जनवरी में सिर्फ इतने दिन है शादी का मुहूर्त, जानें कब से कब तक रहेगा खरमास

Dharm Desk

खरमास शुरू होने के साथ ही शादी की शहनाइयों का शोर कुछ समय के लिए थम जाएगा, ऐसे में आइए हम आपको बताते हैं कि कब से कब तक खरमास रहेगा और जनवरी में शादी के मुहूर्त कब है.

हिंदू धर्म में शादी विवाह शुभ मुहूर्त (Shubh muhurat) में किए जाते हैं, जिनके लिए कुछ विशेष महीने होते हैं. देवउठनी एकादशी के बाद एक महीने तक विवाह के शुभ मुहूर्त रहते हैं, लेकिन उसके बाद खरमास लग जाता है और खरमास (Kharmas) के दौरान कोई भी मांगलिक कार्य (Manglik karya) नहीं किए जाते हैं. ऐसे में खरमास की शुरुआत दिसंबर के महीने में कब होने वाली है, यह खरमास कब तक रहेगा और जनवरी 2025 में शादी के शुभ मुहूर्त कब से कब तक है, आइए आज हम आपको बताते हैं.
कब से कब तक रहेगा खरमास
खरमास की शुरुआत 15 दिसंबर 2024 से हो रही है, जो कि 15 जनवरी 2025 तक रहेगा, ज्योतिषों के अनुसार 15 दिसंबर को सूर्य वृश्चिक राशि से निकलकर धनु राशि में प्रवेश करेगा. इस दिन से ही खरमास की शुरुआत होगी, धनु राशि में सूर्य 30 दिनों तक रहेंगे. इसके बाद मकर संक्रांति को धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेंगे और फिर से शुभ कार्य किए जा सकेंगे. कहा जाता है कि सूर्य जब गुरु की राशि धनु या मीन में प्रवेश करते हैं, तो वह अपने गुरु की सेवा में लग जाते हैं और उनका प्रभाव कम हो जाता है, इसलिए इस दौरान कोई भी शुभ कार्य नहीं किए जाने चाहिए. कहते हैं खरमास में गुरु का बल भी कमजोर हो जाता है और सूर्य और गुरु दोनों के प्रभाव कम होने के कारण ही खरमास में शुभ काम करना वर्जित होता है.

Latest and Breaking News on NDTV

जनवरी से लेकर जून तक विवाह मुहूर्त
खरमास के बाद जनवरी से लेकर जून तक के विवाह मुहूर्त है, इसमें जनवरी में 16,19,20,23,24,29 और 30 जनवरी. फरवरी में 2, 3, 6, 7, 16, 19, 20, 21, 24, 26. मार्च में 2, 3, 6, 7. अप्रैल में 16,18,20,21,23,25,30. मई के महीने में 1, 7, 8, 9, 11, 18, 19, 22, 23, 25, 28 और जून के महीने में 1, 2, 4 और 6 जून को शुभ मुहूर्त हैं.

गृह प्रवेश के लिए शुभ मुहूर्त
अगर आप नए घर में प्रवेश करना चाहते हैं, तो इसके लिए फरवरी में 3, 6, 7, 9 और 10 तारीख का मुहूर्त शुभ है. इसके अलावा मार्च में 6,8 और 10 तारीख का शुभ मुहूर्त है. मई में 3,7,8,9 और 10 मई को आप गृह प्रवेश कर सकते हैं. जून में 4, 5, 6 और 7 जून शुभ मुहूर्त है.

उपनयन के शुभ मुहूर्त
उपनयन के शुभ मुहूर्त कुछ इस प्रकार हैं- फरवरी : 3 और 7 तारीख, मार्च : 2, 9, 10, अप्रैल : 7 और 8, मई : 2, 7, 8, 9 और जून : 5 और 6 तारीख शुभ है.

गृहारंभ
अगर आप भूमि पूजन करवाने के बाद अपने गृह कार्य को शुरू करना चाहते हैं, तो इसके लिए फरवरी में 8 और 15 तारीख शुभ मुहूर्त है. मार्च में 10 तारीख, अप्रैल में 16, मई में 3,8 और 10 तारीख और जून में 5, 6 और 7 तारीख से आप गृहारंभ कर सकते हैं.

खरमास में ना करें यह मांगलिक कार्य
खरमास में कोई भी मांगलिक कार्य जैसे शादी, विवाह, सगाई या फलदान नहीं होता है. इसके अलावा नामकरण, विद्याराम, कर्ण छेदन के काम भी इस माह में नहीं करने चाहिए. बच्चों का अन्नप्राशन, उपनयन, मुंडन का काम भी खरमास में नहीं होता है. वहीं, गृह प्रवेश, गृहारंभ जैसे मांगलिक कार्यों को भी खरमास में करने से बचना चाहिए.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. dainik jagran इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
16 Dec 2024 By दैनिक जागरण

जनवरी में सिर्फ इतने दिन है शादी का मुहूर्त, जानें कब से कब तक रहेगा खरमास

Dharm Desk

हिंदू धर्म में शादी विवाह शुभ मुहूर्त (Shubh muhurat) में किए जाते हैं, जिनके लिए कुछ विशेष महीने होते हैं. देवउठनी एकादशी के बाद एक महीने तक विवाह के शुभ मुहूर्त रहते हैं, लेकिन उसके बाद खरमास लग जाता है और खरमास (Kharmas) के दौरान कोई भी मांगलिक कार्य (Manglik karya) नहीं किए जाते हैं. ऐसे में खरमास की शुरुआत दिसंबर के महीने में कब होने वाली है, यह खरमास कब तक रहेगा और जनवरी 2025 में शादी के शुभ मुहूर्त कब से कब तक है, आइए आज हम आपको बताते हैं.
कब से कब तक रहेगा खरमास
खरमास की शुरुआत 15 दिसंबर 2024 से हो रही है, जो कि 15 जनवरी 2025 तक रहेगा, ज्योतिषों के अनुसार 15 दिसंबर को सूर्य वृश्चिक राशि से निकलकर धनु राशि में प्रवेश करेगा. इस दिन से ही खरमास की शुरुआत होगी, धनु राशि में सूर्य 30 दिनों तक रहेंगे. इसके बाद मकर संक्रांति को धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेंगे और फिर से शुभ कार्य किए जा सकेंगे. कहा जाता है कि सूर्य जब गुरु की राशि धनु या मीन में प्रवेश करते हैं, तो वह अपने गुरु की सेवा में लग जाते हैं और उनका प्रभाव कम हो जाता है, इसलिए इस दौरान कोई भी शुभ कार्य नहीं किए जाने चाहिए. कहते हैं खरमास में गुरु का बल भी कमजोर हो जाता है और सूर्य और गुरु दोनों के प्रभाव कम होने के कारण ही खरमास में शुभ काम करना वर्जित होता है.

Latest and Breaking News on NDTV

जनवरी से लेकर जून तक विवाह मुहूर्त
खरमास के बाद जनवरी से लेकर जून तक के विवाह मुहूर्त है, इसमें जनवरी में 16,19,20,23,24,29 और 30 जनवरी. फरवरी में 2, 3, 6, 7, 16, 19, 20, 21, 24, 26. मार्च में 2, 3, 6, 7. अप्रैल में 16,18,20,21,23,25,30. मई के महीने में 1, 7, 8, 9, 11, 18, 19, 22, 23, 25, 28 और जून के महीने में 1, 2, 4 और 6 जून को शुभ मुहूर्त हैं.

गृह प्रवेश के लिए शुभ मुहूर्त
अगर आप नए घर में प्रवेश करना चाहते हैं, तो इसके लिए फरवरी में 3, 6, 7, 9 और 10 तारीख का मुहूर्त शुभ है. इसके अलावा मार्च में 6,8 और 10 तारीख का शुभ मुहूर्त है. मई में 3,7,8,9 और 10 मई को आप गृह प्रवेश कर सकते हैं. जून में 4, 5, 6 और 7 जून शुभ मुहूर्त है.

उपनयन के शुभ मुहूर्त
उपनयन के शुभ मुहूर्त कुछ इस प्रकार हैं- फरवरी : 3 और 7 तारीख, मार्च : 2, 9, 10, अप्रैल : 7 और 8, मई : 2, 7, 8, 9 और जून : 5 और 6 तारीख शुभ है.

गृहारंभ
अगर आप भूमि पूजन करवाने के बाद अपने गृह कार्य को शुरू करना चाहते हैं, तो इसके लिए फरवरी में 8 और 15 तारीख शुभ मुहूर्त है. मार्च में 10 तारीख, अप्रैल में 16, मई में 3,8 और 10 तारीख और जून में 5, 6 और 7 तारीख से आप गृहारंभ कर सकते हैं.

खरमास में ना करें यह मांगलिक कार्य
खरमास में कोई भी मांगलिक कार्य जैसे शादी, विवाह, सगाई या फलदान नहीं होता है. इसके अलावा नामकरण, विद्याराम, कर्ण छेदन के काम भी इस माह में नहीं करने चाहिए. बच्चों का अन्नप्राशन, उपनयन, मुंडन का काम भी खरमास में नहीं होता है. वहीं, गृह प्रवेश, गृहारंभ जैसे मांगलिक कार्यों को भी खरमास में करने से बचना चाहिए.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. dainik jagran इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

https://www.dainikjagranmpcg.com/religion/there-are-only-so-many-days-in-january-know-the/article-5570

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.