आज का पंचांग 12 मई 2026: दशमी तिथि में बन रहे शुभ योग, जानें शुभ मुहूर्त

धर्म डेस्क

By Rohit.P
On

Aaj Ka Panchang 12 May 2026 जानें। दशमी तिथि, शुभ मुहूर्त, राहुकाल, नक्षत्र और आज के धार्मिक उपाय की पूरी जानकारी पढ़ें।

Aaj Ka Panchang 12 May 2026: आज 12 मई 2026, मंगलवार का दिन धार्मिक दृष्टि से काफी खास माना जा रहा है। पंचांग के अनुसार, आज ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि दोपहर 2:52 बजे तक रहेगी, इसके बाद एकादशी तिथि शुरू होगी। ये दिन हनुमान भक्तों के लिए भी इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि ज्येष्ठ माह का दूसरा बड़ा मंगल है। सुबह से मंदिरों में पूजा अर्चना और हनुमान चालीसा का पाठ शुरु हो चुका है। ज्योतिष गणना के हिसाब से, आज पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र का प्रभाव रहेगा, जो रात 1:17 बजे तक चलेगा, उसके बाद उत्तराभाद्रपद नक्षत्र आ जाएगा। वैधृति योग रात 11:20 बजे तक रहेगा, फिर विष्कुम्भ योग शुरु होगा।

सूर्योदय सुबह 5:32 बजे हुआ और सूर्यास्त शाम 7:03 बजे होगा। चंद्रमा भी शाम 7:25 बजे तक कुंभ राशि में रहेंगे और उसके बाद मीन राशि में प्रवेश करेंगे। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, चंद्रमा का यह गोचर कई लोगों के मन में भावनात्मक बदलाव और आत्मचिंतन की स्थिति ला सकता है। पंचांग के अनुसार, विष्टि यानी भद्रा करण 2:52 बजे तक रहेगा, इस दौरान शुभ और मांगलिक कार्यों को टालने की सलाह दी जाती है। उसके बाद बव करण शुरु होगा। आज का अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11:51 से 12:45 बजे तक है। अमृत काल भी शाम 5:21 से 6:56 बजे तक रहेगा। ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4:02 से 4:47 बजे तक रहेगा।

अगर अशुभ मुहूर्त की बात करें, तो आज राहुकाल 3 बजे से 4:30 बजे तक रहेगा। यमगंड सुबह 9 बजे से 10:30 बजे तक और गुलिक काल दोपहर 12 बजे से 1:30 बजे तक रहेगा। ज्योतिषाचार्यों का मानना है कि इन समयों में नए काम या निवेश करने से बचना चाहिए। आज का नक्षत्र पूर्वाभाद्रपद है, जिसके स्वामी बृहस्पति देव माने जाते हैं। इस नक्षत्र में जन्मे लोग सामान्यत: ईमानदार, विनम्र और कला प्रेमी होते हैं, लेकिन इनका स्वभाव कभी-कभी संवेदनशील और अस्थिर भी हो सकता है।

धार्मिक मान्यता के अनुसार, मंगलवार के दिन हनुमान जी की पूजा करना विशेष फलदायी माना जाता है। आज हनुमान चालीसा का पाठ करना और बजरंगबली को चोला चढ़ाना खास महत्व रखता है। इसके साथ ही लाल मसूर की दाल का दान भी शुभ माना गया है, जिससे जीवन में साहस और सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। कई भक्त आज बड़े मंगल के मौके पर जरूरतमंदों को जल और शर्बत का दान भी करेंगे।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
12 May 2026 By Rohit.P

आज का पंचांग 12 मई 2026: दशमी तिथि में बन रहे शुभ योग, जानें शुभ मुहूर्त

धर्म डेस्क

Aaj Ka Panchang 12 May 2026: आज 12 मई 2026, मंगलवार का दिन धार्मिक दृष्टि से काफी खास माना जा रहा है। पंचांग के अनुसार, आज ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि दोपहर 2:52 बजे तक रहेगी, इसके बाद एकादशी तिथि शुरू होगी। ये दिन हनुमान भक्तों के लिए भी इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि ज्येष्ठ माह का दूसरा बड़ा मंगल है। सुबह से मंदिरों में पूजा अर्चना और हनुमान चालीसा का पाठ शुरु हो चुका है। ज्योतिष गणना के हिसाब से, आज पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र का प्रभाव रहेगा, जो रात 1:17 बजे तक चलेगा, उसके बाद उत्तराभाद्रपद नक्षत्र आ जाएगा। वैधृति योग रात 11:20 बजे तक रहेगा, फिर विष्कुम्भ योग शुरु होगा।

सूर्योदय सुबह 5:32 बजे हुआ और सूर्यास्त शाम 7:03 बजे होगा। चंद्रमा भी शाम 7:25 बजे तक कुंभ राशि में रहेंगे और उसके बाद मीन राशि में प्रवेश करेंगे। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, चंद्रमा का यह गोचर कई लोगों के मन में भावनात्मक बदलाव और आत्मचिंतन की स्थिति ला सकता है। पंचांग के अनुसार, विष्टि यानी भद्रा करण 2:52 बजे तक रहेगा, इस दौरान शुभ और मांगलिक कार्यों को टालने की सलाह दी जाती है। उसके बाद बव करण शुरु होगा। आज का अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11:51 से 12:45 बजे तक है। अमृत काल भी शाम 5:21 से 6:56 बजे तक रहेगा। ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4:02 से 4:47 बजे तक रहेगा।

अगर अशुभ मुहूर्त की बात करें, तो आज राहुकाल 3 बजे से 4:30 बजे तक रहेगा। यमगंड सुबह 9 बजे से 10:30 बजे तक और गुलिक काल दोपहर 12 बजे से 1:30 बजे तक रहेगा। ज्योतिषाचार्यों का मानना है कि इन समयों में नए काम या निवेश करने से बचना चाहिए। आज का नक्षत्र पूर्वाभाद्रपद है, जिसके स्वामी बृहस्पति देव माने जाते हैं। इस नक्षत्र में जन्मे लोग सामान्यत: ईमानदार, विनम्र और कला प्रेमी होते हैं, लेकिन इनका स्वभाव कभी-कभी संवेदनशील और अस्थिर भी हो सकता है।

धार्मिक मान्यता के अनुसार, मंगलवार के दिन हनुमान जी की पूजा करना विशेष फलदायी माना जाता है। आज हनुमान चालीसा का पाठ करना और बजरंगबली को चोला चढ़ाना खास महत्व रखता है। इसके साथ ही लाल मसूर की दाल का दान भी शुभ माना गया है, जिससे जीवन में साहस और सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। कई भक्त आज बड़े मंगल के मौके पर जरूरतमंदों को जल और शर्बत का दान भी करेंगे।

https://www.dainikjagranmpcg.com/religion/todays-panchang-12th-may-2026-auspicious-time-is-being-formed/article-53152

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.