मकर संक्रांति पर होगा महाकुंभ का दूसरा शाही स्नान, जानें इस दिन का महत्व

Dharm Desk

महाकुंभ हिंदू धर्म का सबसे बड़ा और पवित्र मेला है. हर बार जब यह आयोजित होता है, तो लाखों श्रद्धालु पवित्र नदियों में स्नान करने के लिए इकट्ठा होते हैं. इन स्नानों में से कुछ को 'शाही स्नान' कहा जाता है, जो विशेष रूप से महत्वपूर्ण माने जाते हैं. आइए जानते हैं.

महाकुंभ विश्व का सबसे बड़ा धार्मिक आयोजन है. प्रयागराज में अगले साल 13 जनवरी से इसका आयोजन होने जा रहा है. महाकुंभ का आयोजन 13 जनवरी से 26 फरवरी तक होगा. इस महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाने के लिए तमाम अखाड़ों के साधु संतों के साथ-साथ विश्वभर से श्रद्धालु पहुंचेंगे. इस महाकुंभ में कुल छह शाही स्नान किए जाएंगे. पौष पूर्णिमा यानी 13 जनवरी से स्नान शुरू हो जाएंगे. आइए इस खास मौके पर जानते हैं महाकुंभ के दूसरे शाही स्नान के बारे में जो इस बार मकर संक्रांति के दिन पड़ रहा है.

मकर संक्रांति पर स्नान का शुभ मुहूर्त

महाकुंभ का दूसरा शाही स्नान साल के पहले पर्व यानी मकर संक्रांति पर किया जाएगा. साल 2025 में मकर संक्रांति 14 जनवरी को मनाई जाएगी. मकर संक्रांति पर स्नान और दान करने से बड़ा पुण्य मिलता है. मान्यता के अनुसार, इस दिन स्नान करने से पाप मिटते हैं और सूर्य देव की कृपा प्राप्त होती है. मकर संक्रांति पर स्नान के शुभ मुहूर्त की करें तो पंचांग के अनुसार, ब्रह्म मुहूर्त 5 बजकर 27 मिनट से लेकर 6 बजकर 21 मिनट तक रहेगा.

मकर संक्रांति पर स्नान का महत्व

मकर संक्रांति पर स्नान का विशेष महत्व है. इस दिन गंगा स्नान से मोक्ष मिलने की बात भी हिंदू धर्म शास्त्रों में भी कही गई हैं. मान्यता है कि मकर संक्रांति पर स्नान करने वालों के लोक और परलोक दोनों सुधर जाते हैं. इस दिन जो गंगा स्नान करता है उसको 10 अश्वमेध यज्ञ और 1,000 गायों के दान करने के बराबर पुण्य मिलता है. मकर संक्रांति पर ब्रह्म मुहूर्त में स्नान करना बहुत अधिक फलदायी माना गया है.

दान करना होता है शुभ

मकर संक्रांति पर स्नान के साथ-साथ दान भी किया जाता है. हिंदू मान्यताओं के अनुसार इस दिन दान करने से जीवन मेंं कष्टों से मुक्ति मिल जाती है. इस दिन खिचड़ी, घी, गुड़, गर्म कपड़े और काले तिल को दान करने का विधान है.

Disclaimer : इस खबर में दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र के नियमों पर आधारित है. dainikjagranmpcg.com इसकी पुष्टि नहीं करता है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
19 Dec 2024 By दैनिक जागरण

मकर संक्रांति पर होगा महाकुंभ का दूसरा शाही स्नान, जानें इस दिन का महत्व

Dharm Desk

महाकुंभ विश्व का सबसे बड़ा धार्मिक आयोजन है. प्रयागराज में अगले साल 13 जनवरी से इसका आयोजन होने जा रहा है. महाकुंभ का आयोजन 13 जनवरी से 26 फरवरी तक होगा. इस महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाने के लिए तमाम अखाड़ों के साधु संतों के साथ-साथ विश्वभर से श्रद्धालु पहुंचेंगे. इस महाकुंभ में कुल छह शाही स्नान किए जाएंगे. पौष पूर्णिमा यानी 13 जनवरी से स्नान शुरू हो जाएंगे. आइए इस खास मौके पर जानते हैं महाकुंभ के दूसरे शाही स्नान के बारे में जो इस बार मकर संक्रांति के दिन पड़ रहा है.

मकर संक्रांति पर स्नान का शुभ मुहूर्त

महाकुंभ का दूसरा शाही स्नान साल के पहले पर्व यानी मकर संक्रांति पर किया जाएगा. साल 2025 में मकर संक्रांति 14 जनवरी को मनाई जाएगी. मकर संक्रांति पर स्नान और दान करने से बड़ा पुण्य मिलता है. मान्यता के अनुसार, इस दिन स्नान करने से पाप मिटते हैं और सूर्य देव की कृपा प्राप्त होती है. मकर संक्रांति पर स्नान के शुभ मुहूर्त की करें तो पंचांग के अनुसार, ब्रह्म मुहूर्त 5 बजकर 27 मिनट से लेकर 6 बजकर 21 मिनट तक रहेगा.

मकर संक्रांति पर स्नान का महत्व

मकर संक्रांति पर स्नान का विशेष महत्व है. इस दिन गंगा स्नान से मोक्ष मिलने की बात भी हिंदू धर्म शास्त्रों में भी कही गई हैं. मान्यता है कि मकर संक्रांति पर स्नान करने वालों के लोक और परलोक दोनों सुधर जाते हैं. इस दिन जो गंगा स्नान करता है उसको 10 अश्वमेध यज्ञ और 1,000 गायों के दान करने के बराबर पुण्य मिलता है. मकर संक्रांति पर ब्रह्म मुहूर्त में स्नान करना बहुत अधिक फलदायी माना गया है.

दान करना होता है शुभ

मकर संक्रांति पर स्नान के साथ-साथ दान भी किया जाता है. हिंदू मान्यताओं के अनुसार इस दिन दान करने से जीवन मेंं कष्टों से मुक्ति मिल जाती है. इस दिन खिचड़ी, घी, गुड़, गर्म कपड़े और काले तिल को दान करने का विधान है.

Disclaimer : इस खबर में दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र के नियमों पर आधारित है. dainikjagranmpcg.com इसकी पुष्टि नहीं करता है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/religion/the-second-royal-bath-of-mahakumbh-will-be-held-on/article-5827

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.