- Hindi News
- धर्म
- राम नवमी के दिन बन रहे हैं ये दुर्लभ शुभ संयोग, यहां जानें डेट और शुभ मुहूर्त
राम नवमी के दिन बन रहे हैं ये दुर्लभ शुभ संयोग, यहां जानें डेट और शुभ मुहूर्त
Dharm Desk
हर साल राम नवमी के दिन राम लला का जन्मोत्सव का बहुत ही धूमधाम और भक्ति भाव के साथ मनाया जाता है। इस दिन मंदिर से लेकर घरों तक में विशेष सिया राम, लक्ष्मण जी और बजरंगबली की पूजा-अर्चना की जाती है।
हर साल चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को भगवान राम का जन्मोत्सव मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, यही वो पुण्य तिथि थी जब दशरथ जी और माता कौशल्या के घर राम लला का जन्म हुआ था। आज भी अयोध्या में राम जन्मोत्सव बड़े ही उल्लास के साथ मनाया जाता है। राम नवमी के दिन मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना करने से भक्तों के सभी कष्ट मिट जाते हैं। तो चलिए जानते हैं कि इस साल राम नवमी का पावन त्यौहार कब मनाया जाएगा।
राम नवमी 2025 डेट और मुहूर्त
इस साल राम नवमी 6 अप्रैल 2025 को मनाई जाएगी। पंचांग के अनुसार,चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि का प्रारंभ 5 अप्रैल को शाम 7 बजकर 26 मिनट पर होगा। नवमी तिथि समाप्त 6 अप्रैल को शाम 7 बजकर 22 मिनट पर होगा। राम नवमी की पूजा के लिए शुभ मुहूर्त सुबह 11 बजकर 26 मिनट से दोपहर 1 बजकर 55 मिनट तक रहेगा।
राम नवमी 2025 शुभ योग
इस साल राम नवमी पर कई योग का शुभ संयोग बन रहा है। राम नवमी के दिन सुकर्मा योग, रवि योग, रवि पुष्य योग, सर्वार्थ सिद्धि और पुष्य नक्षत्र का संयोग बन रहा है। ऐसे में इस दिन पूजा पाठ, स्नान-दान और जप-तप करने से कई गुना अधिक पुण्यकारी फलों की प्राप्ति होती है। कोई भी शुभ कार्यों को करने के लिए ये भी ये सभी योग बहुच ही शुभ माने जाते हैं।
राम नवमी का महत्व
राम नवमी को भगवान श्री राम के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। राम भक्तों के लिए यह एक बहुत महत्वपूर्ण दिन होता है। इस शुभ अवसर पर भक्तगण विभिन्न अनुष्ठानों के साथ प्रभु श्री राम की पूजा करते हैं। राम नवमी के दिन प्रभु श्री राम के साथ मां सीता , लक्ष्मण जी और बजरंगबली की भी पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, प्रभु श्री राम भगवान विष्णु के सातवें अवतार माने जाते हैं।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। dainikjagranmpcg.com इस बारे में किसी तरह की कोई पुष्टि नहीं करता है। इसे सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है।)
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए