चुनौतियां लेकर आ सकता है। नौकरी में अस्थिरता और आर्थिक नुकसान की संभावना है, साथ ही रिश्तों में विवाद भी हो सकता है। इस समय धैर्य रखना और जल्दबाजी में फैसले न लेना बहुत जरूरी है।

6. कन्या: 

इस ग्रहण का कन्या राशि पर सामान्य प्रभाव रहेगा। करियर में आपको छोटे-मोटे अवसर मिल सकते हैं, खासकर अगर आप नई नौकरी की तलाश में हैं। इस समय धीमी लेकिन स्थिर प्रगति होगी, कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा।

7. तुला: 

तुला राशि वालों के लिए सूर्य ग्रहण प्रेम और रिश्तों में खुशियां और मजबूती लेकर आएगा। अगर आप अविवाहित हैं तो कोई नया रिश्ता शुरू हो सकता है। विवाहित जोड़ों को भी अधिक प्रेम और सामंजस्य मिलेगा।

8. वृश्चिक: 

वृश्चिक राशि वालों के लिए यह ग्रहण जीवन में स्थिरता लेकर आएगा। बहुत अधिक बदलाव नहीं होगा, लेकिन अगर आपको कोई नया अवसर मिलता है, तो उसे अपनाना फायदेमंद हो सकता है।

9. धनु: 

धनु राशि वालों के लिए सूर्य ग्रहण आर्थिक तनाव और रिश्तों में उतार-चढ़ाव लेकर आ सकता है। कार्यस्थल पर विवाद हो सकता है, लेकिन समय के साथ सब ठीक हो जाएगा। इस समय धैर्य रखें और समझदारी से काम लें।

10. मकर: 

मकर राशि वालों के लिए सूर्य ग्रहण नौकरी और निजी जीवन में कुछ बदलाव लेकर आ सकता है। आपको नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, लेकिन इसके साथ ही आर्थिक परेशानियां भी हो सकती हैं। सोच-समझकर फैसले लें।

11. कुंभ: 

कुंभ राशि वालों के लिए यह ग्रहण सकारात्मक बदलाव लेकर आएगा। आपको जीवन में नई ऊर्जा और सफलता के अवसर मिल सकते हैं। रिश्तों में संतुलन बनाए रखें और समय पर फैसले लें।

12.  मीन: 

मीन राशि वालों के लिए यह ग्रहण छोटे-मोटे बदलाव लेकर आएगा। यह समय आत्ममंथन का है। करियर में उन्नति की संभावना है, लेकिन धैर्य और संयम बहुत जरूरी है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
29 Mar 2025 By दैनिक जागरण

https://www.dainikjagranmpcg.com/religion/the-first-solar-eclipse-of-the-year-will-increase-the/article-15799

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.