- Hindi News
- धर्म
- आज का पंचांग - शुभ कार्यों के लिए अनुकूल संयोग, लेकिन राहुकाल में रहें सतर्क
आज का पंचांग - शुभ कार्यों के लिए अनुकूल संयोग, लेकिन राहुकाल में रहें सतर्क
Dharm, Desk
वैशाख मास की शुक्ल त्रयोदशी तिथि अपने आप में विशेष आध्ययात्मिक महत्व रखती है। यह दिन साधना, दान और शुभ कार्यों के लिए अत्यंत फलदायी माना जाता है। आज चंद्रमा का कन्या से तुला राशि में प्रवेश जीवन में संतुलन और निर्णय क्षमता को प्रभावित करेगा।
हस्त नक्षत्र की उपस्थिति से आज के दिन कार्यो में कुशलता और सूझबूझ दिखाई देगी। वहीं चित्रा नक्षत्र के प्रभाव में रचनात्मकता और सौंदर्यबोध बढ़ेगा। यह समय विशेष रूप से का डिजाइन, और नए प्रोजेक्ट्स की शुरूआत के लिए अनुकूल संकेत देता है।
हालांकि, राहुकाल के दौरान कोई भी नया या महत्वपूर्ण कार्य शुरू करने से बचना चाहिए, क्योंकि इस समय में किए कार्यों में बाधाएं आने की संभावना रहती है। वहीं अभिजीत मुहूर्त और विजय मुहूर्त आज सफलता के द्ववार खोल सकते हैं। धार्मिक दृष्टि से आज भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा विशेष फलदायी मानी जाती है। अगर आप आर्थिक स्थिरता और मानसिक शांति चाहते हैं, तो आज के दिन पीले वस्त्र धारण कर विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करना लाभकारी रहेगा।
तिथि, शुक्ल पक्ष त्रयोदशी, दोपहर बाद तक, फिर चतुर्दशी प्रारंभ
वार - शुक्रवार
माह - वैशाख
नक्षत्र - हस्त, दोपहर तक, फिर चित्रा
योग - शुभ योग
चंद्र राशि - कन्या - तुला में गोचर
सूर्य राशि - मेष
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए