4 जनवरी को गुरु की राशि में बुध का गोचर, 20 दिनों तक बेहद सतर्क रहें ये 3 राशियां

Dharm Desk

बुध ग्रह 4 जनवरी को धनु राशि में गोचर कर जाएंगे। बुध के इस गोचर से किन राशियों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है, आइए जानते हैं।

बुध ग्रह को ज्योतिष में राजकुमार की संज्ञा दी जाती है। बुध जिस भी ग्रह के साथ होते हैं अक्सर उसी तरह के परिणाम देने लगते हैं। इन्हें करियर-कारोबार के साथ ही बुद्धि और तार्किक क्षमता का भी कारक माना जाता है। 4 जनवरी को यही बुध ग्रह गुरु के स्वामित्व वाली धनु राशि में गोचर कर जाएंगे, 20 दिनों तक बुध इस राशि में रहेंगे। बुध के इस गोचर से राशिचक्र की कुछ राशियों को जीवन में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आज हम आपको इन्हीं राशियों के बारे में अपने इस लेख में जानकारी देंगे।

वृषभ राशि 

बुध ग्रह आपकी राशि से अष्टम भाव में गोचर करेंगे। इस गोचर का प्रभाव आपके जीवन पर प्रतिकूल पड़ सकता है। आपको शारीरिक परेशानियां हो सकती हैं, इसलिए स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। इसके साथ ही मानसिक रूप से भी आप विचलित हो सकते हैं। इस दौरान कोई भी बड़ा फैसला लेने से आपको बचना चाहिए। करियर को लेकर कोई भी बड़ा फैसला इस दौरान न लें। सामाजिक स्तर पर आपकी बातों का गलत मतलब निकाला जा सकता है, इसलिए कम बोलें और ज्यादा सुनें। उपाय के तौर पर आपको गणेश जी की पूजा इस दौरान करनी चाहिए, इससे आपको शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। 

कर्क राशि
इस राशि वालों को बुध के धनु राशि में गोचर के दौरान शत्रुओं से संभलकर रहना होगा। आपके विरोधी आपका काम बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में हर काम सतर्कता के साथ करें, साथ ही ऑफिस में होने वाली राजनीति से भी आपको दूर रहना चाहिए। माता-पिता के स्वास्थ्य को लेकर भी चिंताएं हो सकती हैं। किसी भी स्थिति में 24 जनवरी तक संचित धन को खर्च न करें, नहीं तो बड़ा नुकसान हो सकता है। ससुराल पक्ष के लोगों के साथ बातचीत के दौरान शब्दों का इस्तेमाल सोच-समझकर करें, नहीं तो स्थिति गंभीर होने की आशंका है। उपाय के तौर पर कर्क राशि के लोगों को गाय को हरा चारा इस दौरान खिलाना चाहिए। 

मकर राशि  
शनि के स्वामित्व वाली मकर राशि के जातकों को धन से जुड़े मामलों को लेकर सावधानी बरतनी होगी। बड़ी रकम का लेन-देन किसी विश्वापात्र की मध्यस्थता में ही करें। कागजी कार्यों को लेकर भी सतर्कता आपको बरतनी होगी। इस राशि के कारोबारियों को मुश्किलों का सामना इस दौरान करना पड़ सकता है। कोई डील अटक सकती है। इसके साथ ही विद्यार्थियों की एकाग्रता भी भंग होने की संभावना है, इससे शिक्षा क्षेत्र में कई तरह के उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। इस दौरान मकर राशि के लोगों को उन व्यक्तियों से दूर रहना चाहिए जो हर वक्त नकारात्मक बातें करते हैं। उपाय के तौर पर हरे कपड़े पहनें और गणेश जी को मौदक का भोग लगाएं। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। 

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
02 Jan 2025 By दैनिक जागरण

4 जनवरी को गुरु की राशि में बुध का गोचर, 20 दिनों तक बेहद सतर्क रहें ये 3 राशियां

Dharm Desk

बुध ग्रह को ज्योतिष में राजकुमार की संज्ञा दी जाती है। बुध जिस भी ग्रह के साथ होते हैं अक्सर उसी तरह के परिणाम देने लगते हैं। इन्हें करियर-कारोबार के साथ ही बुद्धि और तार्किक क्षमता का भी कारक माना जाता है। 4 जनवरी को यही बुध ग्रह गुरु के स्वामित्व वाली धनु राशि में गोचर कर जाएंगे, 20 दिनों तक बुध इस राशि में रहेंगे। बुध के इस गोचर से राशिचक्र की कुछ राशियों को जीवन में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आज हम आपको इन्हीं राशियों के बारे में अपने इस लेख में जानकारी देंगे।

वृषभ राशि 

बुध ग्रह आपकी राशि से अष्टम भाव में गोचर करेंगे। इस गोचर का प्रभाव आपके जीवन पर प्रतिकूल पड़ सकता है। आपको शारीरिक परेशानियां हो सकती हैं, इसलिए स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। इसके साथ ही मानसिक रूप से भी आप विचलित हो सकते हैं। इस दौरान कोई भी बड़ा फैसला लेने से आपको बचना चाहिए। करियर को लेकर कोई भी बड़ा फैसला इस दौरान न लें। सामाजिक स्तर पर आपकी बातों का गलत मतलब निकाला जा सकता है, इसलिए कम बोलें और ज्यादा सुनें। उपाय के तौर पर आपको गणेश जी की पूजा इस दौरान करनी चाहिए, इससे आपको शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। 

कर्क राशि
इस राशि वालों को बुध के धनु राशि में गोचर के दौरान शत्रुओं से संभलकर रहना होगा। आपके विरोधी आपका काम बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में हर काम सतर्कता के साथ करें, साथ ही ऑफिस में होने वाली राजनीति से भी आपको दूर रहना चाहिए। माता-पिता के स्वास्थ्य को लेकर भी चिंताएं हो सकती हैं। किसी भी स्थिति में 24 जनवरी तक संचित धन को खर्च न करें, नहीं तो बड़ा नुकसान हो सकता है। ससुराल पक्ष के लोगों के साथ बातचीत के दौरान शब्दों का इस्तेमाल सोच-समझकर करें, नहीं तो स्थिति गंभीर होने की आशंका है। उपाय के तौर पर कर्क राशि के लोगों को गाय को हरा चारा इस दौरान खिलाना चाहिए। 

मकर राशि  
शनि के स्वामित्व वाली मकर राशि के जातकों को धन से जुड़े मामलों को लेकर सावधानी बरतनी होगी। बड़ी रकम का लेन-देन किसी विश्वापात्र की मध्यस्थता में ही करें। कागजी कार्यों को लेकर भी सतर्कता आपको बरतनी होगी। इस राशि के कारोबारियों को मुश्किलों का सामना इस दौरान करना पड़ सकता है। कोई डील अटक सकती है। इसके साथ ही विद्यार्थियों की एकाग्रता भी भंग होने की संभावना है, इससे शिक्षा क्षेत्र में कई तरह के उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। इस दौरान मकर राशि के लोगों को उन व्यक्तियों से दूर रहना चाहिए जो हर वक्त नकारात्मक बातें करते हैं। उपाय के तौर पर हरे कपड़े पहनें और गणेश जी को मौदक का भोग लगाएं। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। 

https://www.dainikjagranmpcg.com/religion/transit-of-mercury-in-jupiters-zodiac-on-january-4-these/article-6812

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.