आज का राशिफल 19 मई 2026: कर्क, तुला और कुंभ समेत कई राशियों को लाभ, जानें अपना भविष्यफल

धर्म डेस्क

By Rohit.P
On

19 मई 2026 मंगलवार का राशिफल जानें। कर्क, तुला, कुंभ समेत कई राशियों को राजयोग और गजकेसरी योग का मिलेगा फायदा।

Aaj ka Rashifal 19 May 2026: 19 मई, मंगलवार का दिन कुछ राशियों के लिए राहत और प्रगति का संकेत दे सकता है। ज्योतिष के अनुसार, कल चंद्रमा दिनभर मिथुन राशि में रहेंगे। इसी दौरान गुरु, शुक्र और चंद्रमा की युति से त्रिग्रह योग बनेगा, जबकि मंगल अपनी मूल त्रिकोण राशि मेष में रहेंगे, जिससे रूचक राजयोग का प्रभाव देखने को मिलेगा। ऐसे में मेष, मिथुन, कर्क, तुला और कुंभ सहित कई राशियों के लोगों को काम, धन और पारिवारिक मामलों में लाभ मिलने के संकेत हैं। वहीं, कुछ राशियों को खर्च और मानसिक उलझनों का सामना भी करना पड़ सकता है।

मेष

मेष राशि वालों के लिए यह दिन मेहनत का अच्छा फल देने वाला माना जा रहा है। नौकरी और व्यापार में अटके काम आगे बढ़ सकते हैं। पारिवारिक सहयोग मिलेगा और आर्थिक स्थिति में सुधार की संभावना है।

वृषभ

वृषभ राशि के लोगों के फैसले फायदेमंद हो सकते हैं। व्यापार में समझदारी से लिया गया निर्णय भी लाभ दिला सकता है। नौकरीपेशा लोगों के लिए यह दिन सामान्य से बेहतर रहने की उम्मीद है।

मिथुन

मिथुन राशि वाले थोड़े अस्थिर महसूस कर सकते हैं, लेकिन नए कामों और योजनाओं के प्रति उत्साह बरकरार रहेगा। कुछ लोग करियर बदलने या कुछ नया सीखने पर विचार कर सकते हैं।

कर्क

कर्क राशि के जातकों को खर्च बढ़ने का अनुभव हो सकता है। कुछ चीजें आखिरी समय पर अटक भी सकती हैं। बावजूद इसके, घर के बड़े सदस्यों का सहयोग मिलेगा और धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ सकती है।

सिंह

सिंह राशि वालों के लिए दिन मिला-जुला रहने वाला है। विरोधियों पर बढ़त मिलने के संकेत हैं, लेकिन निवेश के मामले में सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है।

कन्या

कन्या राशि के लोगों को नौकरी और करियर में सहयोग मिलने की संभावना है। अधिकारियों और सहकर्मियों के साथ तालमेल बना रहेगा। बैंकिंग और इंश्योरेंस सेक्टर से जुड़े लोगों को भी लाभ मिल सकता है।

तुला

तुला राशि वालों के लिए आज का दिन सकारात्मक है। आर्थिक क्षेत्रों में सुधार दिख सकता है और काम में अधिकारियों का विश्वास जीतने का अवसर मिलेगा। दोस्तों और परिवार का सहयोग बना रहेगा।

वृश्चिक

वृश्चिक राशि के लोगों को थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। मानसिक दबाव और उलझनों का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही भारी पड़ सकती है।

धनु

धनु राशि वालों के लिए यह दिन लाभ और नई शुरुआत का संकेत देता है। साझेदारी वाले कामों में फायदा हो सकता है और नौकरी में सहयोग की संभावना है।

मकर

मकर राशि के लोगों के लिए यह दिन मानसिक रूप से थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है। विरोधी सक्रिय रह सकते हैं और अधूरे काम परेशानी का कारण बन सकते हैं। फिर भी, शिक्षा और विदेश से जुड़े कामों में अच्छे संकेत मिल रहे हैं।

कुंभ

कुंभ राशि वालों के लिए यह दिन भाग्यवर्धक कहा जा सकता है। शिक्षा, नौकरी, और प्रेम संबंधों में सकारात्मक स्थिति बन सकती है। कुछ लोगों के लिए यात्रा का अवसर भी मिल सकता है।

मीन

मीन राशि के जातकों को परिवार और काम में संतुलन बनाए रखने की सलाह दी गई है। सुविधाओं पर खर्च बढ़ सकता है, लेकिन भाइयों और परिवार से सहयोग भी प्राप्त होगा।

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, मंगलवार को हनुमान पूजा, गायत्री मंत्र जाप और जरूरतमंदों की मदद करना कई राशियों के लिए शुभ माना गया है। ग्रहों की यह स्थिति कुछ लोगों के लिए लंबे समय बाद राहत और प्रगति के संकेत ला सकती है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
19 May 2026 By Rohit.P

आज का राशिफल 19 मई 2026: कर्क, तुला और कुंभ समेत कई राशियों को लाभ, जानें अपना भविष्यफल

धर्म डेस्क

Aaj ka Rashifal 19 May 2026: 19 मई, मंगलवार का दिन कुछ राशियों के लिए राहत और प्रगति का संकेत दे सकता है। ज्योतिष के अनुसार, कल चंद्रमा दिनभर मिथुन राशि में रहेंगे। इसी दौरान गुरु, शुक्र और चंद्रमा की युति से त्रिग्रह योग बनेगा, जबकि मंगल अपनी मूल त्रिकोण राशि मेष में रहेंगे, जिससे रूचक राजयोग का प्रभाव देखने को मिलेगा। ऐसे में मेष, मिथुन, कर्क, तुला और कुंभ सहित कई राशियों के लोगों को काम, धन और पारिवारिक मामलों में लाभ मिलने के संकेत हैं। वहीं, कुछ राशियों को खर्च और मानसिक उलझनों का सामना भी करना पड़ सकता है।

मेष

मेष राशि वालों के लिए यह दिन मेहनत का अच्छा फल देने वाला माना जा रहा है। नौकरी और व्यापार में अटके काम आगे बढ़ सकते हैं। पारिवारिक सहयोग मिलेगा और आर्थिक स्थिति में सुधार की संभावना है।

वृषभ

वृषभ राशि के लोगों के फैसले फायदेमंद हो सकते हैं। व्यापार में समझदारी से लिया गया निर्णय भी लाभ दिला सकता है। नौकरीपेशा लोगों के लिए यह दिन सामान्य से बेहतर रहने की उम्मीद है।

मिथुन

मिथुन राशि वाले थोड़े अस्थिर महसूस कर सकते हैं, लेकिन नए कामों और योजनाओं के प्रति उत्साह बरकरार रहेगा। कुछ लोग करियर बदलने या कुछ नया सीखने पर विचार कर सकते हैं।

कर्क

कर्क राशि के जातकों को खर्च बढ़ने का अनुभव हो सकता है। कुछ चीजें आखिरी समय पर अटक भी सकती हैं। बावजूद इसके, घर के बड़े सदस्यों का सहयोग मिलेगा और धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ सकती है।

सिंह

सिंह राशि वालों के लिए दिन मिला-जुला रहने वाला है। विरोधियों पर बढ़त मिलने के संकेत हैं, लेकिन निवेश के मामले में सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है।

कन्या

कन्या राशि के लोगों को नौकरी और करियर में सहयोग मिलने की संभावना है। अधिकारियों और सहकर्मियों के साथ तालमेल बना रहेगा। बैंकिंग और इंश्योरेंस सेक्टर से जुड़े लोगों को भी लाभ मिल सकता है।

तुला

तुला राशि वालों के लिए आज का दिन सकारात्मक है। आर्थिक क्षेत्रों में सुधार दिख सकता है और काम में अधिकारियों का विश्वास जीतने का अवसर मिलेगा। दोस्तों और परिवार का सहयोग बना रहेगा।

वृश्चिक

वृश्चिक राशि के लोगों को थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। मानसिक दबाव और उलझनों का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही भारी पड़ सकती है।

धनु

धनु राशि वालों के लिए यह दिन लाभ और नई शुरुआत का संकेत देता है। साझेदारी वाले कामों में फायदा हो सकता है और नौकरी में सहयोग की संभावना है।

मकर

मकर राशि के लोगों के लिए यह दिन मानसिक रूप से थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है। विरोधी सक्रिय रह सकते हैं और अधूरे काम परेशानी का कारण बन सकते हैं। फिर भी, शिक्षा और विदेश से जुड़े कामों में अच्छे संकेत मिल रहे हैं।

कुंभ

कुंभ राशि वालों के लिए यह दिन भाग्यवर्धक कहा जा सकता है। शिक्षा, नौकरी, और प्रेम संबंधों में सकारात्मक स्थिति बन सकती है। कुछ लोगों के लिए यात्रा का अवसर भी मिल सकता है।

मीन

मीन राशि के जातकों को परिवार और काम में संतुलन बनाए रखने की सलाह दी गई है। सुविधाओं पर खर्च बढ़ सकता है, लेकिन भाइयों और परिवार से सहयोग भी प्राप्त होगा।

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, मंगलवार को हनुमान पूजा, गायत्री मंत्र जाप और जरूरतमंदों की मदद करना कई राशियों के लिए शुभ माना गया है। ग्रहों की यह स्थिति कुछ लोगों के लिए लंबे समय बाद राहत और प्रगति के संकेत ला सकती है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/religion/todays-horoscope-19-may-2026-know-the-benefits-of-many/article-53713

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.